ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : शराब पीने से मना करने पर बेटे ने मंदिर से त्रिशूल निकाल कर की पिता की हत्या… आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG Crime : शराब पीने से मना करने पर बेटे ने मंदिर से त्रिशूल निकाल कर की पिता की हत्या… आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: April 4, 2023
Share
पिता की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
SHARE

राजनांदगांव Rajnandgaun. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में मामूली बात पर बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। पिता ने अपने बेटे को शराब पीने से मना किया तो उसने मंदिर से त्रिशूल निकाला और शरीर पर कई वार कर दिए। इससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी बेटा मंदिर में छिपा बैठा था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को मंदिर से गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम हीरापुर निवासी दुखू राम (61) खेती किसानी का काम करता था। उसका बेटा खेमलाल वर्मा (35) कुछ दिनों पहले की अपने घर पर आया था। वह महाराष्ट्र के नासिक में रहकर काम करता है। वह शराब पीने का आदी है और आए दिन घर पर शराब पीकर ही आया करता है। इसे लेकर पिता के साथ विवाद भी होता था। पिता उसे शराब पीने से मना करता था। रविवार रात को दुखू राम गांव के शीतला मंदिर के पास बैठा हुआ था।

इस दौरान वहां खेमलाल पहुंच गया और अपने पिता से विवाद करने लगा। इस बार भी पिता खेमलाल को शराब पीने से मना कर रहा था। विवाद इतना बढ़ा कि खेमलाल मंदिर के अंदर गया और त्रिशूल निकाल कर ले आया। यह देख गांववालों ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन वह रूका नहीं। उसने त्रिशूल से अपने पिता पर वार कर दिया। इससे दुखू राम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पीएम के लिए भेजा। वहीं हत्या के बाद बेटा फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी बेटे को मंदिर से ही गिरफ्तार कर लिया।

हत्या के आरोपियों का निकाला जुलूस, तीन दिन पहले की थी ऑटो चालक की हत्या
श्रीकंचनपथ 296 # 08 August 2023
अब सियासी जंग में कूदी नवाब की बेटी, जारी किया समीर की शादी का कार्ड और मैरिज सर्टिफिकेट
इंग्लिश मीडियम स्कूल का विधायक देवेंद्र ने किया भूमिपूजन, जल्द होगा निर्माण कार्य शुरू, बॉम्बे रैशने आवास का होगा पूर्ण जीर्णोद्धार
प्रदेश के किसानों को राहत: धान और मक्का खरीदी के लिए खरीफ वर्ष 2019-20 में पंजीकृत किसानों को वर्ष 2020-21 के लिए माना जाएगा पंजीकृत…. राज्य शासन ने जारी किया दिशा-निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news : यूपी के परिवहन मंत्री व उसकी पत्नी के बीच रिश्ते खत्म, 10 साल से रह थे अलग… कोर्ट ने दी तलाक को मंजूरी
Next Article Breaking News : कुम्हारी में ज्वेलरी व बर्तन दुकान में चोरी, सोना चांदी के जेवर सहित बर्तन ले भागे चोर… जांच में जुटी पुलिस

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?