गुवाहाटी (एजेंसी)। असम में ब्रह्मपुत्र नदी में भीषण नाव दुर्घटना होने की खबर सामने आ रही है। यहां यात्रियों से भरी दो नावों में टक्कर हो गई। सूत्रों के मुताबिक, दोनों नावों में करीब 100 यात्री सवार थे। हादसे के बाद कई लोगों को लापता बताए जा रहे हैं। घटना जोरहट जिले के नीमतीघाट की बताई गई है। एक बोट माजुली से नीमतीघाट की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी इसकी विपरीत दिशा में जा रही थी। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हादसे की पुष्टि की है।
Assam CM Himanta Biswa Sarma confirms boat accident near Nimati Ghat, Jorhat
— ANI (@ANI) September 8, 2021
"Advising state minister Bimal Borah to immediately rush to the accident site. I'll also visit Nimati Ghat tomorrow" he says. pic.twitter.com/yYcG0jb84b
मुख्यमंत्री सरमा ने नाव दुर्घटना पर दुख जताते हुए माजुली और जोरहाट जिला प्रशासन को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मंत्री बिमल बोरा को जल्द से जल्द माजुली पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के लिए कहा है। सरमा ने अपने प्रधान सचिव समीर सिन्हा को भी लगातार घटनाक्रम पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री गुरुवार को माजुली का दौरा करेंगे।




