ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CBSE Date Sheet 2021 : शिक्षा मंत्री निशंक ने जारी की सीबीएसई 10वीं 12वीं की डेटशीट, यहां देखें पूरा टाइम टेबल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

CBSE Date Sheet 2021 : शिक्षा मंत्री निशंक ने जारी की सीबीएसई 10वीं 12वीं की डेटशीट, यहां देखें पूरा टाइम टेबल

By @dmin
Published: February 2, 2021
Share
बड़ा फैसला: अब क्षेत्रीय भाषाओं में भी होगी इंजीनियरिंग और तकनीकी कोर्स की पढ़ाई
बड़ा फैसला: अब क्षेत्रीय भाषाओं में भी होगी इंजीनियरिंग और तकनीकी कोर्स की पढ़ाई
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। सीबीएसई 10वीं 12वीं के विद्यार्थी परीक्षा का टाइम टेबल cbse.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। डेटशीट से छात्रों को पता चल जाएगा कि उनका किस विषय का पेपर किस दिन है। सीबीएसई 10वीं 12वीं की परीक्षा 4 मई से शुरू होंगी और 10 जून तक चलेंगी। प्रैक्टिकल एग्जाम 1 मार्च से होंगे। परीक्षाओं के परिणाम 15 जुलाई तक जारी हो जाएंगे।

परीक्षार्थियों को आंसरशीट 15 मिनट पहले दे दी जाएगी। 12वीं की परीक्षाएं दो शिफ्ट में होंगी। सुबह की शिफ्ट का एग्जाम 10.30 बजे से 01.30 बजे तक चलेगा और दोपहर की शिफ्ट का एग्जाम ढाई बजे से साढ़े 5 बजे तक चलेगा।

Date-sheet of @cbseindia29 board exams of class X.
Wish you good luck!#CBSE pic.twitter.com/o4I00aONmy

— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) February 2, 2021

Date-sheet of @cbseindia29 board exams of class Xll.
Wish you good luck!#CBSE pic.twitter.com/LSJAwYpc7j

— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) February 2, 2021

सीबीएसई 10वीं परीक्षा के मुख्य पेपर व तारीखें
6 मई – इंग्लिश
10 मई – हिन्दी (कोर्स ए व बी)
15 मई – विज्ञान
17 मई – पेंटिंग
18 मई – म्यूजिक
20 मई – गृह विज्ञान
21 मई – मैथ्स
27 मई – सामाजिक विज्ञान
2 जून – संस्कृत
7 जून – कंप्यूटर एप्लीकेशन

सीबीएसई 12वीं परीक्षा के मुख्य पेपर व तारीखें
4 मई – इंग्लिश (इलेक्टिव व कोर)
5 मई – टेक्सेशन
8 मई – फिजिकल एजुकेशन
10 मई – इंजीनियरिंग ग्राफिक्स, मीडिया, शॉर्टहैंड
12 मई – बिजनेस स्टडीज
13 मई – फिजिक्स/ एप्लाइड फिजिक्स
15 मई – रिटेल/ मास मीडिया
17 मई – अकाउंटेसी
18 मई – केमिस्ट्री
19 मई – पॉलिटिकल साइंस
21 मई – संस्कृत (इलेक्टिव व कोर)
24 मई – बायोलॉजी
25 मई – इकोनॉमिक्स
28 मई – सोशोलॉजी
29 मई – कंप्यूटर साइंस / आईटी
31 मई – हिन्दी (कोर व इलेक्टिव)
1 जून- मैथामेटिक्स व एप्लाइड मैथामेथामेटिक्स
2 जून – ज्योग्राफी
3 जून – वेब एप्लीकेशन / टूरिज्म
5 जून – साइकोलॉजी
7 जून – गृह विज्ञान
10 जून – हिस्ट्री
11 जून – बायोटेक्नोलॉजी/ एग्रीकल्चर

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने 28 जनवरी 2021 को सीबीएसई स्कूल प्रिंसिपल्स के साथ संवाद में बताया था कि बोर्ड 2 फरवरी 2021 को कक्षा 10वीं और 12वीं का पूरा शेड्यूल जारी करेगा।इस बार 38 दिनों के भीतर सीबीएसई के 10वीं, 12वीं के सभी विषयों की परीक्षाएं आयोजित होंगी।
सीबीएसई ने कहा है कि सभी स्कूलों को प्रैक्टिकल परीक्षाएं/प्रोजेक्ट/आंतरिक मूल्यांकन जैसे कार्य उस डेट से पहले-पहले पूरे कर लेने हैं जब उस कक्षा की परीक्षाएं खत्म हो रही हैं।
सीबीएसई ने कहा है कि समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा से संबंधित जानकारी दी जाती रहेगी। सोशल मीडिया समेत किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध जानकारी को तब तक सही नहीं माना जाना चाहिए जब तक कि वह जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध न हो।
सीबीएसई परीक्षाएं गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित की जाएंगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा है कि परामर्श के आधार पर, दिशा-निर्देश तैयार किए जाएंगे जो आगे स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ-साथ गृह मंत्रालय द्वारा तय किए जाएंगे।

पिछले वर्ष की सीबीएसई परीक्षा और नतीजों पर एक नजर
पिछले वर्ष 10वीं की परीक्षा में करीब 18 लाख और 12वीं की परीक्षा में करीब 12 लाख विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। 10वीं की परीक्षा में कुल 91.46 फीसदी और 12वीं में 88.78 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। सीबीएसई हर वर्ष 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा के टॉपरों का भी ऐलान करती है लेकिन वर्ष 2020 की परीक्षा में कोरोना महामारी के चलते बोर्ड ने टॉपरों का ऐलान नहीं किया था। कोरोना महामारी के चलते कई पेपर नहीं हो सके थे।

छत्तीसगढ़ की महिलाओं को मिली महतारी वंदन योजना की दूसरी किश्त, सीएम साय ने दी गुड न्यूज
ओपी चौधरी पहुंचे नालंदा परिसर, आवश्यक सुधार और जरूरतों पर फोकस, छात्रों से की चर्चा
Breaking: 70 मजदूरों से भरी बस में टूटकर गिरी हाईटेंशन तार, करंट लगते ही लगी भयंकर आग, एक दर्जन से ज्यादा मजदूर झुलसे
Gustakhi Maaf: धर्म की गलत सलत व्याख्या का परिणाम
पीएम मोदी आज नौ करोड़ किसानों के खाते में भेजेंगे 18 हजार करोड़ की सम्मान निधि, भाजपा मनाएगी उत्सव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप: फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी न्यूजीलैंड, कोरोना ने बिगाड़े सारे समीकरण वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप: फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी न्यूजीलैंड, कोरोना ने बिगाड़े सारे समीकरण
Next Article बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका दे बीजेपी में शामिल हुए विधायक दीपक हलदर बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका दे बीजेपी में शामिल हुए विधायक दीपक हलदर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?