देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार: बीते 24 घंटे में 43 हजार से अधिक संक्रमण के मामले… 338 लोगों की हुई मौत
नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच गुरुवार को कल के मुकाबले पांच हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। लगातार बढ़ रहे मामलों के कारण देश में सक्रिय मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इस बीच वैक्सीनेशन को लेकर राहत है। केंद्रीय स्वास्थ्य…
वनांचल क्षेत्र में सड़क निर्माण से मिलने लगी बुनियादी सुविधाएं : नारायणपुर में पहाड़ों को काटकर बनाया गया सड़क मार्ग
जगदलपुर। नक्सल क्षेत्र में गिना जाने वाला बस्तर संभाग विकास की मुख्यधारा से जुड़कर अपनी पहचान बदल रहा है। यहां पर चलाई जाने वाली तमाम सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्यवन से आम लोगों के जीवन में बदलाव आ रहा है। दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में हो रहे सड़क निर्माण ने लोगों…
छत्तीसगढ़ गोबर खरीदने वाला और गोबर खरीदी को लाभ में बदलने वाला पहला राज्य : भूपेश बघेल
पशुपालकों और संग्राहकों को गोबर खरीदी के एवज में अब तक 100.82 करोड़ रूपए का किया गया भुगतानमुख्यमंत्री ने पशुपालकों और संग्राहकों, गौठानों में कार्यरत स्व-सहायता समूहों और गौठान समितियों के खाते में किया कुल 5.33 करोड़ रूपए का अंतरणगोबर से बिजली उत्पादन की संभावनाओं का किया जाए अध्ययनचारा उत्पादन…
‘एकीकृत किसान पोर्टल’ लांच, किसानों के लिए आसान होगी पंजीयन की प्रक्रिया
राजीव गांधी किसान न्याय योजना, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना तथा कोदो-कुटकी, रागी उपार्जन योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को पोर्टल पर एक बार ही कराना होगा पंजीयनयोजनाओं के क्रियान्वयन, प्रबंधन, पर्यवेक्षण और रिपोर्टिंग में होगी सहूलियत रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां…
असम में बड़ा हादसा: ब्रह्मपुत्र नदी में जोरहट के नीमती घाट पर दो नाव टकराईं, करीब 100 लोग सवार थे, कई लापता
गुवाहाटी (एजेंसी)। असम में ब्रह्मपुत्र नदी में भीषण नाव दुर्घटना होने की खबर सामने आ रही है। यहां यात्रियों से भरी दो नावों में टक्कर हो गई। सूत्रों के मुताबिक, दोनों नावों में करीब 100 यात्री सवार थे। हादसे के बाद कई लोगों को लापता बताए जा रहे हैं। घटना जोरहट…
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: हिटमैन रोहित शर्मा की लंबी छलांग… विराट को पीछे छोड़ पहुंचे इस पायदान पर… बुमरह की रैकिंग में भी आया सुधार
दुबई (एजेंसी)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने ताजा टेस्ट रैकिंग जारी की है। आईसीसी द्वारा जारा की गई टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने लंबी छलांग लगाई है। रोहित शर्मा टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट रैंकिंग में पांचवें स्थान पर…
बड़ा हादसा: नाव पटलने से तीन बच्चों समेत छह डूबे
मिर्जापुर (एजेंसी)। मिर्जापुर में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। दर्शनार्थियों से भरी नाव पलटने से छह लोग डूब गए। डूबने वालों में तीन बच्चे और तीन महिलाएं हैं। नाव पर 12 लोग सवार थे। छह लोगों को आसपास के नाविकों ने बचा लिया। डूबे लोगों को तलाश में गोतोखोरों…
दूर होगी किसानों की नाराजगी? गेहूं और सरसों समेत 6 फसलों की MSP बढ़ी
नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्र सरकार ने बुधवार को मौजूदा फसल वर्ष के लिए गेहूं और सरसों समेत 6 रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में इजाफे का ऐलान किया। गेहूं की एमएसपी 40 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ा दी गई है। इजाफे के बाद 2,015 रुपए प्रति क्विंटल की न्यूनतम कीमत…
रूस और अमेरिका संग अफगानिस्तान संकट की काट निकालेंगे अजित डोभाल, सीआईए प्रमुख के बाद रूसी अफसर से मुलाकात
नई दिल्ली (एजेंसी)। अफगानिस्तान में आए तालिबान के राज और भारत के लिए कठिन हुए हालातों के बीच सरकार ने मॉस्को और वॉशिंगटन दोनों से संपर्क साधा है। सूत्रों के मुताबिक इस सप्ताह अमेरिका खुफिया एजेंसी सीआईए के चीफ और रूस की सिक्योरिटी काउंसिल के मुखिया से दिल्ली में वार्ता…
सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: कोरोना से हुई सभी मौतें लापरवाही नहीं, मुआवजे वाली याचिका पर विचार करने से इंकार
नई दिल्ली (एजेेंसी)। कोरोना की दूसरी लहर में हुईं मौतों पर सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी की है और कहा कि दूसरी लहर में कोरोना से हुई सभी मौत की वजह मेडिकल लापरवाही नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि अदालतें यह मानकर नहीं चल सकतीं कि वैश्विक…
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बड़ा फैसला: केंद्र सरकार ने कहा- अब महिलाओं को एनडीए में जाने की मिलेगी इजाजत
नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि राष्ट्रीय रक्षा अकादमी(एनडीए) के माध्यम से महिलाओं को सशस्त्र बलों में शामिल करने की अनुमति देने का निर्णय लिया गया है। एडिशनल सॉलिसिटर जनरल(एएसजी) ऐश्वर्या भाटी ने जस्टिस संजय किशन कौल की अध्यक्षता वाली पीठ को यह जानकारी…
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया इस्तीफा, भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा
देहरादून (एजेंसी)। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। राज्यपाल के सचिव बीके संत ने इसकी पुष्टि की है। बेनी रानी मौर्य उत्तराखंड की राज्यपाल के तौर पर बीती 26 अगस्त को अपने तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुकी हैं। दो दिन पहले…
पाकिस्तान की पूरी हुई मुराद, भारत के लिए सिरदर्द साबित होगी अफगानिस्तान की नई सरकार
काबुल/नई दिल्ली (एजेंसी)। पिछले महीने 15 अगस्त को अफगानिस्तान में तालिबान के काबिज होने के बाद एक तबका प्रचारित करने में लगा था कि तालिबान बदल गया है और उसका रवैया उदारवादी हो गया है। हालांकि, पिछले तीन सप्ताह में जमीन पर ऐसा कुछ दिखा नहीं। तालिबान की अंतरिम सरकार…
अफगानिस्तान में तालीबानी सरकार: नए शिक्षा मंत्री ने पीएचडी और मास्टर डिग्री को बताया बेकार… छात्राओं की शिक्षा को लेकर क्या है तालीबान की राय.. यहां पढ़ें
काबुल (एजेंसी)। अफगानिस्तान में तालिबान ने अपनी अंतरिम सरकार का एलान कर दिया है। मुल्ला मुहम्मद हसन अखुंद को जहां देश का नया प्रधानमंत्री बनाया गया है, वहीं शेख मौलवी नूरल्लाह मुनीर को शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है। सरकार गठन के साथ ही तालिबानी फरमान भी आने शुरू हो…
बंगाल में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर पर बम से हमला… राज्यपाल ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी के सांसद अर्जुन सिंह के आवास के बाहर बुधवार सुबह जोरदार बम धमाका हुआ। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। धनखड़ ने लिखा कि पश्चिम बंगाल में प्रचंड हिंसा कम होने का नाम नहीं ले रही है। आज सुबह सांसद…


