ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के सामने आए 55838 नए मामले, संक्रमण से उबरने वालों की संख्या 68 लाख के पार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के सामने आए 55838 नए मामले, संक्रमण से उबरने वालों की संख्या 68 लाख के पार

By @dmin
Published: October 22, 2020
Share
Now cases of corona infections in the country set a new record
Now cases of corona infections in the country set a new record
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट के बाद एक बार फिर इसमें बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हालांकि, वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या इस दौरान दर्ज किए गए संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही है। गुरुवार को संक्रमण के 55 हजार से अधिक मामले रिपोर्ट किए गए। वहीं, इस दौरान 79 हजार से अधिक मरीजों ने वायरस को मात दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 55,838 नए मामले रिपोर्ट किए गए। वहीं, इस दौरान 702 लोगों की वायरस के चलते मौत हुई है। देश में संक्रमितों की संख्या 77 लाख को पार कर गई है। अब तक देश में 77,06,946 लोग वायरस की चपेट में आ चुके हैं। 
मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में वायरस से उबरने वाले मरीजों की संख्या 68 लाख को पार कर गई है। अब तक 68,74,518 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। पिछले 24 घंटे में 79,415 मरीज इस बीमारी से ठीक हुए हैं। मंत्रालय ने बताया, देश में सक्रिय मामलों की संख्या लगातार आठ लाख से नीचे बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 24,278 की कमी हुई है। वर्तमान में देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 7,15,812 है। दूसरी तरफ, वायरस के चलते अब तक कुल 1,16,616 लोगों की मौत हुई है। 

Gustakhi Maaf: आदिवासियों का सच्चा हितैषी कौन
Gustakhi Maaf: अब तो बैन ही कर दो होली
छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा से रोशन हुए 25 बैगा परिवारों के घर, पीएम जनमन योजना के तहत मिली रोशनी
क्षेत्रीय स्किल इंडिया कुकिंग प्रतियोगिता में भिलाई की बेटी ने रचा इतिहास…. स्वर्ण पदक जीतकर भिलाई वासियों का बढ़ाया मान
Corona in Chhattishgarh : पिछले 24 घंटों में सामने आए 83 नए मामले, 2942 तक पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विवादित टिप्पणी पर कमलनाथ को चुनाव आयोग का नोटिस, 48 घंटे में मांगा जवाब
Next Article MNREGA becomes a source of employment in the coronary period भाजपा का संकल्प पत्र जारी, कोरोना का मुफ्त टीका और 19 लाख नए रोजगार का वादा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?