ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: काउंसलिंग में देरी से छत्तीसगढ़ के 500 रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर, कहा- भार इतना की हम थक चुके हैं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

काउंसलिंग में देरी से छत्तीसगढ़ के 500 रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर, कहा- भार इतना की हम थक चुके हैं

By @dmin
Published: December 1, 2021
Share
काउंसलिंग में देरी से छत्तीसगढ़ के 500 रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर, कहा- भार इतना की हम थक चुके हैं
काउंसलिंग में देरी से छत्तीसगढ़ के 500 रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर, कहा- भार इतना की हम थक चुके हैं
SHARE

रायपुर (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ में रेजिडेंट डॉक्टरों पर इतना बोझ लाद दिया गया है कि वे परेशान हो गए हैं। डाक्टरों का कहना है कि कम स्टाफ में पूरा काम करना पड़ रहा है। ओपीडी, ऑपरेशन, इमरजेंसी में डटे रहना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में कार्यक्षमता पर असर पड़ रहा है। हमारी मांगें सुनी नहीं जा रही है। इसलिए मांगों को लेकर लगातार हड़ताल पर हैं। हमें किसी भी प्रकार की तारीख पर तारीख नहीं चाहिए। हमें सिर्फ काउंसलिंग चाहिए, जो पिछले 15 माह से नहीं हुआ है। काउंसलिंग नहीं होने से नए बैच नहीं आ रहे हैं। कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर भी काम का दबाव बढ़ रहा है।

रेजिडेंट डॉक्टर संघ के अध्यक्ष डा. इंद्रेश यादव, वाइस प्रेसिडेंड डा. दीपक गुप्ता, मीडिया प्रभारी प्रेम चौधरी ने बताया कि 27 तारीख से प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा में ओपीडी बंद है। उसके बाद ऑपरेशन थियेटर बंद किया गया है। फिर भी मांगें नहीं मानी गई तो इमरजेंसी सेवा बंद किया जाएगा। वहीं नीट पीजी डिले होने पर पूरे देश में हड़ताल की गई। डॉक्टर इंद्रेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार से आग्रह है कि काउंसलिंग जल्द कराई जाए, ताकि और डॉक्टर मिल सके। डॉक्टर मिलेंगे तो काम का बोझ कम होगा और मरीजों को भी अच्छे से देख सकेंगे। उन्होंने कहा कि 15 माह से काउंसलिंग नहीं हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने अगली सुनवाई होनी है। उसके बाद आगे की कब डेट मिल जाए यह भी नहीं पता।

दबाव, परेशानी में कैसे सही इलाज कर पाएंगे
इंद्रेश ने बताया कि डॉक्टरों की कमी है, दूसरी ओर काउंसलिंग नहीं होने से नए बैच नहीं आ रहे हैं तो डॉक्टर कहां से आएंगे। नए बैच नहीं आने से हम लोगों पर भार डबल हो गया है। पिछले एक साल से दबाव के बीच डॉक्टर्स काम कर रहे हैं। हम लोग भी मानसिक रूप से परेशान हो चुके हैं। थक गए हैं और व्यवस्था भी चरमरा गई है। रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल का आज पांचवां दिन है। उन्होंने कहा कि मांगें नहीं मानी गई तो इमरजेंसी सेवा बंद की जाएगी। छत्तीसगढ़ में 500 से ज्यादा रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल में हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स दबाव और परेशानी में कैसे सही इलाज कर पाएंगे।

काउंसलिंग जल्द हो ताकि नए बैच मिल सके
वाइस प्रेसिडेंड डा. दीपक गुप्ता ने बताया कि बार-बार डेट बढ़ाने से सत्र 15 माह पिछड़ गया है। 5 जनवरी 2021 के बाद 18 अप्रैल डिसाइड हुआ, फिर 11 सितंबर हुआ, जिसमें अंतत: परीक्षा हुई। परीक्षा परिणाम एक माह बाद आया। उसके एक माह बाद काउंसलिंग आरंभ किया गया। काउंसलिंग आरंभ होते ही सुप्रीम कोर्ट में स्टे लगा। हेरिंग के लिए फिर सुप्रीम कोर्ट ने पहले दिवाली का हवाला दिया गया, फिर शीतकालीन सत्र से अब अगला हेरिंग 5 जनवरी को दिया गया है। काउंसलिंग नहीं होने से लगातार डॉक्टरों की कमी बनी हुई है। इसलिए हम चाहते हैं कि जल्द काउंसलिंग हो और नए बैच मिले।

केला भी पहुंचा सकता है आपको नुकसान, जानिए कैसे
छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री हुई ‘स्मार्ट’, नवा रायपुर में देश का पहला अत्याधुनिक स्मार्ट पंजीयन कार्यालय शुरू
स्वच्छता सर्वेक्षण के 6000 अंक लेने जुटा निगम… बीट चार्ट तैयार कर किए जा रहे सफाई को देखने पहुंचे निगम आयुक्त
FRAUD : विधावा महिला से लाखों की ठगी, शातिर ने खुद को बताया पति का मित्र और खाते से पार कर दिए रुपए
वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकार्ड्स होल्डर मास्टर जसराज ने की सीएम बघेल से मुलाकात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article किसानों को बारदाने के लिए अब तक 6 हजार 361 करोड़ 28 लाख रूपए जारी किसानों को बारदाने के लिए मिलेंगे अब 25 रुपये
Next Article कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी नहीं थम रही कांग्रेस में रार: सीएम और प्रदेश अध्यक्ष को हाईकमान ने दिल्ली तलब किया

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?