पुडुचेरी जाते ही कांग्रेस की विदाई, अब कब आएंगे अच्छे दिन? सिर्फ इन पांच राज्यों के भरोसे चल रही नाव
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश की सत्ता में जब से मोदी सरकार आई है, मानों जैसे कांग्रेस के अच्छे दिन भी चले गए। पुडुचेरी में बीते कुछ दिनों से जारी राजनीतिक संकट का पटाक्षेप हो गया और अंतत: कांग्रेस की सरकार गिर गई। मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार…
अमरावती में 1 मार्च तक कर्फ्यू का ऐलान, जरूरी सामान की दुकानों पर भी लगे प्रतिबंध
अमरावती (एजेंसी)। महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों पर प्रशासन बेहद सख्त हो गया है। अमरावती जिले में प्रशासन ने 22 फरवरी को रात 8 बजे से 1 मार्च तक के लिए कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। यह कर्फ्यू 1 मार्च को सुबह 6 बजे समाप्त होगा। इस कर्फ्यू…
चमोली हादसा: आपदा में लापता हुए लोगों को मृत घोषित करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने जारी की अधिसूचना
जोशीमठ (एजेंसी)। विगत सात फरवरी को चमोली जिले में आई आपदा में लापता हुए लोगों को मृत घोषित करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके बाद अब लापता लोगों की परिजनों को मुआवजा मिलने में आसानी हो सकेगी। वहीं आज सोमवार को चमोली जिले में…
कार्ति चिदंबरम को एससी ने दी विदेश जाने की इजाजत, लेकिन जमा कराने होंगे 2 करोड़
नई दिल्ली (एजेंसी)। आईएनएक्स मीडिया केस में आरोपी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम के बेटे और सांसद कार्ति चिदंबरम को विदेश जाने की इजाजत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए दो करोड़ रुपए जमा कराने की शर्त रख दी है। साथ ही उन्हें अपनी हर यात्रा…
पुडुचेरी में गिरी कांग्रेस की सरकार…. मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने खोया विश्वासमत खोया…. चर्चा के दौरान साधा केन्द्र पर निशाना
पुडुचेरी (एजेंसी)। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में आखिर वही हुआ जिसका अंदेशा था। पुड्डुचेरी में कांग्रेस और डीएमके के गठबंधन की सरकार गिर गई है। मुख्यमंत्री वी नारायणसामी सोमवार को सदन में बहुमत साबित नहीं कर पाए। इसके बाद मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने उप राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन से मुलाकात की…
मार्च से 60 से अधिक उम्र वाले लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, सबके लिए नहीं होगी मुफ्त : रिपोर्ट
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस को हराने के लिए साल की शुरुआत में टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत की जा चुकी है। अब जल्द ही टीकाकरण के दूसरे चरण की शुरुआत होगी। इसमें 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लगभग 27 करोड़ लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया…
शबनम की फांसी रोकने के लिए अयोध्या से उठी मांग, महंत परमहंस दास बोले-महिला को फांसी दी तो आएंगी आपदाएं
अयोध्या (एजेंसी)। प्रेमी से शादी करने के लिए अपने ही परिवार के सात लोगों को बेरहमी से मौत के घाट उतारने वाली हत्यारिन शबनम की फांसी रोकने के लिए पहली मांग अयोध्या से उठी है। तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ने राष्ट्रपति से अपील की है कि वे शबनम…
कश्मीर आतंकी साजिश नाकाम…. नौगाम में रेलवे क्रॉसिंग के पास आईईडी बरामद… भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात
जम्मू (एजेंसी)। कश्मीर के नौगाम में रेलवे क्रॉसिंग के पास आईईडी बरामद हुई है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को रोक दिया गया है। साथ ही भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। आईईडी को निष्क्रिय करने के लिए निरोधक दस्ते की मदद ली जा रही है। एक अधिकारी…
बीजेपी की अहम बैठक के बाद बोले रमन सिंह- कानूनों से देश का किसान खुश, आंदोलन को हवा देने के पीछे कांग्रेस-लेफ्ट
नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर हजारों की संख्या में किसानों का आंदोलन पिछले दो महीने से अधिक समय से जारी है। इस बीच, बीजेपी उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने आंदोलन को कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों की…
पांच राज्यों में चुनाव के लिए भाजपा की क्या होगी रणनीति, बैठक में पीएम मोदी ने दिया मंत्र
नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित किया। दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में हुई बैठक को भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भी संबोधित किया। इस बैठक में भाजपा के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेशों के अध्यक्ष, राज्यों के प्रभारी व…
कांग्रेस सरकार की मुसीबत बढ़ी, शक्ति परीक्षण से पहले एक और विधायक का इस्तीफा
पुडुचेरी (एजेंसी)। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार की मुसीबत और बढ़ गई है। रविवार को पार्टी विधायक लक्ष्मीनारायण ने अपना इस्तीफा स्पीकर वीपी शिवाकोझुंडु को सौंप दिया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नारायण सामी का संकट और बढ़ गया है। उनकी सरकार पहले ही अल्पमत में आ चुकी…
रामपुर जेल में बेटे से मिलने के बाद शबनम ने चला नया पैंतरा, हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की
रामपुर (एजेंसी)। फांसी पर चढऩे के बेहद करीब पहुंच चुकी शबनम से मुलाकात करने रविवार की दोपहर उसका बेटा रामपुर जेल पहुंचा। बेटे से मुलाकात के दौरान शबनम ने कहा कि वह बेगुनाह है। सरकार मामले की सीबीआई जांच करा ले। बेटे के साथ उसे गोद लेने वाले भी थे।…
भारत ने मालदीव के साथ पांच करोड़ डॉलर के रक्षा ऋण सुविधा समझौते पर हस्ताक्षर किए
माले (एजेंसी)। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को यहां कहा कि भारत हमेशा मालदीव का एक भरोसेमंद सुरक्षा साझेदार रहेगा। भारत ने मालदीव के साथ पांच करोड़ डॉलर के रक्षा ऋण समझौते पर भी हस्ताक्षर किये हैं जिससे इस द्वीपीय राष्ट्र में नौवहन क्षेत्र में क्षमता निर्माण सुविधाओं को…
कोयला तस्करी: ममता के भतीजे के घर पहुंची सीबीआई की टीम, अभिषेक की पत्नी से करेगी पूछताछ
कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी रूजीरा बनर्जी को कोयला तस्करी के आरोपों से जुड़े एक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रविवार को जांच में शामिल होने के लिए कहा। सूत्रों ने बताया कि सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम कोलकाता…
पतंजलि की तरफ से लॉन्च कोरोना की दवा कोरोनिल नहीं है WHO सर्टिफाइड, खुद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ट्वीट कर किया खुलासा!
नई दिल्ली (एजेंसी)। अभी शुक्रवार को ही पंतजलि ने कोरोना की दवा कोरोनिल को फिर से लॉन्च किया और कहा कि यह दवा विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से सर्टिफाइड है। अब खुद WHO ने एक ट्वीट के जरिए ये खुलासा किया कि उसने किसी भी ट्रेडिशनल दवा को सर्टिफिकेट…


