ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मार्च अंत तक रेलवे को मिलेंगे 50 नए इकोनॉमी एसी-3 कोच, यात्रियों को मिलेगा हवाई सफर जैसा मजा !
Share
Notification Show More
Latest News
डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान
October 2, 2026
एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई
October 2, 2026
रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा
October 2, 2026
बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video
October 2, 2026
नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर
October 2, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

मार्च अंत तक रेलवे को मिलेंगे 50 नए इकोनॉमी एसी-3 कोच, यात्रियों को मिलेगा हवाई सफर जैसा मजा !

By @dmin Published March 4, 2021
Share
मार्च अंत तक रेलवे को मिलेंगे 50 नए इकोनॉमी एसी-3 कोच, यात्रियों को मिलेगा हवाई सफर जैसा मजा !
मार्च अंत तक रेलवे को मिलेंगे 50 नए इकोनॉमी एसी-3 कोच, यात्रियों को मिलेगा हवाई सफर जैसा मजा !
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय रेलवे यात्रियों को बहुत जल्द एक बड़ी सौगात देने जा रहा है। इससे यात्रियों को कम किराए में आरामदेह सफर की सुविधा मिल सकेगी। रेलवे ने अपने नए इकोनॉमी एसी 3-टियर कोच का 180 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ट्रायल पूरा कर लिया है। मार्च महीने के अंत तक 50 नए इकोनॉमी एसी 3-टियर कोच भारतीय रेलवे को मिल जाएंगे। वहीं मार्च 2022 तक 198 कोच भी बनकर तैयार हो जाएंगे। ये नए कोच कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री में बनाए जा रहे हैं। नियमित 3 एसी कोचों की तुलना में इनका किराया कम रहेगा।

आरसीएफ के महाप्रबंधक रवींद्र गुप्ता ने कहा कि नागदा कोटा और सवाई माधोपुर खंड पर 180 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से कोच का सफल परीक्षण हुआ है। आरसीएफ ने 10 फरवरी को पहली प्रोटोटाइप इकनॉमी क्लास वातानुकूलित थ्री टियर कोच को तैयार कर परीक्षण के लिए अनुसंधान विकास और मानक संगठन को सौंप दिया था। परीक्षण के बाद आरडीएसओ ने इसे सफल पाया है। आरसीएफ को 248 कोच तैयार करने हैं। मार्च के अंत तक 50 नए कोच तैयार कर लेंगे। 2022 मार्च तक सभी कोच तैयार हो जाएंगे। इन सभी नए कोच को सुपर फास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों में लगाया जाएगा।

नए एसी थ्री कोच में मिलेंगी ये सुविधाएं
इन नए कोच की डिजाइन में कई तरह के बदलाव किए गए हैं। नए कोच में बर्थ की संख्या बढ़ाकर 72 से 83 की गई है। यात्रियों को ज्यादा आराम और सुविधाएं मिलेगी। इन कोच की बर्थ हल्की और मजबूत होगी। नए कोच में हर बर्थ पर एसी डक भी होगा, जिससे हर यात्री अपने हिसाब से हवा ले सकेंगे। बर्थ के साथ रीडिंग लाइट मौजूद होगी। हर बर्थ पर लाइट और मोबाइल चार्जिंग प्वांइट भी दिए गए हैं।
बर्थ के डिजाइन में सुधार किया गया है, तो वहीं कोच के कलर पैटर्न में भी बदलाव किया गया है। इसमें दिव्यांगों के लिए चौड़े दरवाजे रखे गए हैं, ताकि व्हील चेयर को अंदर तक लाया जा सके। वहीं दिव्यांगों के लिए सुविधाजनक टॉयलेट तैयार किय़ा गया है। इसके अलावा टायलेट के टैप को पैरों से चलाने की व्यवस्था रखी गई है ताकि स्वच्छता बरकरार रखी जा सके। वहीं बर्थ पर चढऩे के लिए बेहतर सीढिय़ां बनाई गई हैं।

जनरल डिब्बों मे भी होगा एसी!
इकनॉमी एसी 3-टियर कोच लाने के बाद अब रेलवे अनारक्षित सेकेंड क्लास कोच को एयर कंडीशन बनाने की तैयारी कर रहा है। ये नए एसी जनरल सेकेंड क्लास कोच कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री में ही बनाए जाएंगे। जानकारी के अनुसार, एसी जनरल सेकेंड क्लास कोच का डिजाइन फाइनल हो गया है। साल के अंत तक ये कोच पटरी पर उतर जाएंगे। इस समय जरनल सेकेंड क्लास कोच में करीब 100 यात्री बैठ सकते हैं, जिसे बनाने की लागत करीब 2.24 करोड़ रुपये आती है। नए जनरल सेकेंड क्लास कोच में पुराने से ज्यादा यात्री बैठ सकेंगे। इसमें यात्रियों के लिए ज्यादा सुविधाएं होगी। इन कोच को मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में लगाया जाएगा, जो 130 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड से चलेंगे। नॉन-एसी कोच 110 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज नहीं चल सकते हैं।

You Might Also Like

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान

एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई

रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा

बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video

नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर

@dmin March 4, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The eve of Baba's procession: Devotees come to the beat of music बाबा की बारात की पूर्व संध्या: संगीत की थाप पर झूमे भक्त… राज्यसभा सांसद व पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विक्रम उसेंडी हुए शामिल
Next Article श्रीकंचनपथ 141 # 04 march 2021
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?