ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गहरे बोरवेल से केवल 8 घंटे में सुरक्षित निकाला गया मासूम शिवा को, बच्चे के साहस ने दिखाया कमाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

गहरे बोरवेल से केवल 8 घंटे में सुरक्षित निकाला गया मासूम शिवा को, बच्चे के साहस ने दिखाया कमाल

By @dmin
Published: June 14, 2021
Share
गहरे बोरवेल से केवल 8 घंटे में सुरक्षित निकाला गया मासूम शिवा को, बच्चे के साहस ने दिखाया कमाल
गहरे बोरवेल से केवल 8 घंटे में सुरक्षित निकाला गया मासूम शिवा को, बच्चे के साहस ने दिखाया कमाल
SHARE

आगरा (एजेंसी)। आगरा में गहरे बोरवेल में गिरे मासूम शिवा को 8 घंटे में ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आर्मी को पुराने अनुभव से इस बार काफी मदद मिली। इससे इतने कम समय में ही आपरेशन को पूरा कर लिया गया। पहली बार ऐसा हुआ कि इतने गहरे गड्ढे से बच्चे को रस्सी के सहारे ही बिना नया गड्ढा बनाए बाहर निकालने में सफलता मिल गई। हालांकि इस दौरान गड्ढे के समानांतर एक और गड्ढा खोदा जा रहा था और उससे सुरंग बनाकर निकालने की तैयारी भी की जा रही थी।

निबोहरा के गांव धरियाई निवासी छोटेलाल का बेटा शिवा सुबह आठ बजे अपने घर के बाहर खेलते समय बोरवेल में गिर गया। जानकारी पर घर में कोहराम मच गया। जिला प्रशासन को जानकारी मिली तो तत्काल एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आर्मी को इसकी सूचना दी गई। जब तक एनडीआरएफ समेत अन्य टीमें वहां पहुंचती जिला प्रशासन ने अपनी तरफ से तैयारियां पूरी कर लीं। गड्ढे के पास ऑक्सीजन सिलेंडर, पाइप लाइन, एम्बुलेंस के साथ ही डाक्टरों की टीम भी पहुंचा दी गई।

पहले का अनुभव इस बार काम आया और गड्ढा करने के लिए भी पहले से ड्रील मशीन, जेसीबी का इंतजाम कर दिया गया। एनडीआरएफ और आर्मी की टीम पहुंची तो उसने सबसे पहले कैमरा और ऑक्सीजन की पाइप नीचे डाली और बच्चे से बातचीत शुरू की। बच्चे ने बातचीत शुरू की तो सभी को काफी राहत मिली।

एक साथ दो प्लान पर काम
अधिकारियों ने बच्चे को बचाने के लिए दो प्लान पर काम शुरू कर दिया। पहला काम बोरवेल के गड्ढे से ही बच्चे को बाहर निकालने का प्लान और दूसरा गड्ढे के समानांतर गड्ढा कर सुरंग बनाकर निकालने की प्लान बनाया गया। दोनों प्लान पर एक साथ काम शुरू कर दिया गया।

बच्चे ने दिखाया साहस, रस्सी में फंसाया हाथ
पहले बच्चे को निकालने के लिए कांटा डाला गया जिससे उसका कपड़ा फंसाकर बाहर निकाला जाए। लेकिन दो प्रयास के बाद भी कांटा नहीं फंसा तो रस्सी में फंदा बनाकर बोरवेल में डाला गया। बच्चे ने भी इस दौरान कमाल का साहस दिखाया। अधिकारियों से मिले निर्देश के बाद बच्चे ने फंदे में अपना हाथ फंसा लिया और उसे खींचकर बाहर निकाल लिया गया।

दुर्लभ बीमारियों के लिए नई राष्ट्रीय नीति मंजूर, इलाज के लिए मिलेंगे 20 लाख रुपये
Big news : कुत्ते का जूठन परोसने के मामले में बड़ी कार्रवाई, प्रधान पाठक व शिक्षक निलंबित, तीन शिक्षकों का इंक्रिमेन्ट रुका
Bhilai Breaking : कैशबेक के लालच में ठगी का शिकार हुई नर्स, शातिर ने खाते से पार कर दिए इतने रुपए
बस्तर में जवानों का खौफ, 18 नक्सलियों ने डाले हथियार
घर में खुदाई के दौरान मिले तीन मानव कंकाल, मचा हड़कंप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Railway breaking: Facility of Superfast weekly special express रेलवे ब्रेकिंग: हावड़ा-साई नगर शिर्डी-हावड़ा के बीच सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस की सुविधा… जाने पूरा टाइम टेबल
Next Article West Bengal Unlocked: Restrictions increased till July 1 पश्चिम बंगाल अनलॉक: एक जुलाई तक बढ़ीं पाबंदियां, दुकानें, मॉल व दफ्तर खोलने की रियायतें भी मिलीं

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?