ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : ज्वेलरी खरीदने के बाद फर्जी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन दिखाकर भाग जाता था शातिर… बेंगलुरू से पकड़ाया शातिर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedkawardha

CG Crime : ज्वेलरी खरीदने के बाद फर्जी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन दिखाकर भाग जाता था शातिर… बेंगलुरू से पकड़ाया शातिर

By Mohan Rao
Published: May 24, 2024
Share
बेंगलुरू से पकड़ाया शातिर ठग
SHARE

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने बेंगलुरू से शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। खुद को इनकम टैक्स का अफसर बताकर ज्वेलरी शॉप में पहले खरीदारी करता है और उसके बाद फर्जी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन दिखाकर फरार हो जाता है। इस मामले में कवर्धा में संचालित यश ज्वेलर्स ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू हुई और कबीरधाम पुलिस ने उसे बेंगलुरू से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पता चला कि शातिर छत्तीसगढ़ के अलग अलग शहरों में इसी तरह का फर्जीवाड़ा कर चुका है।

कबीरधाम पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम विशाल आरएन पिता राजकुमार निलंगे, उम्र 28 कैंपेगोवड़ा नगर, होडबल्लापुर, बेंगलुरू ग्रामीण (कर्नाटक) का निवासी है। कवर्धा के यश ज्वेलर्स संचालक यश जैन ने 26 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 26 अप्रैल की दोपहर 12.54 बजे एक व्यक्ति आया। उसने अपना नाम धवल चौहान बताया और कहा कि वह इनकम टैक्स अधिकारी है।

उसने बताया कि रायपुर में उसके भाई की सगाई है और इसके लिए सोने की चेन व एक अंगूठी खरीदी। दोनों की कुल कीमत एक लाख 84 हजार 880 रुपए हुई। बिल होने के बाद उसने ऑनलाइन पेमेंट किया और मोबाइल स्क्रीन पर ट्रांजेक्शन भी दिखा दिया। इसके बाद वह दुकान से बाहर निकल गया। इसके बाद जब यश जैन ने अपना खाता चेक किया तो उसके रुपए क्रेडिट नहीं हुए। इसके बाद उसने इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को बेंगलुरू से गिरफ्तार कर कवर्धा लेकर पहुंची। पूछताछ में आरोपी ने छत्तीसगढ़ के अलग अलग शहरों के साथ-साथ मध्यप्रदेश, कर्नाटक के कई ज्वेलरी शॉप में ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी को विशाल आरएन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आफत, CG के बस्तर संभाग में 48 घंटे से लगातार बारिश, बाढ़ जैसे हालात, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट जारी
मुझे प्यार के ख्याल से भी प्यार है: तारा सुतारिया
महिला प्रीमियर लीग (WPL) का आज से आगाज, डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा उद्घटन मैच… मुंबई व गुजरात के बीच मुकाबला
मुख्यमंत्री ने एन्टी करप्शन ब्यूरो और राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की वेबसाईट का किया लोकार्पण…. हेल्पलाईन नंबर व व्हाट्सएप नंबर भी जारी…. अब ऑनलाइन की जा सकेंगी आर्थिक अनियमितताओं की शिकायतें
राज्यपालों के सम्मेलन में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, पीएम मोदी व उपराष्ट्रपति धनकड़ से की मुलाकात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : कोहका में एसयूवी को टक्कर मारते हुए तेज रफ्तार ट्रक घर में घुसी, बाल-बाल बची कई जानें
Next Article Narayanpur Encounter : माओवादियों का शव लेकर लौट रही फोर्स पर अटैक, एक और नक्सली ढेर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?