ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : कोहका में एसयूवी को टक्कर मारते हुए तेज रफ्तार ट्रक घर में घुसी, बाल-बाल बची कई जानें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : कोहका में एसयूवी को टक्कर मारते हुए तेज रफ्तार ट्रक घर में घुसी, बाल-बाल बची कई जानें

By Mohan Rao
Published: May 24, 2024
Share
कोहका कुरुद में हादसा
SHARE

भिलाई। स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में गुरुवार आधीरात के बाद रफ्तार कर कहर देखने को मिला। कोहका कुरुद रोड पर पुरी आईटीआई के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने पहले सामने से आ रही एसयूवी को टक्कर मारी और उसके बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दीवार व लोहे की ग्रिल को तोड़ते हुए घर में घुस गई। घटना के समय परिवार सोने की तैयारी कर रहा था। धमाके जैसी आवास सुनकर परिवार वाले घर से बाहर निकले। वहीं जिस एसयूवी को ट्रक ने टक्कर मारी उसके एयरबैग खुलने से उसमें सवार लोगों की जान बची।

घटना गुरुवार आधीरात की बताई जा रही है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्मृति नगर चौकी पुलिस ने ड्राइवर व हेल्पर को हिरासत में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुरी आईटीआई के ठीक सामने मोड में अचानक रात के करीब 12:00 बजे तेज गति से रुंगटा कॉलेज की तरफ से आ रही ट्रक अवंती बाई चौक की ओर से आ रही एक्सयूवी की आमने-सामने टक्कर हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक्सयूवी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। एयर बैग खुलने से एसयूवी में सवार लोगों को हल्की चोटें ही आईं।

इधर एसयूवी को टक्कर मारने के बाद मोड में मुख्तार अंसारी के घर में लोहे की ग्रिल और सामने की दीवार तोड़ते हुए ट्रक घर के आंगन तक घुस गया। इस दौरान तेज धमाके जैसा हुआ। घर के मालिक मुख्तार अंसारी और उनके बेटे शान बाहर निकले तो देखा कि ट्रक ने उनके घर को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। मुख्तार अंसारी ने बताया कि वे खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहे थे इतने में तेज आवाज आई। सभी बाहर निकले तो नजारा देख चौंक गए। ट्रक के चालक व हेल्पर इतना ज्यादा नशा किए हुए थे कि संभल नहीं पा रहे थे। घटना की सूचना स्मृति नगर चौकी में दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर व हेल्पर को हिरासत में ले लिया।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण कर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस
Breaking News : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भाजपा पर बड़ा हमला, ट्वीट कर बताया कि भाजपा ने क्या किया?
12 करोड़ रुपए की राशि से बनेगा फूड पार्क…. कृषि मंत्री रविन्द्र चाबे ने किया भूमिपूजन, 22 एकड़ में होगा पार्क, मिलेगी बिजली पानी, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं
राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ लेने के लिए किसान अब 31 अक्टूबर तक करा सकेंगे खरीफ फसलों का पंजीयन
प्रयागराज की ओर बढ़ा पर्यटकों का रुझान, फ्लाइट बुकिंग में आई तेजी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai : चुनाव ड्यूटी के दौराम महिला कर्मी की मृत्यु, सीईओ ने दो बेटों को सौंपा 15 लाख का चेक
Next Article CG Crime : ज्वेलरी खरीदने के बाद फर्जी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन दिखाकर भाग जाता था शातिर… बेंगलुरू से पकड़ाया शातिर

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?