National

Latest National News

नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त का मामला: इस गोरखधंधे में देश के कई अस्पताल भी शामिल, अब तक हो चुका है सैंकड़ों बच्चों का सौदा

नई दिल्ली (एजेंसी)। नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह ने शुरुआती पूछताछ में जो खुलासा किया है, उससे पुलिस के होश उड़ गए हैं। आरोपियों ने खुलासा किया कि गिरोह वर्ष 2014 से सक्रिय है और सैकड़ों बच्चों का अब तक सौदा कर चुका है। देशभर के कई राज्यों…

ईद के दिन बड़ा हादसा: महेन्द्रगढ़ में स्कूल बस पलटी, दुर्घटना में छह बच्चों की मौत, 15 घायल

महेंद्रगढ़/हरियाणा (एजेंसी)। महेंद्रगढ़ के कनीना के गांव उन्हानी के पास स्कूल बस पलटने से भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में छह बच्चों की मौत हो गई और 15 गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्कूल…

वेदांता एल्यूमिनियम की स्वास्थ्य परियोजनाओं से ओडिशा और छत्तीसगढ़ के 4 लाख लोगों को हुआ लाभ

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कंपनी ने वंचित समुदायों को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता दोहराईविश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर भारत के सबसे बड़े एल्यूमिनियम उत्पादक वेदांता एल्यूमिनियम ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024 में कंपनी ने ओडिशा व छत्तीसगढ़ में सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजनाओं के द्वारा…

महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी में बंटी सीटें…. शिवसेना (यूबीटी) 21, कांग्रेस 17 व एनसीपी(शरद) 10 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

मुंबई (एजेंसी)। लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी ने सीटों के बंटवारे का एलान कर दिया है। महाराष्ट्र की कुल 48 सीटों पर तीनों दलों ने सीट शेयरिंग को अंतिम रूप दे दिया है। मंगलवार को इसकी घोषणा की गई। महाराष्ट्र की 48 सीटों में से उद्धव ठाकरे…

सूर्य ग्रहण: 50 वर्षों बाद सबसे लंबा चलने वाला ग्रहण, गर्भवती महिलाएं रखे ख्याल, जानिए और भी बहुत कुछ

आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण 50 वर्षों बाद सबसे लंबा चलने वाला ग्रहण होगा जो करीब 5 घंटे और 25 मिनट तक चलेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जिसके चलते जब ग्रहण अपने चरम पर होगा तब कुछ समय के लिए पृथ्वी पर अंधेरा छा…

बैंकों में लाइन लगाने की झंझट से मिलेगी मुक्ति, यूपीआई के माध्यम से सीडीएम में जमा कर सकेंगे नगदी, जाने पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने यूपीआई का इस्तेमाल कर कैश डिपॉजिट मशीन के माध्यम से बैंक खाते में नकदी जमा करने की बड़ी सुविधा देने का एलान किया है। इससे बैंकों में कतार में लगकर नकदी जमा करने का इंतजार करने वाले ग्राहकों को बड़ी राहत मिलेगी।…

सावधान! जलवायु परिवर्तन से घट रही है धरती की रफ्तार, क्या घड़ी, जीपीएस सिस्टम हो जाएंगे बेकार?

धरती का बढ़ता तापमान धीरे-धीरे अपना असर दिखा रहा है। बढ़ते पारे की वजह से ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं, जिससे समुद्र का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। आने वाले समय में इसका असर यह होगा कि समुद्र किनारे बसे शहर डूबने लगेंगे, जो वाकई एक बेहद खौफनाक…

ईडी के बाद अब एनआईए टीम पर हमला, गाड़ी में तोडफ़ोड़, दो अधिकारियों को आई चोटें

कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल में केंद्रीय जांच एजेंसियों के खिलाफ हमले रुकने का नाम नहीं ले रही है। संदेशखाली में ईडी टीम को निशाना बनाए जाने के बाद अब एनआईए पर हमले की खबर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, अब पूर्व मेदिनीपुर के भूपतिनगर में केंद्रीय एजेंसी एनआईए की…

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, लोगों के लिए पांच न्याय और 25 गारंटियां

नईदिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मौजूदगी में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति मुख्यालय में घोषणापत्र जारी किया। कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणापत्र को न्याय पत्र का नाम दिया है।…

Alert: आपको कंगाल बना सकता है यह स्कैम, सरकार भी है परेशान, जाने बचने का तरीका

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में हर रोज इतने फ्रॉड और स्कैम हो रहे हैं कि सरकार भी इनसे परेशान है। कभी-कभी इन स्कैमर्स की गिरफ्तारी होती है लेकिन हर समय इन्हें ट्रैक करना सरकार के लिए भी चुनौती है। कुछ दिन पहले ही दूरसंचार विभाग ने देश के करोड़ों मोबाइल…

गर्म हवाओं की चपेट में आने वालों की हर जिले में होगी निगरानी, केंद्र ने राज्यों के लिए जारी किए निर्देश

नई दिल्ली (एजेंसी)। इस वर्ष अत्यधिक गर्मी और लू के पूर्वानुमान को लेकर सरकार ने हर जिले में निगरानी करने का फैसला लिया है। साथ ही सभी गांवों में लू से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में बुधवार को गर्मी…

लोकसभा चुनाव: प्रियंका संभालेंगी मां सोनिया की विरासत, बीजेपी इन नेताओं पर लगा सकती है दांव

रायबरेली (एजेंसी)। गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा को चुनावी समर में उतारने की मांग तेज हो गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार हाईकमान से प्रियंका को चुनाव लड़ाने की हरी झंडी भी मिल चुकी है। सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी है। इस संकेत के बाद कांग्रेसी…

कांग्रेस को एक और झटका, अब गौरव वल्लभ ने दिया इस्तीफा, कहा-अपराध का भागी नहीं बनना चाहता

नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज जिस प्रकार से दिशाहीन होकर आगे बढ़ रही है,उसमें मैं खुद को सहज महसूस नहीं कर पा रहा। मैं न तो सनातन विरोधी नारे लगा सकता हूं और न ही…

कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने भाजपा का दामन थामा

नई दिल्ली (एजेंसी)। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। मुक्केबाजी में भारत के पहले ओलंपिक पदक विजेता और कांग्रेस नेता विजेंदर सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं। विजेंदर सिंह ने 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में दक्षिणी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र…

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद बंदियों में खौफ का माहौल, सब्जी-दाल से परहेज, टमाटर व नमक से खा रहे रोटी

बांदा (एजेंसी)। मुख्तार की मौत व वरिष्ठ जेल अधीक्षक को जान से मारने की धमकी के बाद बांदा जेल हाई अलर्ट पर है। जेल में अफसरों व पुलिस की आवाजाही से बंदी खौफ में है। सुबह-शाम जेल में पुलिस का फ्लैग मार्च व सख्ती से बंदी परेशान हैं। पेशी पर…