ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : एक रात में ही चोरों ने तीन शोरूम में की सेंधमारी, लाखों रुपए कैश लेकर हुआ फरार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

CG Crime : एक रात में ही चोरों ने तीन शोरूम में की सेंधमारी, लाखों रुपए कैश लेकर हुआ फरार

By Mohan Rao
Published: September 24, 2024
Share
जगदलपुर में तीन शोरूम में चोरी
SHARE

जगदलपुर। चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि एक ही रात में तीन वाहन शोरूम में सेंधमारी की।  शहर के गीदम रोड़ स्थित महिंद्रा शोरूम, मारुति शोरूम व टोयोटा शोरूम में चोरी हुई। चोरों ने इन तीनों शोरूम से लाखों रुपए कैश पार कर दिया। बताया जा रहा है कि तीनों शोरूम की रखवाली के लिए यहां गार्ड तैनात थे इसके बाद भी चोर आसानी से अपना काम कर गए। घटना की जानकारी सुबह लगी, जब शोरूम के कर्मचारी आये, इसके बाद पुलिस को सूचना दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार शहर के गीदम रोड़ पर महिंद्रा शोरूम, मारुति शोरूम व टोयोटा शोरूम चोरी हो गई। तीनों ही शोरूम फोर व्हीलर की सेल करते हैं। बीती रात शोरूम बंद होने के बाद चोरों ने धावा बोला। बताया जा रहा है इस दौरान यहां काम करने वाले गार्ड सो रहे थे। चोरों ने अपना काम किया और चलते बने। चोर बड़ी आसानी से शोरूम के अंदर घुसे गल्ले में रखा कैश लेकर फरार हो गए। चोरों ने इस घटना को इतनी आसानी से अंजाम दिया कि वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों को भनक तक नही लगी।

घटना की जानकारी सुबह कर्मचारियों के आने पर लगी और इसके बाद हंगामा मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शोरूम के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला है, जिसमें चोर चोरी करते स्पष्ट रूप से देखे जा सकते हैं। सीसी टीवी फुटेज से पता चलता है कि चोरों ने पहले शोरूम की रेकी है। क्योंकि अंदर घुसने के बाद सीधे सीधे कैश रखे रूम में गए और कैश लेकर निकल गए। तीनों शोरूम चोरी का तरीका एक ही था। चोरों की संख्या 7 से 8 रही है।

मेनगेट खुला था और गार्ड सो रहे थे
जब यह घटना घटी तब शोरूम का मेन गेट खुला हुआ था और गार्ड आराम फरमा रहे थे। चोर आराम से शोरूम घुसे तो गार्ड को भी पता नहीं चला। कुछ ही देर में चोरी की घटना को अंजाम देकर चोर फरार हो गए। तीनों शोरूम से लगभग 7 लाख रुपए कैश चोरी हुआ है। एसडीओपी विश्वदीपक त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद शोरूम के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। चोरो का गुट बाहरी लग रहा है। फिलहाल चोरों की तलाश की जा रही है।

नेशनल पोलो चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की तिहरी  सफलता, तीनों वर्गों में बनी नेशनल चैंपियन
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी से दया सिंह ने दिल्ली में की मुलाकात; खुर्सीपार में माता के दरबार के लिए आमंत्रण कार्ड दिया, भिलाई आने का न्यौता किया स्वीकार
नगर के फारेस्ट डिपो में 26 श्रमिक कर रहे थे काम, नयाब तहसीलदार ने रोका
ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी देश में विशेष पहचान बनाएगा छत्तीसगढ़ : सीएम साय
IED Blast -Updates: नक्सली हमले के बाद केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की सीएम बघेल से बात, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर मरीन ड्राइव में सरगुजा कलेक्ट्रेट के ड्राइवर की हत्या, पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी… सीसी टीवी फुटेज से पकड़ाए
Next Article पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विशेष लेख…. पं. दीनदयाल का समूचा चिंतन सनातन भारतीय संस्कृति का उद्घोष करता है
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?