ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : बहू की हत्या कर कुएं में फेंक दी लाश, प्रेमी के साथ भाग जाने फैला दी अफवाह… ऐसे पकड़ाए आरोपी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

CG Crime : बहू की हत्या कर कुएं में फेंक दी लाश, प्रेमी के साथ भाग जाने फैला दी अफवाह… ऐसे पकड़ाए आरोपी

By Mohan Rao
Published: May 19, 2024
Share
बलरामपुर में ससुर ने की बहू की हत्या
SHARE

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में ससुर ने बहू की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया। इसके बाद ससुर ने गांव में अफवाह फैला दी कि उसकी बहू अपने प्रेमी के साथ भाग गई। जब बात मृतक के मायके तक पहुंची तो वे गांव पहुंचे। तलाश करने पर उनकी बेटी की लाश कुएं में मिली। सूचना मिलने पर पुलिस भी गांव पहुंची। पीएम के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और आरोपी ससुर के साथ मृतका के पति, सास व देवर को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। मामला जिले के डिंडो चौकी क्षेत्र का बचाता जा रहा है।

यह पूरा मामला बलरामपुर जिले के चेरा ग्राम पंचायत का है। झारखंड निवासी पूजा यादव (22) का एक साल पहले ही यहां रहने वाले आशीष यादव के साथ विवाह हुआ था। परिवार में ससुर जयप्रकाश यादव, सास रीता यादव और नाबालिक देवर रहते हैं। घटना 14 मई की है। रात को ससुर जयप्रकाश यादव सरपंच के घर से जन्मदिन की पार्टी करने के बाद लौटा तो उसने देखा कि बहु घर से दूर कुएं के पास किसी से फोन पर बात कर रही है। जिस बात से वह नाराज हो गया और गुस्से में उसने पशुओं का चारा काटने वाले लोहे के हथियार से उसके सिर पर मारा। इसके बाद सिर पर गहरी चोट होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूजा की मौत के बाद साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से परिवार के चारों लोगों ने उसकी लाश को कुएं में डाल दिया।

प्रेमी के साथ भागने की फैलाई अफवाह
हत्या के बाद ससुराल वालों ने मायके पक्ष के लोगों को बताया कि पूजा के किसी लड़के के साथ भाग गई है। इसके बाद पूजा यादव के पिता ने अपने एक परिचित को उसके ससुराल भेजा। जब उनका परिचित गांव पहुंचा तो पूजा यादव की लाश कुएं में होने की सूचना मिली। जिसके बाद उसने लड़की के पिता को इस बारे में जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद लड़की पक्ष के लोग बड़ी संख्या में बेटी के घर पहुंच गए तब तक घर से भी भाग चुके थे। यहां पहुंचकर जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शार्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या की बाम सामने आई। इसके पुलिस ने ससुराल वालों की तलाश शुरू की। जल्द ही पुलिस ने इस हत्याकांड के आरोपी पति आशीष यादव (23), ससुर जयप्रकाश यादव, सास रीता यादव और नाबालिक देवर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ससुर ने बताया कि उसकी बहू अक्सर फोन पर बात करते रहती थी। उसे उसके चरित्र पर शक था इसलिए हत्या कर दी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

चीन ने LAC पर लद्दाख के करीब बढ़ाई हेलीकॉप्टर की गतिविधि
काउंसलिंग में देरी से छत्तीसगढ़ के 500 रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर, कहा- भार इतना की हम थक चुके हैं
पश्चिम बंगाल में पांचवें चरण के मतदान के दौरान भी हुई हिंसा…. उत्तर 24 परगना में बूथ पर फेंका गया बम
परीक्षा पे चर्चा : 10 फरवरी को पीएम मोदी देश भर के छात्रों से करेंगे बातचीत, 36 स्टूडेंट्स को मिलेगा पीएम मोदी से सीधे संवाद का मौका
2.80 एकड़ में धान और बाड़ी में सब्जी की खेती कर बने आत्मनिर्भर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आज अंतरिक्ष की यात्रा कर इतिहास रचेंगे गोपीचंद, 40 साल बाद होगा ऐसा आज अंतरिक्ष की यात्रा कर इतिहास रचेंगे गोपीचंद, 40 साल बाद होगा ऐसा
Next Article प्रयागराज में राहुल और अखिलेश की सभा में मची भगदड़, भाषण दिए बिना ही चले गए दोनों नेता
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?