चेतावनियों से बेअसर है ट्विटर, दिल्ली हाईकोर्ट को बताया- शिकायत अधिकारी नियुक्त करने में अभी भी लगेंगे 8 हफ्ते
नई दिल्ली (एजेंसी)। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर और भारत सरकार के बीच जारी तनातनी फिलहाल थमती नहीं दिख रही है। कई बार मोहलत मिलने के बावजूद ट्विटर ने अभी तक भारत के आईटी नियमों के अनुरुप शिकायत अधिकारी नियुक्त नहीं किया है और गुरुवार को ट्विटर ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया…
जम्मू-कश्मीर : कारगिल एयरबेस से लेकर तमाम नक्शे पहुंचे पाकिस्तान, ड्रोन की जानकारी भी दुश्मन के पास
जालंधर (एजेंसी)। भारतीय सेना के दो जवानों ने महज 92 हजार रुपये के लिए पूरे देश की सुरक्षा को दांव पर लगा दिया और 900 के करीब संवेदनशील दस्तावेज पाक पहुंचा दिए। इसमें से 800 दस्तावेज ऐसे हैं, जिनको लेकर भारतीय सुरक्षा व सेना मंत्रालय की नींद उड़ गई है।…
बढ़ सकता है खतरा: देशभर के 174 जिलों में मिले कोरोना के नए घातक स्वरूप
नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच राजधानी दिल्ली समेत, पंजाब, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, केरल और गुजरात में कोरोना के गंभीर स्वरूपों का पता चला है जो कोरोना के संक्रमण की रफ्तार को बढ़ा सकते हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बीच लोगों खास सतर्कता बरतने…
कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, 24 घंटे में पांच दहशतगर्द ढेर
जम्मू (एजेंसी)। कुलगाम में दो आतंकियों को ढेर करने के साथ ही पिछले 24 घंटे में कुल मिलाकर पांच दहशतगर्दों का खात्मा किया जा चुका है। समाचार एएनआई के अनुसार कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि बीते 24 घंटे में कश्मीर में 5 आतंकियों को मार गिराया गया…
बिना मास्क के घूम रहे लोगों को डंडा दिखाने वाले नन्हें कोरोना योद्धा को पुलिस ने किया सम्मानित, लोग भी बरसा रहे प्यार
धर्मशाला (एजेंसी)। हाथ में डंडा लेकर धर्मशाला में आते-जाते लोगों को मास्क पहनने को बोलने वाला छोटा कोरोना योद्धा आजकल चर्चा का विषय बना हुआ है। भीड़-भाड़ वाली धर्मशाला की गली में लोगों को मास्क पहनने के लिए कहने वाले नन्हे 'कोरोना योद्धा' को न सिर्फ पुलिस ने सम्मानित किया…
उत्तराखंड सरकार की बड़ी सौगात, अब लोगों को 100 यूनिट तक मिलेगी फ्री बिजली
देहरादून (एजेंसी)। राज्य में आम लोगों को 100 यूनिट तक बिजली फ्री मिलेगी। 200 यूनिट तक बिजली बिल पर 50 प्रतिशत तक सब्सिडी मिलेगी। इसके लिए जल्द कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा। ये घोषणा ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने पहली समीक्षा बैठक में की। ऊर्जा भवन में बुधवार…
कोरोना दैनिक मामलों में लगातार दूसरे दिन बढ़ोत्तरी: 55 दिन बाद रिकवर होने वालों से ज्यादा मिले कोरोना के नए केस, एक्टिव केस भी बढ़े
नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना वायरस के मामलों में बीते करीब दो महीने से लगातार जारी गिरावट अब कम होती दिख रही है। बीते 24 घंटे में देश भर में कोरोना संक्रमण के 45,892 नए केस मिले हैं। वहीं इस अवधि में 44,291 लोग रिकवर हुए हैं। 55 दिनों के बाद…
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन, आईजीएमसी शिमला में थे उपचाराधीन
शिमला (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे वीरभद्र सिंह का आज तड़के निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार वीरभद्र का निधन सुबह 3.40 बजे हुआ। दोबारा कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से वह शिमला के आईजीएमसी में उपचाराधीन थे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता के…
मोदी मंत्रीमंडल में विभागों का बंटवारा: नए मंत्रिमंडल में अब कौन किस विभाग का मंत्री… यहां देखे पूरे मंत्रिमंडल के विभाग
नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (सात जुलाई) शाम कैबिनेट का सबसे बड़ा विस्तार किया। इस दौरान 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई, जिनमें 36 नए चेहरे हैं। वहीं, सात महिलाएं भी शामिल हैं। सभी 43 नेताओं में 15 को कैबिनेट मंत्री बनाया गया, जिनमें नारायण राणे, ज्योतिरादित्य…
दर्दनाक हादसा: यमुना नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
फिरोजाबाद (एजेंसी)। फिरोजाबाद जिले में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। थाना नगला खंगर क्षेत्र में तीन बच्चों की यमुना नदी में डूबकर मौत हो गई। तीन बच्चे यमुना की तलहटी के ग्राम मढ़ई में बकरी चराने गए थे। यमुना में नहाने के दौरान तेज बहाव में बह गए। बच्चों…
अमानवीयता: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, रात में शवों के ऊपर से गुजरते रहे वाहन
मथुरा-वृंदावन (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के मथुरा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कोतवाली वृंदावन क्षेत्र में मंगलवार की रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। इसके बाद करीब एक घंटे तक दोनों युवकों के ऊपर से कई वाहन गुजर गए। इससे दोनों की…
एआईसीटीई का बड़ा फैसला: पांच भाषाओं में पढ़ाए जाएंगे पाठ्यक्रम, 43 फीसदी छात्रों ने जताई थी इच्छा
एजुकेशन डेस्क (एजेंसी)। एआईसीटीई ने कॉलेजों को क्षेत्रीय भाषाओं में इंजीनियरिंग डिग्री प्रदान करने की अनुमति दे दी है। पहले चरण में, शैक्षणिक सत्र (2020-21) से पांच भाषाओं - हिंदी, मराठी, तमिल, तेलुगु और बंगाली में पाठ्यक्रम पढ़ाए जाएंगे। इसके लिए एआईसीटीई 11 अलग-अलग भाषाओं में पाठ्यक्रमों का अनुवाद कर…
मोदी कैबिनेट का विस्तार: मंत्री बनने वाले 43 सांसदों की लिस्ट जारी… जाने किन्हें मिली मंत्रीमंडल में जगह
नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का आज यानी बुधवार को विस्तार होने जा रहा है। शाम 6 बजे 43 नए मंत्री शपथ लेंगे। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने के बाद पहली बार कैबिनेट में बदलाव होने जा रहा है। जो 43 नेता…
धोनी के बर्थडे पर आईसीसी ने वीडियो जारी कर बताया-क्यों उन्हें कैप्टन कूल कहा जाता है, देखें वीडियो
स्पोर्टस डेस्क (एजेंसी)। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके बर्थडे पर देश-विदेश से पूरा क्रिकेट समुदाय तथा फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। आईसीसी, बीसीसीआई और क्रिकेटरों के अलावा फैन्स भी 'कैप्टन कूल' धोनी को उनके बर्थडे पर विश…
मनी लॉन्ड्रिंग: ईडी ने एनसीपी नेता एकनाथ खडसे के दामाद को किया गिरफ्तार, भूमि सौदा मामले में हुई कार्रवाई
मुंबई (एजेंसी)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को महाराष्ट्र के पूर्व राजस्व मंत्री और एनसीपी नेता एकनाथ खडसे के दामाद गिरीश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। गिरीश चौधरी की गिरफ्तारी पुणे एमआईडीसी भूमि सौदा से जुड़े धनशोधन मामले में हुई है। गिरीश चौधरी को मंगलवार सुबह पूछताछ के लिए बुलाया…


