National

Latest National News

कोंडागांव में मुठभेड़, महिला समेत दो नक्सली मारे गए, कई घायल, हथियार बरामद

बस्तर (एजेंसी)। नक्सल प्रभावित कोंडागांव जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक महिला नक्सली समेत दो नक्सली मारे गए और कई घायल हो गए हैं। घटनास्थल से हथियार बरामद किए गए हैं। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि कोंडागांव जिले के भंडरापाल गांव…

By @dmin

वैक्सीन पॉलिसी पर बोला दिल्ली हाईकोर्ट, 80 साल वाले देश को आगे नहीं ले जाएंगे, युवाओं को दें प्राथमिकता

नई दिल्ली (एजेेंसी)। दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को कोरोना वायरस के खिलाफ केंद्र सरकार की टीकाकरण नीति पर सवाल उठाते हुए सुझाव दिया कि युवाओं को बचाया जाना चाहिए क्योंकि वे देश का भविष्य हैं। हाईकोर्ट ने कहा कि ये एक संतोषजनक प्रणाली नहीं हैं। आपने शुरुआत में 45-60 का…

By @dmin

टीकाकरण: खुराक में कोई बदलाव नहीं, दो डोज ही लगेंगे, दिसंबर तक पूरी आबादी के वैक्सीनेशन की उम्मीद

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में जारी टीकाकरण को लेकर मंगलवार को स्पष्टीकरण दिया। मंत्रालय ने कहा कि कोविशील्ड की खुराक में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसकी केवल दो खुराक होगी। पहली कोविशील्ड खुराक देने के बाद दूसरी खुराक 12 सप्ताह बाद दी जाएगी। कोवाक्सिन…

By @dmin

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना ब्रीफिंग में बताया: खात्मे की ओर कोरोना की दूसरी लहर…. 30 राज्यों में हफ्तेभर से लगातार कम हो रहे केस

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के अप्रैल महीने में शुरू होने के बाद काफी तबाही मची। अब यह लहर खात्मे की ओर दिखाई दे रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना ब्रीफिंग में बताया कि पिछले एक हफ्ते से 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना…

By @dmin

डॉ. वीके पॉल बोले- बच्चों पर वायरस का असर कम, लेकिन खतरा बरकरार

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना संकट से निपटने के लिए सरकारें अपने-अपने स्तर से लगातार प्रयास कर रही हैं। वहीं इस दौरान नीति आयोग से लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय तक लोगों को वायरस के बदलते स्वरूप और संक्रमण के बारे में लगातार जानकारी दे रहा है। इसी क्रम में नीति आयोग…

By @dmin

अलीगढ़ शराब कांड: 85 मौतों से मचे हाहाकार से टूटने लगी सत्ता की नींद, सामने आ रही मिलीभगत

अलीगढ़ (एजेेंसी)। अलीगढ़ जहरीली शराब कांड को चार दिन बीत गए हैं। 85 लोगों की मौत के बाद पूरे इलाके में जो हाहाकार मचा है उससे सरकार और प्रशासन की नींद टूटने लगी है। धीरे-धीरे पूरे मामले पर से पर्दा उठ रहा है और लोगों के बीच न्याय की उम्मीद…

By @dmin

याचिका: तीन पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने को चुनौती, मुस्लिम लीग पहुंची सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली (एजेंसी)। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर केंद्र सरकार द्वारा तीन पड़ोसी देशों के गैर मुस्लिम अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता देने के फैसले को चुनौती दी है। याचिका में उस अधिसूचना को चुनौती दी है जिसमें पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों को…

By @dmin

केंद्र बनाम राज्य: ममता के सलाहकार अलपन पर गाज गिराने की तैयारी, कारण बताओ नोटिस जारी

कोलकाता (एजेंसी)। केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय को कारण बताओ नोटिस भेजा है। केंद्र सरकार ने तीन दिनों में अपना जवाब देने को कहा है। इसके अलावा अलपन के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट की धारा 51(b) भी लगाई है।बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की…

By @dmin

चिंताजनक: महाराष्ट्र में हजारों बच्चे कोरोना संक्रमित, मई महीने में 9928 बच्चों को हुआ कोविड

अहमदनगर (एजेंसी)। महाराष्ट्र में कोरोना के दैनिक संक्रमित मामले भले ही कम आ रहे हों लेकिन राज्य में कोरोना से संबंधित एक चिंताजनक आंकड़ा सामने आया है। महाराष्ट्र के सिविल सर्जन सुनील पोखरना का कहना है कि राज्य में 18 साल से कम उम्र वाले बच्चे काफी संख्या में कोरोना…

By @dmin

हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, उजबेकिस्तान की युवतियों सहित 10 गिरफ्तार

लखनऊ (एजेंसी)। चिनहट में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा पुलिस ने किया है। इस रैकेट में उजबेकिस्तान की दो युवतियों सहित दस लोग गिरफ़्तार किये गये है। एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आबिदी की क्राइम टीम व चिनहट पुलिस ने संयुक्त आपरेशन में यह कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके…

By @dmin

ममता बनर्जी झूठ बोल रहीं, पहले ही दिए थे पीएम की मीटिंग के बायकॉट के संकेत: गवर्नर जगदीप धनखड़

कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के साथ अकसर तनावपूर्ण रिश्तों के चलते चर्चा में रहने वाले गवर्नर जगदीप धनखड़ ने पीएम से मीटिंग को लेकर उन पर गलत बयान देने का आरोप लगाया है। पीएम नरेंद्र मोदी की मीटिंग से जल्दी निकलने की ममता बनर्जी की कहानी…

By @dmin

अब चीन से होगा बर्ड फ्लू का विस्फोट? पहली बार इंसान में मिला वायरस का H10N3 स्ट्रेन

बीजिंग (एजेंसी)। चीन में पहली बार इंसान में बर्ड फ्लू मिला है। 41 वर्षीय शख्स में बर्ड फ्लू का का H10N3 स्ट्रेन पाया गया है। चीन के नेशनल हेल्थ कमिशन ने इसकी पुष्टि की है। यह शख्स चीन के झेनजियांग का रहने वाला है। एनएचसी ने बताया कि बुखार और…

By @dmin

24 घंटे चल रहा है राम मंदिर का निर्माण कार्य, अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा नींव का काम, तीन साल में बन जाएगा मंदिर: चंपत राय

अयोध्या (एजेंसी)। अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा है और इसका एक हिस्सा इसी साल अक्टूबर में बनकर तैयार हो जाएगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने इस बारे में जानकारी दी है। चंपत राय ने बताया कि…

By @dmin

डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वेरिएंट्स का किया नामकरण, भारत में मिले वायरस को ‘डेल्टा’ और ‘कप्पा’ नाम दिया

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में पहली बार मिले कोरोना वायरस के बी.1.617.2 वेरिएंट को नया नाम दिया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि  बी1.617.2 डेल्टा (Delta) के नाम से जाना जाएगा जबकि यहां मिले एक अन्य वेरिएंट बी.1.617.1 को कप्पा (Kappa) नाम दिया गया है। कोरोना के…

By @dmin

भारत में कोरोना: लगातार घट रही संक्रमण की दर…. बीते 24 घंटों में सामने आए 1.26 लाख नए केस आए, मौत का आंकड़ा में तीन हजार से कम… दोगुने हुए स्वस्थ्य

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब कम होने लगी है। लगातार संक्रमण की दर में गिरावट दर्ज की जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि देश में 55 दिन बाद सबसे कम मामले दर्ज किए गए हैं। बीते 24 घंटे में देश में…

By @dmin