सात महीने बाद खुले स्कूल तो छात्र-शिक्षकों के चेहरे खिले, कोरोना से बचाव के लिए किए गए सारे इंतजाम
लखनऊ (एजेंसी)। सात महीने बाद सोमवार से कक्षा 9 और 12 के छात्रों के लिए स्कूल खुल गए हैं। स्कूलों ने सभी स्टाफ और छात्रों को प्रवेश के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल के अंतर्गत सारी व्यवस्थाएं कर रखी है। गेट पर ही सैनिटाइजेशन की व्यवस्था है। कोविड हेल्प डेस्क है जहां…
पाकिस्तान ने रची अब टावर वाली साजिश, जानिए क्यों जम्मू-कश्मीर भेजना चाहता है सिग्नल
नई दिल्ली (एजेंसी)। जैश-ए-मोहम्मद समेत तमाम आतंकवादी संगठनों को देश में पनाह देने के लिए कुख्यात पाकिस्तान नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इमरान खान की सरकार ने मोबाइल नेटवर्क के कवरेज को जम्मू-कश्मीर तक बढ़ाने का प्लान तैयार किया है। इससे एक तरफ घुसपैठ करने वाले पाकिस्तानी…
अंडमान और निकोबार क्षेत्र में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 5.1 रही तीव्रता
नई दिल्ली (एजेंसी)। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र में सोमवार दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.1 आंकी गई है। यह जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की ओर से दी गई है। हालांकि भूंकप की वजह से फिलहाल किसी तरह के…
लद्दाख में सुरक्षाबलों ने चीनी सैनिक को पकड़ा, बरामद हुए सैन्य दस्तावेज
नई दिल्ली (एजेंसी)। पूर्वी लद्दाख की वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तनाव के बीच सुरक्षाबलों ने चुमार-डेमचोक इलाके में एक चीनी सैनिक को हिरासत में लिया है। माना जा रहा है कि उसने अनजाने में भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया होगा। नियत प्रक्रिया का पालन करने के बाद स्थापित प्रोटोकॉल के…
हाथरस केस: सबूत देने के चक्कर में सूख रही आठ बीघा फसल, अब सरकार से मांगा मुआवजा
हाथरस (एजेंसी)। यूपी के हाथरस जिले में चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव बूलगढ़ी में 14 सितंबर को जिस खेत में वारदात हुई वहां लगी बाजरा की फसल सूख गई है। सबूत नष्ट न हो, लिहाजा खेत में किसान पानी नहीं लगा सका। करीब आठ बीघा बाजरा खराब हो गया। किसान…
आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा… एक मैच में दो सुपर ओवर… पंजाब की मुंबई पर रोमांचक जीत
स्पोर्ट्स डेस्क (दुबई)। रोमांच की पराकाष्ठा पर पहुंचे आईपीएल-13 के 36वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब ने दो सुपर ओवर खेलते हुए मुंबई इंडियंस को हरा दिया। मैच में दोनों टीमों ने 6 विकेट पर 176 रन बनाए थे। इसके बाद सुपर ओवर में भी 5-5 रन बनाए। दोनों टाई…
ट्विटर ने की बड़ी गलती, जम्मू-कश्मीर को बता डाला चीन का हिस्सा, अब तक नहीं मांगी माफी
नई दिल्ली (एजेंसी)। ट्विटर रविवार को उस समय निशाने पर आ गया जब उसने जम्मू-कश्मीर को चीन का हिस्सा बता डाला। लद्दाख की राजधानी लेह स्थित वॉर मेमोरियल पर आयोजित कार्यक्रम को कुछ पत्रकारों की ओर से लाइव किए जाने के बाद ट्विटर ने यह गलती की। कंपनी ने अभी…
घर में सो रही दो नाबालिग बहनों को अगवा कर दुष्कर्म, पहाड़ी इलाके में मिलीं बेसुध
जालोर (एजेंसी)। देश में हाथरस मामले को लेकर पहले ही लोगों में गुस्सा है लेकिन दिन प्रतिदिन सामूहिक दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हैं। एक तरफ उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से की गई लापरवाही ने देश का ध्यान अपनी ओर खींचा तो वहीं राजस्थान की पुलिस ने भी पीडि़त…
पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र आज से, कृषि कानूनों के विरोध में पेश होगा विधेयक
चंडीगढ़ (एजेंसी)। नए कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब सरकार का विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र सोमवार से शुरू होगा। सत्र में कृषि कानूनों पर चर्चा के बाद सरकार की ओर से विधेयक पेश किया जाएगा। सत्र के संबंध में आयोजित विधायक दल और मंत्रिमंडल की बैठक में सर्वसम्मति से सूबे…
वोट मांगने आए नीतीश के मंत्री से लोगों ने मांगा हिसाब, पूछा- गांव में कैसे घुसे
पटना (एजेंसी)। बिहार में चुनाव की तारीख नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। नेता गांव-गांव की खाक छानकर जनता से वोट मांग रहे हैं। इस दौरान उन्हें लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही एक वाकया समस्तीपुर में देखने को मिला। यहां बिहार…
वैज्ञानिकों का दावा: फरवरी 2021 तक खत्म हो जाएगा कोरोना… लगातार घटते केसेज दे रहे हैं शुभ संकेत
नईदिल्ली (एजेंसी)। कोरोना महामारी को लेकर वैज्ञानिकों ने राहत भरा दावा किया है। वैज्ञानिकों की एक सरकारी समिति का कहना है कि कोरोना महामारी का सबसे बुरा दौर गुजर चुका है। 17 सितंबर को भारत में कोरोना पीक पर पहुंच चुका था। उसके बाद से महामारी कम होने की ओर…
पुलवामा में सीआरपीएफ दल पर आतंकियों ने किया हमला, एक जवान घायल
जम्मू (एजेंसी)। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के गंगू इलाके में सोमवार को संदिग्ध आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। दरअसल गंगू इलाके के पास सीआरपीएफ दल पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले के…
कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 66 लाख के पार… पिछले 24 घंटों में सामने आए 55722 नए मामले
नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में लगातार गिरावट हो रही है। रोजाना सामने आने वाले मामलों में लगातार हो रही गिरावट लोगों के लिए राहत की खबर है। सोमवार को कोरोना के 55,722 नए मामले रिपोर्ट किए गए, जो हाल के समय में एक दिन में संक्रमितों…
महिला मंत्री के अपमान से नाराज सीएम शिवराज मौनव्रत पर, मायावती ने कहा- सार्वजनिक माफी मांगे कांग्रेस… बैकफुट पर कमलनाथ
भोपाल (एजेंसी)। मध्यप्रदेश में 25 से ज्यादा सीटों पर उपचुनाव को लेकर प्रचार शुरू हो गया है और ऐसे में राजनेता अपनी मार्यादा भूलते हुए दिखाई दे रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा उम्मीदवार इमरती देवी को आइटम तो अजय सिंह ने जलेबी बोल दिया। इन बयानों के बाद…
घर में चल रही पटाखा फैक्टरी में तेज विस्फोट, चार लोगों की मौत, तीन घायल
आगरा (एजेंसी)। शाहगंज क्षेत्र के आजमपाड़ा में रविवार दोपहर तकरीबन 12.40 बजे तेज धमाका होने से दहशत फैल गई। एलपीजी सिलिंडर में लीकेज से आग लगी और आग पटाखों में पहुंची, जिससे धमाका हो गया। जिस घर में धमाका हुआ, उनका मुगल फायरवक्र्स के नाम से आतिशबाजी का ब्रांड है, जिसका लाइसेंस गांव…


