ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आज अंतरिक्ष की यात्रा कर इतिहास रचेंगे गोपीचंद, 40 साल बाद होगा ऐसा
Share
Notification Show More
Latest News
दूसरे के नाम पर वाहन फाइनेंस कर बेच देते थे शातिर, दो आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख के 9 वाहन बरामद
September 24, 2026
वीबी जीरामजी अंतर्गत जियो-टैगिंग में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 99 फीसदी परिसंपत्तियां डिजिटल मैप पर दर्ज
September 24, 2026
शासकीय शालाओं में 6,812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू, तीन परीक्षाओं की तिथियां घोषित
September 24, 2026
युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री साय
September 24, 2026
ग्राम सभाओं में 2 अक्टूबर से तैयार होगी विकसित ग्राम पंचायत योजना… ग्रामीणों से होगा सीधा संवाद
September 24, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalWorld

आज अंतरिक्ष की यात्रा कर इतिहास रचेंगे गोपीचंद, 40 साल बाद होगा ऐसा

By Om Prakash Verma Published May 19, 2024
Share
आज अंतरिक्ष की यात्रा कर इतिहास रचेंगे गोपीचंद, 40 साल बाद होगा ऐसा
आज अंतरिक्ष की यात्रा कर इतिहास रचेंगे गोपीचंद, 40 साल बाद होगा ऐसा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय मूल के पायलट गोपीचंद थोटाकुरा 19 मई को इतिहास रचने वाले हैं। भारतीय समयानुसार मिशन की उड़ान का समय शाम 7 बजे रखा गया है। वह जेफ बेजोस के स्वामित्व वाली कंपनी ब्लू ओरिजिन की कमर्शियल अंतरिक्ष यात्रा का हिस्सा हैं, जो आज शाम को उड़ान भरेगी। ब्रह्मांड की इस यात्रा में पायलट के तौर पर गोपीचंद को चुना है। वह अंतरिक्ष की उड़ान भरते ही ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय होंगे। इससे पहले 1984 में राकेश शर्मा ने यह कारनामा किया था।

संयुक्त राज्य अमेरिका में रहने वाले गोपीचंद को ब्लू ओरिजिन के न्यू शेपर्ड-25 (एनएस-25) मिशन के लिए चालक दल में चुना गया है। उनके अलावा चालक दल में दुनिया भर के पांच अन्य अंतरिक्ष यात्री भी हैं। यह मिशन न्यू शेपर्ड कार्यक्रम के लिए सातवीं मानव उड़ान और इतिहास में 25वां मिशन है। गोपीचंद की यात्रा बतौर भारतीय बहुत मायने रखती है। क्योंकि अप्रैल 1984 में रूसी सोयुज टी-11 अंतरिक्ष यान पर सवार राकेश शर्मा की ऐतिहासिक यात्रा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले वह दूसरे भारतीय बन जाएंगे। गोपीचंद 31 व्यक्तियों की उस स्पेशल टीम का हिस्सा हैं, जिसे कर्मन रेखा को पार करना है। यह रेखा पृथ्वी के वायुमंडल और बाह्य अंतरिक्ष के बीच की सीमा है।

गोपीचंद थोटाकुरा कौन हैं?
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में जन्मे गोपीचंद आज 30 साल के हैं। वह एक उद्यमी और कुशल पायलट हैं। ब्लू ओरिजिन वेबसाइट के मुताबिक, गोपीचंद एक पायलट और एविएटर है। जिन्होंने सड़क पर गाड़ी चलाने से पहले ही हवाई उड़ान भरना शुरू कर लिया था। वह कमर्शियली जेट उड़ाने के अलावा, बुश, एरोबेटिक और सीप्लेन के साथ-साथ ग्लाइडर भी उड़ा चुके हैं। वह एक अंतरराष्ट्रीय मेडिकल जेट पायलट के रूप में भी काम कर चुके हैं।

अपनी विमानन उपलब्धियों के अलावा, एम्ब्री-रिडल एरोनॉटिकल यूनिवर्सिटी से स्नातक पूरा कर चुके गोपीचंद यात्रा के शौकीन हैं। उन्होंने माउंट किलिमंजारो पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की है।गोपीचंद की यात्रा बतौर भारतीय बहुत मायने रखती है। क्योंकि अप्रैल 1984 में रूसी सोयुज टी-11 अंतरिक्ष यान पर सवार राकेश शर्मा की ऐतिहासिक यात्रा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले वह दूसरे भारतीय बन जाएंगे। गोपीचंद 31 व्यक्तियों की उस स्पेशल टीम का हिस्सा हैं, जिसे कर्मन रेखा को पार करना है। यह रेखा पृथ्वी के वायुमंडल और बाह्य अंतरिक्ष के बीच की सीमा है।

You Might Also Like

दूसरे के नाम पर वाहन फाइनेंस कर बेच देते थे शातिर, दो आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख के 9 वाहन बरामद

वीबी जीरामजी अंतर्गत जियो-टैगिंग में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 99 फीसदी परिसंपत्तियां डिजिटल मैप पर दर्ज

शासकीय शालाओं में 6,812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू, तीन परीक्षाओं की तिथियां घोषित

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री साय

ग्राम सभाओं में 2 अक्टूबर से तैयार होगी विकसित ग्राम पंचायत योजना… ग्रामीणों से होगा सीधा संवाद

Om Prakash Verma May 19, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 215 # 19 May 2024
Next Article CG Crime : बहू की हत्या कर कुएं में फेंक दी लाश, प्रेमी के साथ भाग जाने फैला दी अफवाह… ऐसे पकड़ाए आरोपी

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?