ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्तार अंसारी की मौत के बाद बंदियों में खौफ का माहौल, सब्जी-दाल से परहेज, टमाटर व नमक से खा रहे रोटी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद बंदियों में खौफ का माहौल, सब्जी-दाल से परहेज, टमाटर व नमक से खा रहे रोटी

By Om Prakash Verma
Published: April 3, 2024
Share
मुख्तार अंसारी की मौत के बाद बंदियों में खौफ का माहौल, सब्जी-दाल से परहेज, टमाटर व नमक से खा रहे रोटी
मुख्तार अंसारी की मौत के बाद बंदियों में खौफ का माहौल, सब्जी-दाल से परहेज, टमाटर व नमक से खा रहे रोटी
SHARE

बांदा (एजेंसी)। मुख्तार की मौत व वरिष्ठ जेल अधीक्षक को जान से मारने की धमकी के बाद बांदा जेल हाई अलर्ट पर है। जेल में अफसरों व पुलिस की आवाजाही से बंदी खौफ में है। सुबह-शाम जेल में पुलिस का फ्लैग मार्च व सख्ती से बंदी परेशान हैं। पेशी पर अदालत आए बंदियों ने बताया कि जेल में सुबह शाम पुलिस का फ्लैग मार्च हो रहा है। बंदियों को बैरिक से कहीं जाने नहीं दिया जा रहा है। यहां तक कि एक बंदी को दूसरे बंदी से बात करने की भी इजाजत नहीं है। दिन भर अधिकारियों व पुलिस की आवाजाही से बंदियों में खौफ है।

एक बंदी ने कहा कि मुख्तार को जेल में खाने में जहर देने के आरोप से कई बड़े बंदी खाना खाने से परहेज कर रहे हैं। कच्चे टमाटर में नमक डालकर रोटियां खा रहे हैं। यहां तक की खौफ के कारण तमाम बंदी न हंसते हैं और न ही टीवी आदि देख रहे है। अखबार पढऩे भी नहीं जाते हैं। जेल में एकाएक ऐसी शांति छा गई है मानों कोई है ही नहीं। उधर, वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज का कहना है कि जेल में सब कुछ सामान्य है। खौफ जैसा कुछ भी नहीं है।

हार्ट अटैक से माफिया मुख्तार अंसारी की मौत
करीब ढाई साल से बांदा जेल में बंद पूरब के माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात हार्ट अटैक (कार्डिया अरेस्ट) से मौत हो गई। मुख्तार को मौत से करीब तीन घंटे पहले ही इलाज के लिए मंडलीय कारागार से मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जहां नौ डॉक्टरों की टीम उसके इलाज में जुटी थी। रात करीब साढ़े दस प्रशासन ने मुख्तार की मौत की सूचना सार्वजनिक की। तब तक मुख्तार के परिवार का कोई सदस्य मेडिकल कॉलेज नहीं पहुंचा था।

गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे मुख्तार की जेल में तबीयत बिगड़ी थी। इसके बाद प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और करीब साढ़े आठ बजे के आसपास उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जहां दो घंटे तक उसका इलाज चला। उसे आईसीयू से सीसीयू में शिफ्ट किया गया। जहां रात साढ़े दस बजे के आसपास उसकी मौत हो गई। परिवार ने जहर देने का आरोप लगाया है।

रायपुर को नम्बर-1 बनाने स्वच्छता के कार्यों में बढ़ानी होगी जनसहभागिता – उप मुख्यमंत्री अरुण साव
साइबर सेल ने खोजे 112 गुम मोबाइल… आईजी की मौजूदगी में संबंधितों को किया गया वितरण
देश में 30 नवंबर तक बढ़ाई गईं पाबंदियां, मंडाविया बोले- भारत बन सकता है अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य पर्यटन केंद्र
IPL 2022: रिटेन किए गए एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा, केएल राहुल हुए रिलीज
जैकलीन फर्नांडिस के फोटोशूट ने इंस्टाग्राम पर लगाई आग, देखकर छूटे फैंस के पसीने…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Economy: वर्ल्ड बैंक का अनुमान, 2024 में 7.5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था Economy: वर्ल्ड बैंक का अनुमान, 2024 में 7.5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था
Next Article Encounter: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़: 13 माओवादियों के शव बरामद, सर्चिंग जारी Encounter: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़: 13 माओवादियों के शव बरामद, सर्चिंग जारी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?