जशपुर। जिले में अंधे कत्ल के एक मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है। मृतक की पहचान होने के बाद पत्थलगांव पुलिस ने कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल सरिया से भरी ट्रक लूटने के लिए ड्राइवर की हत्या की गई थी। पुलिस ने इस मामने में तीन आरापियों को गिरफ्तार किया है वहीं तीन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने लूटे गए ट्रेलर व उसमें भरा सरिया जब्त कर लिया है। घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल व मोबाइल को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। शुक्रवार को जशपुर एसपी डी. रविशंकर ने मामले का खुलासा किया है। आरोपियों के खिलाफ पत्थलगांव पुलिस द्वारा धारा 302, 396, 120बी, 412 के तहत कार्रवाई की गई है।
बता दें 26 फरवरी को पत्थलगांव पुलिस को सूचना मिली की लुड़ेग झण्डा घाट में रोड से करीब 30 फिट अंदर जंगल गढ्ढे में एक अज्ञात व्यक्ति का शव सड़ा गली अवस्था में पड़ा है। सूचना पर थाना पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंची। अज्ञात शव की पतासाजी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इस बीच थाना बागबहार में 23 फरवरी को एक गुम इंसान की शिकायत मिली थी। इसके बाद जानकारी ली गई। रिपोर्ट कराने वाले से शव की शिनाख्त कराई गई। तब पता चला कि शव राजेश कुमार पिता चन्द्रबली उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम घरसहा थाना जियतपुर जिला आजमगढ़ (उप्र) के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले शुरुआत से जांच शुरू की।
पुलिस की अलग अलग टीमों ने मृतक का मोबाइल लोकेशन ट्रेस करना शुरू किया। इस दौरान पता चला कि 19 फरवरी से ही राजेश का मोबाइल बंद बताना शुरू किया। इसके बाद जांच में पता चला कि मृतक राजेश कुमार 19 फरवरी 2023 को जिंदल स्टील प्लॉट रायगढ़ से कटारिया ट्रांसपोर्ट के ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 04 एलक्यू 8575 में सरिया लोड कर रायगढ़ से प्रयागराज उप्र के लिए निकला था। ट्रेलर में लगे GPS का डिटेल लेने पर मालूम चला कि फुलेता चौक के पास से बंद हो गया।
इसके बाद पुलिस ने रायगढ से फुलेता चौक के बीच सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो ट्रेल घरघोड़ा बाईपास, तमता, शेखरपुर तक जाता दिखा। ट्रेलर के पीछे एक बाइक भी दिखी। बाइक सवारों की पहचान डोलेश्वर पैकरा निवासी सरईटोला, सोनू सिदार निवासी मुडाबहला के रूप में हुई। पुलिस ने इनके ठिकानों पर दबिश दी और इन्हें हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर इन दोनों अपने तीन अन्य साथियों के साथ सरिया लूटने के लिए चालक की हत्या करने की बात बताई।
पूछता में इन लोगों ने बताया कि इन तीनों ने मिलकर डोलेश्वर पैंकरा के घर में ट्रक लूटने की प्लान बनाया। इसके बाद बंजारी मंदिर रायगढ़ मोटर सायकल से पहुंचे। मंदिर के आगे मोड़ पर ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 04 एलक्यू 8575 को रुकवाए। ट्रेलर वाहन का चालक डोलेश्वर पैकरा का पूर्व से परिचित था। जिससे धरमजयगढ़ तक पैसा नहीं होने के कारण छोड़ने के लिए बोलने पर ट्रेलर चालक राजेश के द्वारा अपने वाहन में डोलेश्वर एवं उसके 02 साथियों को बैठा लिया। पीछे-पीछे सोनू राम सिदार मोटर सायकल में आने लगा।
प्लान के अनुसार डोलेश्वर ने ट्रेलर चालक राजेश का गमछा से गला घोंटकर हत्या कर उसका पर्स, मोबाईल तथा ट्रेलर वाहन को माल सहित लूट लिया। इसके बाद आरोपी डोलेश्वर पैंकरा के द्वारा फुलेता चौक तक लाकर वाहन में लगे जीपीएस अलग कर दिया। ट्रेलर को डुमरबहार ले जाकर ट्रेलर में लोड सरिया 20 एमएम 03 बंडल को उतारा। इसी दौरान एक 01 आरोपी वहा पहुंच गया और माल को बेचने के लिए 50 हजार रुपए में सौदा किया। ट्रेलर को झण्डा घाट ले जाकर पांचों आरोपियों द्वारा ट्रेलर में रखे मृतक राजेश के शव को घाट के पास गढ्ढे खाई में फेंक कर ट्रेलर वाहन को बागबहार रोड़ छोड़कर भाग गए। पूर्व में गिराये हुए सरिया को अपने अन्य साथी संजय यादव के यहां छिपाकर रखे थे।
आरोपियों निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं लूटे गये ट्रेलर वाहन एवं उसमें लोड सरिया बरामद किया गया है तथा आरोपी संजय यादव के घर में छिपाए। प्रकरण में तीन आरोपी डोलेश्वर पैकरा, सोनू राम सिदार व संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया। जब्त ट्रेलर वाहन से फिंगर प्रिंट एवं अन्य साक्ष्यों फोरेंसिक लैब भेजा गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी पत्थलगांव भास्कर शर्मा, एसआई वंशनारायण शर्मा, एएसआई संतोष तिवारी, नसरूद्दीन अंसारी, टेकराम सारथी, प्रधान आरक्षक परमजीत सिंह, हरिशंकर, आरक्षक अजय खेस्स. कमलेश्वर वर्मा, अनंत मिराज किस्पोट्टा, राजेन्द्र रात्रे, पवन पैकरा, लव कुमार चौहान, भवानी कहरा, प्रमोद जोल्हे, आलोक मिज (डीएसबी), संजय लकड़ा की सक्रिय भूमिका रही।




