ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मड़ियापार पोला महोत्सव में शामिल हुए सीएम साय, आयोजन के लिए हर साल पांच लाख देने की घोषणा
Share
Notification Show More
Latest News
दुर्ग में साइबर ठगी व ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, 63 FIR और 257 गिरफ्तारियां
September 17, 2026
रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम, जरूरतमंद का जीवन बचाने आगे आएं नागरिक:
सेवा संकल्प अभियान का आगाज, एक माह तक होंगे जनसेवा और जनभागीदारी के विविध आयोजन
September 17, 2026
प्रशासनिक अधिकारियों संग युवाओं ने पेश की मानवता की नजीर
‘सेवा संकल्प’ की अनूठी मिसाल, जिलेभर में उमड़ा स्वैच्छिक रक्तदान का जनसैलाब
September 17, 2026
नगर पालिका परिषद् जामुल में वार्डों का आरक्षण… जानिए वार्डवार आरक्षण की स्थिति
September 17, 2026
मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: सीएम साय
September 17, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

मड़ियापार पोला महोत्सव में शामिल हुए सीएम साय, आयोजन के लिए हर साल पांच लाख देने की घोषणा

By Mohan Rao Published September 2, 2024
Share
पोला महोत्सव में शामिल हुए सीएम साय
SHARE

बैल दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर कार्यक्रम का किया शुभारंभ, लिटिया में खुलेगी जिला सहकारी बैंक की शाखा

दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को दुर्ग जिले के ग्राम मड़ियापर में आयोजित पोला महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि सम्मलित हुए। बैल दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर कार्यक्रम का किया शुभारंभ। शास्त्री नवयुवक मंडल मड़ियापार, छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में छत्तीसगढ़ की पुरातन संस्कृति एवं पारम्परिक खेलों का संगम प्रदर्शित किया गया। इस मौके पर सीएम साय ने पोला महोत्सव कार्यक्रम स्थल पर डोम निर्माण, मड़ियापार में सामुदायिक भवन निर्माण, पोला महोत्सव आयोजन के लिए प्रति वर्ष 5 लाख रुपए तथा ग्राम लिटिया में जिला सहकारी बैंक शाखा खोलने की घोषणा की।

समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ग्रामवासियों कहा कि बैल दौड़ सुनने को मिला था। यहां पर महोत्सव के दौरान पर पहली बार बैल दौड़ देखने का सुअवसर मिला। उन्होंने कहा कि पोला तिहार किसानों का खेती किसानी से जुड़ा सबसे बड़ा त्योहार है। यह हमारे जीवन में खेती किसानी और पशुधन का महत्व बताता है। इस दिन घरों में उत्साह से नादिया बैल और जाता पोरा की पूजा कर अच्छी फसल और घर को धन धान्य से परिपुण्य होने के लिए प्रार्थना की जाती है। यह छत्तीसगढ़ की परम्परा, संस्कृति और लोक जीवन की गहराइयों से जुड़ा पर्व है। इस पर्व के अवसर पर आज प्रदेश के 70 लाख माताएं बहनों को महतारी वंदन योजना की राशि उनके खातों में अंतरण किया गया। पोला का त्योहार किसानों का सबसे बड़ा त्योहार है। किसानों के हितों को ध्यान में रखकर केन्द्र और राज्य सरकार अनेक योजनाएं संचालित कर रही है।

किसानों का आय दुगुना करने सरकार निरंतर प्रयासरत
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के आय दुगुना करने सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। आज हम प्रधानमंत्री मोदी जी के गारंटी को सांय-सांय पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी को पूरा करते हुए राज्य में 13 लाख किसानों को धान का दो वर्ष के बकाया बोनस के रूप में 3716 करोड़ का भुगतान किया गया हैं। इसके साथ ही किसानों के प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी गई है। तेन्दूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक 4 हजार से बढ़ाकर 5 हजार 500 रूपए प्रति मानक प्रति बोरा किया गया है। कृषक उन्नति योजना के तहत 10 हजार करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। इससे 24.2 लाख से अधिक किसानों को लाभ होगा। छत्तीसगढ़ वासियों को अयोध्या तीर्थ के निःशुल्क दर्शन कराने के लिए श्रीराम लला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना शुरू की गई है। मुख्यमंत्री श्री साय ने पारम्परिक त्योहारों का सरंक्षण एवं संर्वधन के लिए प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी ऐसे आयोजन पर जोर दिया।

पोला महोत्सव से मड़ियापार को प्रदेश में पहचान मिली
सांसद विजय बधेल ने कहा कि पोला महोत्सव से मड़ियापार को प्रदेश में पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में बहुत से तीज त्योहार होते आ रहे है। इन त्योहारों से यहां प्रेम और सद्भावना बढ़ी है। उन्होंने पोला त्योहार की सभी को शुभकामनाएं दी। विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव ने समारोह को सम्बोधित करते हुए सभी को इस पवित्र त्योहार की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसा अद्भुत आयोजन और कही नही होता। यह प्रतियोगिता और अच्छे ढंग से हो तो गांव को देश में पहचान मिलेगी। क्षेत्रीय विधायक ईश्वर साहू ने आम जनता को तीजा पोरा तिहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

विधायक साहू ने सरकार द्वारा प्रधानमंत्री श्री मोदी की गारंटी को क्रमश पूरा करने को विस्तार से रेखांकित किया। आयोजन समिति की ओर से डॉ. सुनील साहू ने अपने स्वागत प्रतिवेदन में बताया कि विगत 61 वर्षों से मड़ियापार ग्राम में पोला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने इस तीन दिवसीय आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए ग्रामवासियों की विभिन्न मांगों की ओर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का ध्यान आकृष्ट किया। इस अवसर पर संभाग आयुक्त एसएन राठौर, आईजी आरजी गर्ग, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी जितेन्द्र शुक्ला, आयोजन समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

You Might Also Like

दुर्ग में साइबर ठगी व ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, 63 FIR और 257 गिरफ्तारियां

सेवा संकल्प अभियान का आगाज, एक माह तक होंगे जनसेवा और जनभागीदारी के विविध आयोजन

‘सेवा संकल्प’ की अनूठी मिसाल, जिलेभर में उमड़ा स्वैच्छिक रक्तदान का जनसैलाब

नगर पालिका परिषद् जामुल में वार्डों का आरक्षण… जानिए वार्डवार आरक्षण की स्थिति

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: सीएम साय

Mohan Rao September 2, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आधी रात में केक काटने का चलन: उत्सव या दिखावा? आधी रात में केक काटने का चलन: उत्सव या दिखावा?
Next Article सुकमा में पुलिस को मिली बड़ी सफलता : महिला सहित 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर… दो इनामी भी शामिल

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?