बंगाल विधानसभा चुनाव: टीएमसी ने जारी की 291 उम्मीदवारों की सूची…. नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी
कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तृणमूल कांग्रेस ने 291 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बता दें कि पार्टी 291 सीट पर ही चुनाव लड़ेगी। तीन सीटें सहयोगियों के लिए छोड़ी गई हैं। शुक्रवार के दिन को ममता बेनर्जी अपना लकी दिन मानती हैं। इसी वजह…
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए 16838 नए मामले…. 113 लोगों की मौत
नईदिल्ली। देश में कोरोना के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को कोरोना के दैनिक मामलों में कमी आई है। पिछले 24 घंटे में देश में 16,838 नए मामले सामने आए हैं, अब देश में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1.11 करोड़ के पार चला…
शीर्ष सैन्य अधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, जवान भी शामिल होंगे
नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात के केवडिय़ा में शीर्ष सैन्य अधिकारियों के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। खास बात यह है कि इस सम्मेलन में पहली बार जवान और जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) भी शामिल होंगे। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को शुरू हुए इस…
‘ असम बचाओ ‘ कैंपेन में कांग्रेस ने इस्तेमाल की ताइवान की फोटो? बीजेपी ने लताड़ा
दिसपुर (एजेंसी)। असम में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-बीजेपी समेत सभी दलों ने जोर-शोर से प्रचार करना शुरू कर दिया है। पार्टियां वोटर्स को अपनी ओर लुभाने के लिए नए-नए कैंपेन लॉन्च कर रही हैं। इस बीच, कांग्रेस 'असम बचाओ' कैंपेन लॉन्च करके घिर गई है। दरअसल, बीजेपी ने…
केरल में भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार होंगे मेट्रो मैन श्रीधरन, हाल ही में थामा था पार्टी का दामन
नई दिल्ली (एजेंसी)। केरल विधानसभा चुनाव में मेट्रो मैन के नाम से मशहूर ई श्रीधरन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। केरल भाजापा के प्रमुख के सुरेंद्रन ने गुरुवार को यह जानकारी दी। केरल में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने से पहले…
हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: देश के लोगों को कोरोना का टीका नहीं लग पा रहा और हम दान दिए जा रहे हैं
नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली हाईकोर्ट ने आज एक याचिका की सुनवाई करते हुए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया व भारत बायोटेक को कोविशील्ड और कोवैक्सीन टीके को लेकर अपनी निर्माण क्षमता का खुलासा करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने कोविड का टीका बाहर भेजे जाने पर भी सख्त टिप्पणी…
मार्च अंत तक रेलवे को मिलेंगे 50 नए इकोनॉमी एसी-3 कोच, यात्रियों को मिलेगा हवाई सफर जैसा मजा !
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय रेलवे यात्रियों को बहुत जल्द एक बड़ी सौगात देने जा रहा है। इससे यात्रियों को कम किराए में आरामदेह सफर की सुविधा मिल सकेगी। रेलवे ने अपने नए इकोनॉमी एसी 3-टियर कोच का 180 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ट्रायल पूरा कर लिया है। मार्च…
पीएम और उपराष्ट्रपति सुरंग के जरिए पहुंचेंगे संसद , लोगों को नहीं होगी परेशानी, जानें- कैसे बन रही है नई संसद
नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति के संसद से निकलने वाले काफिले से अब जनता को परेशानी नहीं होगी। नई बन रही संसद में ऐसी सुरंगें बनाई जा रही हैं, जो अंडरग्राउंड रास्तों से ही पीएम आवास और उपराष्ट्रपति के घर तक जाएंगी। इसे आम लोगों को रास्तों पर वीवीआईपी…
अब 70 नहीं 107 एकड़ का होगा राम मंदिर परिसर, ट्रस्ट ने खरीदी और जमीन
अयोध्या (एजेंसी)। राम मंदिर परिसर का विस्तार 70 एकड़ से बढ़ाकर 107 एकड़ करने की योजना के तहत राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने राम जन्मभूमि परिसर के पास 7,285 वर्ग फुट जमीन खरीदी है। ट्रस्ट के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि उत्तर प्रदेश के पवित्र शहर अयोध्या में…
ताजमहल में बम की सूचना पर चला सर्च अभियान, नहीं मिला कोई विस्फोटक ….. फोन करने वाला गिरफ्तार
आगरा (एजेंसी)। ताजमहल में गुरुवार को बम होने की सूचना वाले फोन से हड़कंप मच गया। पुलिस कंट्रोल रूम पर सुबह 10:00 बजे पुलिस को एक व्यक्ति ने ताज महल के अंदर बम रखे होने की सूचना दी। पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ पहुंच गए। बीडीएस की दो टीमों को…
पश्चिम सिंहभूम में आईईडी बम धमाका, दो जवान शहीद, तीन घायल
रांची (एजेंसी)। झारखंड के पश्चिम सिंहभूम के होयातू गांव के वन क्षेत्र में गुरुवार को आईईडी बम धमाका हो गया है। इसमें दो जवान शहीद जबकि तीन घायल हो गए हैं। यह धमाका आज सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर हुआ। शहीद जवान झारखंड जगुआर ऑफ स्टेट पुलिस के थे।…
कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी जारी, पिछले 24 घंटे में सामने आए 17407 नए केस, 89 मरीजों की हुई मौत
नई दिल्ली (एजेंसी)। पिछले एक साल से देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 17,407 नए मामले दर्ज किए गए। इस अवधि में कोरोना वायरस से…
पेट्रोल, डीजल पर उत्पाद शुल्क में 8.5 रुपये प्रति लीटर तक हो सकती है कटौती… केन्द्र सरकार के पास यह है विकल्प
नई दिल्ली (एजेंसी)। पेट्रोल और डीजल पर केन्द्र सरकार 8.50 रुपए प्रति लीटर तक उत्पाद शुल्क में कटौती की उम्मीद जताई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार ईंधनों से मिलने वाले राजस्व के लक्ष्य पर असर डाले बिना यह कटौती की जा सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि…
अच्छी खबर: तीसरे चरण के ट्रायल में 81 फीसदी असरदार साबित हुई स्वदेशी कोवैक्सीन
नई दिल्ली । कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की स्वदेशी वैक्सीन 'कोवैक्सीनÓ अपने तीसरे चरण के ट्रायल में 81 फीसदी तक असरदार साबित हुई है। यह जानकारी इस वैक्सीन को तैयार करने वाली कंपनी भारत बायोटेक ने बुधवार को दी। भारत बायोटेक ने बताया कि वैक्सीन के तीसरे चरण के…
कर्नाटक सेक्स सीडी कांड के लपेटे में आए मंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- मामले की निष्पक्ष जांच हो
बेंगलुरु (एजेंसी)। कर्नाटक की राजनीति में सेक्स सीडी ने बवाल मचा दिया है। इस सीडी में कथित तौर पर कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री रमेश जारकीहोली एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कल्लाहल्ली ने सीडी जारी करते हुए आरोप लगाया कि मंत्री रमेश जारकीहोली ने…


