ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका दे बीजेपी में शामिल हुए विधायक दीपक हलदर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका दे बीजेपी में शामिल हुए विधायक दीपक हलदर

By @dmin
Published: February 2, 2021
Share
बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका दे बीजेपी में शामिल हुए विधायक दीपक हलदर
बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका दे बीजेपी में शामिल हुए विधायक दीपक हलदर
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके नेता एक के बाद एक झटके दे रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस छोडऩे के अगले ही दिन मंगलवार को डायमंड हार्बर के विधायक दीपक हलदर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। दो बार के विधायक हलदर पश्चिम बंगाल के दक्षिणी 24 परगना जिले में यहां एक जनसभा में कई अन्य तृणमूल नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी में शामिल हुए।

उनका निर्वाचन क्षेत्र, डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी के लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। हलदर ने तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व पर लोगों के लिए उन्हें काम नहीं करने देने का आरोप लगाते हुए सत्तारूढ़ पार्टी छोड़ी है। वह हाल ही में बनर्जी की एक जनसभा में नहीं पहुंचे थे। इससे उनके अगले राजनीतिक कदम के बारे में अटकलें लगने लगी थीं।
हाल ही में उन्होंने कहा था कि मैं दो बार विधायक चुना गया हूं, लेकिन 2017 के बाद से मुझे जनता के लिए ठीक से काम नहीं करने दिया जा रहा। नेतृत्व को सूचित किए जाने के बावजूद हालात को सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। मुझे पार्टी कार्यक्रमों की कोई जानकारी नहीं मिलती। मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों और समर्थकों के प्रति जवाबदेह हूं।

West Bengal: Dipak Haldar, Diamond Harbour MLA, joins Bharatiya Janata Party (BJP) in presence of party leaders Mukul Roy and Suvendu Adhikari.

Dipak Halder had resigned from Trinamool Congress yesterday. pic.twitter.com/oogpRVcSes

— ANI (@ANI) February 2, 2021

हलदर पिछले कुछ महीनों से पार्टी नेतृत्व के खिलाफ लगातार बोल रहे थे। हलदर को बीजेपी नेता सोवन चटर्जी का तब से निकट सहयोगी माना जाता है, जब चटर्जी तृणमूल में थे। उन्होंने चटर्जी से दक्षिण कोलकाता स्थित उनके आवास पर हाल में मुलाकात की थी। हलदर को जिले के एक कॉलेज में पार्टी के छात्र मोर्चे के प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच झड़प में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किए जाने के बाद 2015 में पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। बाद में, उन्हें जमानत मिल गई थी और उन्हें पार्टी में पुन: शामिल कर लिया गया।
2019 के लोकसभा चुनाव के बाद से तृणमूल के कई विधायक बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। राज्य में इस साल अप्रैल-मई में चुनाव होने वाले हैं।

मछली पालन के नाम पर ठगी से सावधान रहने की अपील
कोरोना संक्रमण की रोकथाम करने निरंतर हो रहा सैनिटाइजिंग…. घर, सार्वजनिक क्षेत्र व आवाजाही वाले स्थानों को प्रतिदिन किया जा रहा सेनेटाइज
CG Crime : धमतरी में दुकानदार से  खुल्ले मांगे और एक ही नंबर के पांच नोट थमा गया शातिर
पश्चिम बंगाल, असम समेत पांच राज्यों में चुनाव की तारीख का आज हो सकता है एलान
सीएम के स्वागत में जमा भीड़ के बीच फंसी गर्भवती महिला की गाड़ी, पुलिस ने मानव श्रृंखला बनाकर पहुंचाया अस्पताल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़ा फैसला: अब क्षेत्रीय भाषाओं में भी होगी इंजीनियरिंग और तकनीकी कोर्स की पढ़ाई CBSE Date Sheet 2021 : शिक्षा मंत्री निशंक ने जारी की सीबीएसई 10वीं 12वीं की डेटशीट, यहां देखें पूरा टाइम टेबल
Next Article Flood havoc in Assam, population of 40 lakhs affected: Kanjiranga National Park also affected पांच किमी मैराथन में दौड़े 900 एथलीट…. शहीद पार्क में जुटे हजारों लोगों ने कहा “थैंक्यू भिलाई”

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?