ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : सरकारी योजनाओं के लाभ का लालच देकर ग्रामीणों के खुलवाए खाते, महादेव व लोटस एप में हुआ इस्तेमाल
Share
Notification Show More
Latest News
यातायात विभाग की कार्रवाई : सड़क पर बिजनेस करने वाले वाहन डीलरों  व आटो चालकों को समझाइश
October 17, 2026
नवरात्रि पर्व पर पूजा व गरबा पंडालों पर सुरक्षा के लिए तैनात दुर्ग पुलिस, 361 पुलिस कर्मी मैदान में
October 17, 2026
देवी पंडाल बने जनसमस्या निवारण के केंद्र, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
October 17, 2026
सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को मिलेगी मजबूती
सेवा की कहानी : महतारी सदन से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा सशक्तिकरण का नया आधार
October 17, 2026
मुख्य विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श
समान नागरिक संहिता पर जगदलपुर में उच्च स्तरीय समिति की बैठक
October 17, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaigarh

CG Breaking : सरकारी योजनाओं के लाभ का लालच देकर ग्रामीणों के खुलवाए खाते, महादेव व लोटस एप में हुआ इस्तेमाल

By Mohan Rao Published June 24, 2024
Share
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
SHARE

रायगढ़ पुलिस की गिरफ्त में आए चार शातिर, इंडसइंड बैंक का प्रबंधक व कर्नाटका बैंक का कर्मचारी भी शामिल

रायगढ़। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर ग्रामीणों के खाते खुलवा कर उनसे अवैध लेनदेन करने वाले चार शातिरों को रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शातिरों ने कई ग्रामीणों के खाते खुलवाए और उनका इस्तेमाल महादेव सट्टा एप एवं लोटस एप में पैसों के अवैध लेन देन के लिए किया जाने लगा। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों में इंडसइंड बैंक प्रबंधक और कर्नाटका बैंक के कर्मचारी भी शामिल है। इस पूरे मामले में रायगढ़ पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि महादेव सट्टा एप एवं लोटस एप में पैसों के अवैध लेन देन हेतु ग्रामीणों को गुमराह कर उनके बैंक अकाउंट का आपराधिक दुरुपयोग करने पर गिरोह के दो सदस्यों और स्थानीय इंडसइंड बैंक प्रबंधक और कर्नाटका बैंक के कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। खाता धारकों के खाता किट की जब्ती की गई। गिरफ्तार आरोपियों में सुनील साहू, अरुण रात्रे, इंडसइंड बैंक के ऑपरेशन मैनेजर दिनेश यादव और कर्नाटका बैंक के सेल्स एशोसियेट दीपक गुप्ता शामिल हैं। सभी आरोपियों को धोखाधड़ी के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। 

ऐसे सामने आया मामला
इस मामले में एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि जूटमिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सराईभद्दर निवासी जीवनलाल साहू का गांधी नगर निवसी अरूण रात्रे  से परिचय था। अरुण रात्रे ने शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर जीवनलाल का इंडसइंड बैंक रायगढ़ में खाता खुलवाया। जीवन साहू को उसके खाते में भारी मात्रा में रकम लेने देन का मैसेज आने लगा। इसकी शिकायत करने वह इंडसइंड बैंक मैनेजर दिनेश यादव से मिला लेकिन वह कभी भी मिलते नहीं थे।

कई लोगों का खाता खुलवाने की मिली जानकारी
इसी दौरान जीवनलाल को जानकारी मिली कि अरूण रात्रे द्वारा सराईभद्दर और आसपास के कई लोगों का खाता खुलवाया है। जब जीवनलाल ने अरूण रात्रे से पूछताछ की तो वह भी गुमराह करने लगा। इसके बाद तंग आकर जीवनलाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामला संज्ञान में आते ही एसपी दिव्यांग कुमार पटेल ने साइबर सेल डीएसपी अभिनव उपाध्याय एवं थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज को बारीकी से जांच करने निर्देशित किया गया। जूटमिल थाना प्रभारी ने 22 जून को धारा 420, 120(बी), 409 आईपीसी धारा 8 अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद किया गया।

महादेव व लोटस के लिए अवैध लेनदेन
जांच के दौरान पुलिस ने सुनील साहू का पता चला जो सट्टा गिरोह के संपर्क में था। उसने रायगढ़ में उसके परिचित अरुण रात्रे ने लोगों के खाता खुलवाने पर कमीशन की बात बताई। एक खाते के एवज में सुनील साहू ने अरुण रात्रे को 12-15 हजार रुपये कमीशन दिया। इसके बाद इन्होंने खाता खुलवाने के लिए इंडसइंड बैंक के ऑपरेशन मैनेजर दिनेश यादव और कर्नाटका बैंक के सेल्स एशोसियेट दीपक गुप्ता को खाता खुलवाने में 4-5 हजार कमीशन दिया। इस प्रकार यह सभी ग्रामीणों को धोखे में रखकर उनका खुलवाते और सट्‌टा में रकम का लेन देन करते थे।

खातों को कराया जा रहा होल्ड
एकाउंट स्कैम रायगढ़ पुलिस के संज्ञान में आने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए इस स्कैम की जांच कर आरोपियों पर अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तारी की गई। जूटमिल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने आरोपियों द्वारा खुलवाये गए बैंक खातों को होल्ड कराया जा रहा है, इन खातों में लाखों रुपए के ट्रांजैक्शन की जानकारी मिली है। पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक, साइबर सेल एवं जूटमिल थाना को मामले की बारीकी से जांच के निर्देश दिए गए हैं। आरोपियों ने कमीशन के रुपए को खर्च कर देना बताएं है। आरोपी सुनील साहू और अरुण रात्रे से कुछ व्यक्तियों के खाता किट वजह सबूत बरामद कर जप्त किया गया है। एसपी दिव्यांग पटेल का कहना है कि इस मामले में और लोगों की भी संलिप्तता हो सकती है।

You Might Also Like

यातायात विभाग की कार्रवाई : सड़क पर बिजनेस करने वाले वाहन डीलरों  व आटो चालकों को समझाइश

नवरात्रि पर्व पर पूजा व गरबा पंडालों पर सुरक्षा के लिए तैनात दुर्ग पुलिस, 361 पुलिस कर्मी मैदान में

देवी पंडाल बने जनसमस्या निवारण के केंद्र, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

सेवा की कहानी : महतारी सदन से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा सशक्तिकरण का नया आधार

समान नागरिक संहिता पर जगदलपुर में उच्च स्तरीय समिति की बैठक

Mohan Rao June 24, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 251 # 24 June 2024
Next Article आप भी हैं साईराम ऑटोमोबाइल्स के कस्टमर तो हो जाएं सावधान

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?