कोरोना टीकाकरण में भारत की उपलब्धि: 26 दिनों में कोविड-19 के 70 लाख टीके लगाने वाला बना दुनिया का सबसे तेज देश
नईदिल्ली (पीआईबी)। कोरोना टीकाकरण में भारत ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भारत कोविड-19 के खिलाफ 70 लाख से अधिक लोगों को टीके लगाने वाला दुनिया का सबसे तेज देश बन गया है। भारत ने यह उपलब्धि केवल 26 दिनों में अर्जित की है, जबकि अमेरिका ने इस…
नितिन गडकरी कल करेंगे भारत का पहला सीएनजी ट्रैक्टर लॉन्च…. किसानों को ईंधन की लागत पर सालाना लगभग 1 लाख रुपए की होगी बचत
नईदिल्ली (पीआईबी)। भारत में पहली बार डीजल ट्रैक्टर को सीएनजी में परिवर्तित किया गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा इसे कल औपचारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा। रावमट टेक्नो सॉल्यूशंस और टॉमासेटो अचीले इंडिया द्वारा संयुक्त रूप से किए गए इस रूपांतरण से किसानों को…
ऋषिगंगा नदी में अचानक बढ़ा पानी का स्तर, रोकना पड़ा बचाव कार्य, टनल से निकली टीम
देहरादून (एजेंसी)। चमोली में गुरुवार को एक बार फिर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ऋषिगंगा नदी में अचानक जल स्तर तेजी से बढ़ गया और इस वजह से राहत और बचाव काम को रोकना पड़ गया। तपोवन टनल से मलबा निकालकर मजदूरों की तलाश में जुटी टीम को आनन-फानन…
महाराष्ट्र सरकार और राज्यपाल में तनातनी: राज्यपाल कोश्यारी को नहीं दी सरकारी विमान के उपयोग की मंजूरी
मुंबई (एजेंसी)। महाराष्ट्र की उद्धव सरकार और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बीच टकराव का एक नया मामला सामने आया है। महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी सरकार ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को देहरादून जाने के लिए सरकारी विमान के इस्तेमाल की मंजूरी नहीं दी है, जिसके बाद खुद कर्मशियल…
संसद में एलएसी पर राजनाथ ने कहा-पैंगोंग झील से कदम पीछे हटाने को मजबूर हुआ चीन
नई दिल्ली (एजेंसी)। संसद के ऊपरी सदन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के साथ सीमा पर चल रहे तनाव को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत और चीन के बीच पीछे हटने पर सहमति बन गई है। पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारे पर दोनों सेनाएं…
गलवान घाटी में मारे गए थे चीन के 45 सैनिक, रूसी समाचार एजेंसी ने किया खुलासा
नई दिल्ली (एजेंसी)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के एलएसी पर सेनाओं के पीछे हटाने को लेकर हुए समझौते की जानकारी देने के बीच रूसी समाचार एजेंसी ने एक बड़ा खुलासा किया है। पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में पिछले साल 15 जून को खूनी झड़प हुई थी, जिसमें 20 भारतीय…
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए 12923 नए केस…. 108 मरीजों की मौत
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 12,923 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इस बीच 108 लोगों ने संक्रमण के चलते अपनी जान गंवाई है, इसके बाद कोरोना मृतकों की संख्या बढ़कर 1,55,360 हो…
उत्तरप्रदेश में फिर हुआ पुलिस पर हमला: छेडख़ानी की शिकायत पर पहुंची पुलिस टीम को दबंगों ने पीटा
शाहजहांपुर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बदमाशों ने पुलिस पर हमला कर दिया। यह घटना यूपी के शाहजहांपुर की है, जहां देवी जागरण के दौरान कलान कस्बे में बुधवार रात दबंगों ने एक बच्ची से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर बच्ची के घरवालों को पीटना शुरू कर दिया। सूचना…
मुस्लिम लड़की को निकाह के लिए बालिग होना जरूरी नहीं : हाईकोर्ट
चंडीगढ़ (एजेंसी)। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुस्लिम लड़की बालिग न हो तो भी उसका निकाह वैध है। एक मुस्लिम प्रेमी जोड़े की सुरक्षा से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने यह टिप्पणी की। मोहाली निवासी प्रेमी जोड़े ने याचिका दाखिल की थी।मुस्लिम पर्सनल लॉ का…
वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट में दावा: 2021-22 में मजबूत और टिकाऊ वृद्धि की राह पर लौटेगी अर्थव्यवस्था
नई दिल्ली (एजेंसी)। वित्त मंत्रालय की एक ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वृद्धि व मुद्रास्फीति के परिदृश्य 2021-22 में अर्थव्यवस्था के पूर्ण पुनरुद्धार से भी अधिक अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जगाते हैं। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी मासिक आर्थिक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत…
चमोली ग्लेशियर हादसा : रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 206 लोग अभी लापता, अब तक 32 शव बरामद
उत्तराखंड/चमोली (एजेंसी)। उत्तराखंड के चमोली जिले की ऋषिगंगा में रविवार को आई जल प्रलय ने भारी तबाही मचाई है। इस हादसे में अब भी 206 लोग लापता है इनमें से बिजली परियोजना की सुरंग में फंसे हुए करीब 25-35 मजदूरों को निकालने की कवायद जारी है। मंगलवार को रैणी गांव…
कुंभ मेला के लिए उत्तराखंड सरकार ने जारी की एसओपी… अनिवार्य होगी पंजीकरण और कोविड निगेटिव रिपोर्ट
देहरादून (एजेंसी)। केंद्र से मानक प्रचालन प्रक्रिया(एसओपी) जारी होने के बाद राज्य सरकार ने भी कुंभ की विस्तृत एसओपी जारी कर दी है। इसके तहत आश्रम और धर्मशालाओं से लेकर परिवहन तक के लिए अलग-अलग निर्देश जारी किए गए हैं। इस बार कुंभ मेले में बिना रजिस्ट्रेशन और बिना कोविड…
बर्ड फ्लू का कहर: महाराष्ट्र में एक लाख से ज्यादा पक्षियों को मारने की तैयारी… प्रशासन ने जारी किए दिशा निर्देश
मुंबई (एजेंसी)। महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। भोपाल स्थित केंद्रीय प्रयोगशाला आईसीएआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई-सिक्योरिटी एनिमल डिजीज (एनआईएचएसएडी) ने मंगलवार को महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के नवापुर में 12 और पोल्ट्री फार्मों में बर्ड फ्लू से पक्षियों के मरने की पुष्टि की…
भारत में कारोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए 11,067 नए मामले, 94 लोगों की हुई मौत
नई दिल्ली (एजेंसी)। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 11,067 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस बीच 94 लोगों की इस बिमारी के कारण मौत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक लगातार पांचवें दिन वायरस से जान गंवाने वाले लोगों…
गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया : दोहरी नागरिकता को मंजूरी देने का कोई प्रस्ताव नहीं
नई दिल्ली (एजेंसी)। गृह मंत्रालय ने मंगवार को लोकसभा में स्पष्ट किया कि विदेशों में बसे भारतीयों को दोहरी नागरिकता देने के किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं किया जा रहा है। मंत्रालय ने सांसदों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में बताया कि बीते दो सालों व चालू साल में…


