ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: IED Blast -Updates: नक्सली हमले के बाद केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की सीएम बघेल से बात, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

IED Blast -Updates: नक्सली हमले के बाद केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की सीएम बघेल से बात, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

By Om Prakash Verma
Published: April 26, 2023
Share
IED Blast -Updates: नक्सली हमले के बाद केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की सीएम बघेल से बात, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन
IED Blast -Updates: नक्सली हमले के बाद केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की सीएम बघेल से बात, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बुधवार को एक नक्सली हमले में 10 जवान शहीद हो गए। आईईडी धमाके में एक नागरिक के भी मारे जाने की खबर है। सभी जवान डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात की। उन्होंने दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर के पास नक्सली हमले में वीर गति को प्राप्त 10 डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड) जवानों की जानकारी ली। उन्होंने छत्तीसगढ़ सीएम को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

शाह ने कही यह बात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया कि दंतेवाड़ा में छत्तीसगढ़ पुलिस पर हुए कायरतापूर्ण हमले से क्षुब्ध हूं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से बात की है और राज्य सरकार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। शहीद जवानों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

#WATCH | On reports of an IED attack by naxals on security personnel in Dantewada, claiming the lives of 11 personnel, Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel says, "There is such information with us. It is very saddening. My condolences to the bereaved families. This fight is in its last… https://t.co/n1YV67sIoi pic.twitter.com/CC8Dj0uAca

— ANI (@ANI) April 26, 2023

प्रदेशवासी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं: बघेल
इससे पहले सीएम बघेल ने बताया कि दंतेवाड़ा के थाना अरनपुर क्षेत्र अंतर्गत माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान के लिए पहुंचे डीआरजी बल पर आईईडी विस्फोट से हमारे 10 डीआरजी जवान एवं एक चालक के शहीद होने का समाचार बेहद दुखद है। हम सब प्रदेशवासी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनके परिवारों के साथ दु:ख में हम सब साझेदार हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।

#WATCH | IED attack by naxals in Dantewada | "…10 DRG jawans and one civilian driver lost their lives in the attack…Bodies of all of them are being evacuated from the spot. Senior officers are present there. Search operation is underway," says IG Bastar, P Sundarraj. pic.twitter.com/3jebxQkWRH

— ANI (@ANI) April 26, 2023

ऑपरेशन कर लौट रहे थे जवान
छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि नक्सलियों के छुपे होने की जानकारी आई थी, जिसके बाद डीआरजी के जवान वहां पहुंचे थे। वह ऑपरेशन कर लौट रहे थे कि तभी आईईडी की चपेट में उनका वाहन आया। घटना में 10 जवान और एक चालक शहीद हुए हैं। हमने और बल को भेज दिया है। पिछले 4 वर्षों में नक्सलियों का 60 प्रतिशत मूवमेंट कम हुआ है।

राहत और बचाव कार्य जारी
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि हमने एक सूचना पर अभियान चलाया था। अभियान पूरा करने के बाद टीम जब वापस लौट रही थी कि तभी वाहन आईईडी की चपेट में आ गया। वाहन में 10 डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड) जवान थे और एक वाहन चालक था। शहीद जवानों के शवों को वापस लाया जा रहा है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

व्यवस्थित विकास के लिए नहीं होगी कोई कमी: मुख्यमंत्री बघेल
Fire Accident : मुंगेली के टू व्हीलर शोरूम में लगी भीषण आग, मालिक देखता रहा और जल गई लाखों की गाड़ियां
Big Breaking: रिसाली निगम के पार्षद के खिलाफ कर्मचारियों ने दर्ज कराई FIR, दफ्तर में घुसकर कर्मियों से दुर्व्यवहार, अब बर्खास्तगी की मांग
Bhilai : उद्घाटन से पहले खुर्सीपार  इनडोर स्टेडियम के खिड़की दरवाजे गायब, अब 21 लाख से होगा रिनोवेशन
एक्सप्रेस-वे में चाकू मारकर गार्ड की हत्या, फोन लूटकर चार भागे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फूड टेस्टिंग लैब का निर्माण अगले चार माह में करें पूरा, गुणवत्ता का ध्यान रखें अधिकारी : वोरा फूड टेस्टिंग लैब का निर्माण अगले चार माह में करें पूरा, गुणवत्ता का ध्यान रखें अधिकारी : वोरा
Next Article विधायक देवेंद्र की पहल से बालाजी नगर के उद्यान और मैदान हुए रोशन, अब नहीं रहता अंधेरा, जनता ने जताया आभार विधायक देवेंद्र की पहल से बालाजी नगर के उद्यान और मैदान हुए रोशन, अब नहीं रहता अंधेरा, जनता ने जताया आभार

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?