इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रोजेक्ट के लिए दुर्ग से ताड़ोकी के बी 13 स्टेशनों के लिए 226 करोड़ स्वीकृत
भिलाई। सिग्नलिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर के आधुनिकीकरण और परिचालन सुरक्षा को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भारतीय रेल ने दक्षिण पूर्व मध्य रेल (एसईसीआर) के रायपुर मंडल के दुर्ग-ताडोकी खंड के 13 स्टेशनों पर 226 करोड़ रुपये की लागत से इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (ईआई) प्रणाली की स्थापना को मंजूरी…
रायपुर स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग : रेलवे ने वसूला 245 मामलों में 2 लाख से ज्यादा का जुर्माना
रायपुर। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी के निर्देश पर रायपुर मंडल में रायपुर रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें रायपुर स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, 18 ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले 158 यात्री पकड़े गए, जिससे 1,48,555 राजस्व प्राप्त हुआ। अनियमित टिकट लेकर…
भिलाई एक्सचेंज यार्ड में 2 नई लाइनें चालू, दो अन्य लाइनों का इंटरलॉकिंग भी हुआ पूरा
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की बढ़ जाएगी माल परिवहन क्षमता भिलाई। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने माल परिवहन अवसंरचना को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के मार्गदर्शन में सिगनल एवं दूरसंचार प्रोजेक्ट यूनिट ने राइट्स (आरआईटीईएस) के सहयोग से…
एक जुलाई से 31 अगस्त तक दो माह के लिए बंद रहेगा सिरसा गेट अंडरब्रिज
भिलाई। रेलवे प्रशासन द्वारा आवश्यक मरम्मत व सुधार कार्य किए जाने के कारण 1 जुलाई 2026 से 31 अगस्त 2026 तक सिरसा गेट अंडर ब्रिज मार्ग पूर्णतः बंद रहेगा। इस अवधि में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सिरसा…
भिलाई के वरिष्ट पत्रकार टी सूर्याराव का रेलवे प्रशासन ने किया सम्मान, सजगता से टला था रेल हादसा
भिलाई। जनहित और रेल सुरक्षा के प्रति दिखाई गई सजगता के लिए रेलवे प्रशासन रायपुर द्वारा भिलाई के वरिष्ट पत्रकार टी सूर्याराव को सम्मानित किया गया। टी सूर्याराव ने पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर दिखे फॉल्ट की सूचना रेलवे प्रशासन को दी और इनकी इसी सूचना के आधार…
ट्रेन में बिना टिकट यात्रा पर अब देना होगा दो गुना जुर्माना, 13 साल बाद बदला नियम
रायपुर। ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करना अब और महंगा पड़ेगा। रेलवे ने नियमों में बदलाव करते हुए जुर्माने की राशि दो गुनी कर दी है। यानी अब बिना टिकट यात्रा करने पर 250 रुपए की जगह 500 रुपए जुर्माना और टिकट फेयर देना होगा। 2013 के बाद 13 साल…
टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों एवं मुख्य सचिवों से की चर्चा
रायपुर। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये नई दिल्ली से देश के सभी राज्यों के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रियों से टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर व्यापक चर्चा की। छत्तीसगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंस से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री…
नीट-2026 परीक्षा : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की तैयारियां, परीक्षार्थी व उनके अभिभावकों के लिए विशेष व्यवस्था
रायपुर। 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) के दौरान बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों के आवागमन को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने व्यापक विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर मंडल के विभिन्न परीक्षा केंद्रों वाले स्टेशनों…
विधायक रिकेश की बड़ी सौगात : वैशाली नगर में खुलेगा रेलवे का अधिकृत टिकट काउंटर
भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों के लिए विधायक रिकेश सेन ने एक नई जनसुविधा की घोषणा की है। अब क्षेत्र के लोगों को रेलवे टिकट के लिए स्टेशन पर लंबी कतारों में खड़े होने की आवश्यकता नहीं होगी। शांति नगर जीरो रोड स्थित विधायक कार्यालय में रेलवे का…
छत्तीसगढ़ में बुनकरों और शिल्पियों की आय बढ़ाने पर जोर, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश
रायपुर। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को राज्य अतिथि गृह (पहुना) में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने रेशम उत्पादन बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए विभागीय अधिकारियों को प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हथकरघा…
रायपुर रेलवे स्टेशन पर पेपर कप फ्रॉड, छोटे साइज के पेपर कप की हो रही थी सप्लाई
पेपर कप बनाने वाली फर्म पर रायपुर रेल मंडल एवं स्थानीय प्रशासन की कार्रवाई रायपुर। रेलवे स्टेशन पर चाय कॉफी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पेपर कप में फ्रॉड चल रहा है। मानक साइज से छोटे कप की सप्लाई हो रही थी। रेलवे एवं आईआरसीटीसी के अधिकृत लोगो का…
देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन पटरियों पर दौड़ने को तैयार, भारतीय रेलवे ने 10 डिब्बों वाली ट्रेन को दी मंजूरी
नईदिल्ली। हरित और टिकाऊ परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भारतीय रेलवे ने उत्तरी रेलवे के जिंद-सोनीपत खंड पर हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित 10 डिब्बों वाली एक रेलगाड़ी चलाने की मंजूरी दे दी है। यह रेलगाड़ी जल्द ही शुरू होने वाली है और 1200 किलोवाट हाइड्रोजन फ्यूल…
तिरुपति से रक्सौल के बीच एक जून से चलेगी साप्ताहिक एक्सप्रेस, टाइम टेबल जारी
रायपुर। दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं बेहतर रेल संपर्क को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 17433/17434 तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस के नियमित संचालन का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन वर्तमान में संचालित विशेष ट्रेन संख्या 07051/07152 तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति साप्ताहिक विशेष ट्रेन का नियमित रूप होगी। ट्रेन संख्या…
रायपुर स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग: 528 मामलों से वसूले 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
रायपुर। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी के निर्देश पर गुरूवार को रायपुर मंडल में रायपुर रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें रायपुर स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, 26 ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले 409 यात्री पकड़े गए। जिससे 2,78,135 रुपए राजस्व प्राप्त हुआ।…
तिल्दा नेवरा स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग, 433 मामलों से 2 लाख से ज्यादा का जुर्माना
रायपुर। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी के निर्देश पर रायपुर मंडल में तिल्दा नेवरा रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान में कुल 433 मामलों को दर्ज कर 2,15, 205 रुपए राजस्व प्राप्त किया गया। इस टिकट चेकिंग का मुख्य उद्देश्य…

