ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ममता बनर्जी झूठ बोल रहीं, पहले ही दिए थे पीएम की मीटिंग के बायकॉट के संकेत: गवर्नर जगदीप धनखड़
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

ममता बनर्जी झूठ बोल रहीं, पहले ही दिए थे पीएम की मीटिंग के बायकॉट के संकेत: गवर्नर जगदीप धनखड़

By @dmin
Published: June 1, 2021
Share
ममता बनर्जी झूठ बोल रहीं, पहले ही दिए थे पीएम की मीटिंग के बायकॉट के संकेत: गवर्नर जगदीप धनखड़
ममता बनर्जी झूठ बोल रहीं, पहले ही दिए थे पीएम की मीटिंग के बायकॉट के संकेत: गवर्नर जगदीप धनखड़
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के साथ अकसर तनावपूर्ण रिश्तों के चलते चर्चा में रहने वाले गवर्नर जगदीप धनखड़ ने पीएम से मीटिंग को लेकर उन पर गलत बयान देने का आरोप लगाया है। पीएम नरेंद्र मोदी की मीटिंग से जल्दी निकलने की ममता बनर्जी की कहानी को गलत करार दिया है। गवर्नर ने मंगलवार को ट्वीट कर दावा किया कि ममता बनर्जी ने शुक्रवार को होने वाली मीटिंग से एक दिन पहले ही उन्हें मेसेज किया था। इस मीटिंग को लेकर ममता ने संकेत दिए थे कि यदि शुभेंदु अधिकारी को बैठक में बुलाया जाता है तो वह बायकॉट कर सकती हैं। गवर्नर ने लिखा, ‘झूठे बयानों से विवश होकर अब सीधा रिकॉर्ड रख रहा हूं। 27 मई को रात सवा 11 बजे ममता बनर्जी ने मुझे मेसेज किया कि क्या मैं बात कर सकती हूं। यह अर्जेंट है। इसके बाद फोन पर उन्होंने संकेत दिया कि वह और उनके अधिकारी पीएम नरेंद्र मोदी की मीटिंग का बायकॉट कर सकते हैं, यदि इसमें नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी को भी बुलाया गया। इस तरह जनता की सेवा पर अहंकार को तरजीह दी गई। बता दें कि बीते सप्ताह शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी यास चक्रवात से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए पश्चिम बंगाल और ओडिशा के दौरे पर थे।

पीएम मोदी को ममता और मुख्य सचिव ने कराया था इंतजार
पीएम मोदी ने बंगाल पहुंचने पर पहले हवाई सर्वे किया और फिर समीक्षा बैठक के लिए कलाईकुंडा पहुंचे थे। यहां सीएम ममता बनर्जी और राज्य के मुख्य सचिव 30 मिनट की देरी से पहुंचे। यही नहीं ममता बनर्जी कुछ ही देर रुकीं और पीएम नरेंद्र मोदी को चक्रवात से हुए नुकसान की रिपोर्ट देकर निकल गई थीं। उनके इस रवैये की तीखी आलोचना हुई थी और बीजेपी ने इसे संघीय व्यवस्था के खिलाफ बताया था। यही नहीं सीएम ममता बनर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा था। उसमें भी उन्होंने शुभेंदु अधिकारी को आमंत्रित करने पर ऐतराज जताया था।

ममता ने पीएम को खत में भी शुभेंदु पर जताया था ऐतराज
ममता बनर्जी ने लिखा था, ‘मैं आपसे कुछ कहना चाहती हूं। पीएम और सीएम की मीटिंग के स्ट्रक्चर को आपकी तरफ से बदला गया। आपने अपनी पार्टी के स्थानीय विधायक को आमंत्रित किया था, जबकि मेरी राय है कि पीएम और सीएम की मीटिंग में उनकी कोई जरूरत नहीं थी। आपने गवर्नर और कुछ केंद्रीय मंत्रियों को आमंत्रित किया, जिस पर मैंने कोई ऐतराज नहीं जताया। लेकिन इस मसले कोई संबंध न रखने वाले विधायक को आमंत्रित किया जाना, मुझे स्वीकार नहीं था। ममता बनर्जी ने राज्य के मुख्य सचिव रहे अलापन बंद्योपाध्याय के ट्रांसफर का विरोध करते हुए 5 पेज का खत पीएम मोदी को लिखा था, जिसमें उन्होंने शुभेंदु को लेकर ऐतराज जाहिर किया था।

Gustakhi Maaf: अपनी मां वृद्धाश्रम में, गायों की फिक्र कौन करे
छत्तीसगढ़ विजन @/2047’’ डॉक्यूमेंट तैयार करने अफसरों की बैठक, लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित करने पर जोर
टाटीबंध चौक पर हादसा: ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचला, एक की मौत, एक घायल
रायपुर के पुलिस क्वार्टर में महिला आरक्षक की फंदे पर मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ में महिलाएं महफूज नहीं?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Vora's focus on environment, said- Gardens of 3.18 crores will improve the environment in the city विधायक वोरा का पर्यावरण पर फोकस, कहा- 3.18 करोड़ के उद्यान से शहर में होगा पर्यावरण सुधार…. ठगड़ा बांध ब्रिज के नीचे भी होगा उद्यान विकास
Next Article अस्पताल का शव गृह बना सेक्स रैकेट का अड्डा, लाशों के बीच बना रहे थे संबंध हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, उजबेकिस्तान की युवतियों सहित 10 गिरफ्तार

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?