ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोयला तस्करी: ममता के भतीजे के घर पहुंची सीबीआई की टीम, अभिषेक की पत्नी से करेगी पूछताछ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोयला तस्करी: ममता के भतीजे के घर पहुंची सीबीआई की टीम, अभिषेक की पत्नी से करेगी पूछताछ

By @dmin
Published: February 21, 2021
Share
कोर्ट का सीबीआई से सवाल- मीट कारोबारी मोइन कुरैशी से जुड़े केस में अपने 3 पूर्व प्रमुखों से क्यों नहीं की पूछताछ?
सीएसईएम के खिलाफ सीबीआई का 'ऑपरेशन मेघचक्र', 20 राज्यों में 56 ठिकानों पर रेड
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी रूजीरा बनर्जी को कोयला तस्करी के आरोपों से जुड़े एक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रविवार को जांच में शामिल होने के लिए कहा। सूत्रों ने बताया कि सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम कोलकाता में  बनर्जी के घर पहुंची और उन्हें आज समन दिया। समन में लिखा है कि उन्हें 24 घंटे के अंदर सीबीआई दफ्तर आना होगा।

जांच एजेंसी के सूत्रों ने कहा कि सीबीआई अधिकारी कोलकाता में टीएमसी सांसद के आवास पर उनकी पत्नी को कोयला तस्करी मामले में नोटिस देने के लिए पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि टीम दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर निर्वाचन क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद की पत्नी से पूछताछ भी करेगी। सूत्रों ने बताया कि रूजीरा को कोयला तस्करी के मामले में चल रही जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है। सीबीआई ऐसे समय पर बनर्जी के घर पहुंची है जब राज्य में कुछ महीनों बाद चुनाव होने हैं। 
ऐसे आरोप हैं कि कोयला माफिया ने बंगाल की सत्तारूढ़ टीएमसी के नेताओं को नियमित रूप से रिश्वत दी है। रिश्वत के पैसों को पार्टी के युवा नेता विनय मिश्रा के जरिए प्रसारित किया गया था, जो इस मामले में जांच के दायरे में है और फिलहाल फरार है। एजेंसी ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया हुआ है। एजेंसी ने ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के कुनुस्तोरिया और कजोरिया कोयला क्षेत्रों से अवैध खनन और कोयले की चोरी की जांच के लिए पिछले साल नवंबर में मामला दर्ज किया था।
कोयला तस्करी के मामले में, सीबीआई ने दिसंबर में टीएमसी नेता विनय मिश्रा, व्यवसायी अमित सिंह और नीरज सिंह के आवासों को छापेमारी की थी। यह आरोप लगे हैं कि अवैध रूप से खनन किए गए कोयले, जिसकी बाजार में कीमत कई हजार करोड़ रुपये है, पश्चिम बंगाल के पश्चिमी हिस्सों में संचालित एक रैकेट द्वारा कई वर्षों में ब्लैक मार्केट में बेचा गया है, जहां ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड कई खानों का संचालन करता है।

CG Breaking : दो बच्चों की मां ने अपने प्रेमी भांजे के साथ की खुदकुशी… फंदे पर लटका मिला दोनों का शव
आंध्रप्रदेश और उड़ीसा से आ रही गांजे की बड़ी खेप
Railway News : छत्तीसगढ़ से जाने वाली यह ट्रेनें जयपुर के आगे नहीं जा सकेंगी, रेलवे बताई यह वजह
विधानसभा रवाना होने से पूर्व वोरा ने कलेक्टर से की चर्चा, कहा-डिवाइडर की समस्या का समाधान करे प्रशासन
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के आदेशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी-03 की कार्यकारिणी घोषित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Virat Kohli's double hit after loss to Kings XI Punjab… penalty for doing it in match बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति का कार्यकर्ता सम्मेलन.. पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल हुए शामिल…. विशिष्ठ योगदान के लिए हुए सम्मानित
Next Article MLA Vora said: The city will get 50 crores for five major roads विधायक वोरा ने कहा: शहर को मिलेगा पांच प्रमुख सड़कों के लिए 50 करोड़…. बजट में शामिल कार्यों की कराई जाएगी स्वीकृति

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?