ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर रेलवे स्टेशन पर पेपर कप फ्रॉड, छोटे साइज के पेपर कप की हो रही थी सप्लाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRailway NewsRaipur

रायपुर रेलवे स्टेशन पर पेपर कप फ्रॉड, छोटे साइज के पेपर कप की हो रही थी सप्लाई

By Mohan Rao
Published: May 29, 2026
Share
SHARE

पेपर कप बनाने वाली फर्म पर रायपुर रेल मंडल एवं स्थानीय प्रशासन की कार्रवाई

रायपुर। रेलवे स्टेशन पर चाय कॉफी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पेपर कप में फ्रॉड चल रहा है। मानक साइज से छोटे कप की सप्लाई हो रही थी। रेलवे एवं आईआरसीटीसी के अधिकृत लोगो का दुरुपयोग कर 170/ 150 एमएल साइज़ के कप को कम साइज़ का बनाये जाने संदेह के बाद गुरूवार को रेलवे  एवं स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई की। जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित कार्यशाला में IRCTC के लोगो का अवैध उपयोग करते हुए निर्धारित क्षमता से कम साइज के कप तैयार किए जा रहे थे।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने रायपुर स्टेशन पर स्टाल में चाय के उपयोग में आने वाले कप की क्षमता पर संदेह होने पर जांच की उसमे पता चला की रवि ट्रेडिंग नर्मदापारा से कप स्टेशन पर सप्लाई होते थे। उससे पूछताछ की गई तो उन्होंने गुढ़ियारी स्थित आदित्य पेपर फर्म से IRCTC के लोगो के चाय के कप खरीदना बताया। आदित्य पेपर फर्म के संचालक से एसडीएम रायपुर नंद कुमार चौबे, नापतोल विभाग के निरीक्षक जीवंत सिंह कंवर ने पूछताछ की रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग एवं रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त जांच टीम द्वारा की गई कार्रवाई में बड़ी संख्या में कम क्षमता वाले कप के 14 बोरे पकडे गए ।

नापतोल विभाग के निरीक्षक 20 कप की मापन क्षमता चेक करने की लिए एवं 14 बोरे सील कर जप्त किये। संबंधित संचालकों को भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी गई है तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है। इस कार्यवाही में रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक टी नाग, अभिजीत डे, धनंजय, चीफ़ पब्लिसिटी इंस्पेक्टर शिवप्रसाद भी शमिल रहे।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने कहा कि यात्रियों को परोसे जाने वाले खाद्य एवं पेय पदार्थों के लिए निर्धारित गुणवत्ता एवं मात्रा मानकों का पालन अनिवार्य है। किसी भी प्रकार की अनियमितता, फर्जी ब्रांडिंग अथवा लोगो के दुरुपयोग को गंभीरता से लिया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से भी अपील की है कि यदि उन्हें किसी प्रकार की शिकायत या अनियमितता दिखाई दे तो वे रेलवे हेल्पलाइन 139 अथवा रेल मदद पर  संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

बड़ी खबर: प्रदेश के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में होगी कोरोना जांच…. सरकार ने तय किया रोजाना 22 हजार सैंपल कलेक्शन एवं जांच का लक्ष्य
ICC Ranking : सीरीज जीत के साथ ही टीम इंडिया आईसीसी वनडे रैंकिंग में टॉप पर पहुंची, T-20 में भी है नंबर वन
बड़ी खबर: प्रदेश में आज मिले 15 नए कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या पहुंची 433
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में शासकीय योजनाओं की स्थिति देखी
वैशाली नगर में कामयाब नहीं हो रहा भाजपा का डैमेज कंट्रोल…. रिकेश के खिलाफ लामबंद भाजपाइयों ने कहा- जीतने नहीं देंगे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 225 # 29 May 2026
Next Article बस्तर और जनजातीय समाज के लिए चार दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल : मुख्यमंत्री साय

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?