युवक ने पूछा आपने गांव के लिए क्या किया? कांग्रेस विधायक और सुरक्षागार्ड पीटने लगे, देखे विडियो
नई दिल्ली (एजेंसी)। पंजाब कांग्रेस के एक विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कांग्रेस विधायक और उनके सुरक्षा गार्ड एक युवक की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस युवक ने अपने जनप्रतिनिधि से यह पूछा था…
भारत आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नेगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट जरूरी, गाइडलाइन जारी
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना संक्रमण के मामले धीरे-धीरे कम हो रहे हैं। हालांकि, सरकार अब भी कोरोना वायरस की तीसरी लहर को लेकर पूरी तरह सतर्क है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि भारत आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए निगेटिव आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट जरूरी होगी। मंत्रालय…
पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में वाहन दुर्घटना ग्रस्त, रिटायर ब्रिगेडियर सहित पांच की मौत, दो घायल
(एजेंसी)। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है और दो लोग गंभीर घायल हो गए हैं। रिटायर ब्रिगेडियर विनोद चंद सहित पांच लोगों की मौतजानकारी के मुताबिक बुधवार को थल-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया। हादसे…
मुस्लिमों का निकाह एक कॉन्ट्रैक्ट, हिंदू विवाह की तरह संस्कार नहीं: कर्नाटक हाई कोर्ट
बेंगलुरु (एजेंसी)। कर्नाटक हाई कोर्ट ने कहा है कि मुस्लिम निकाह एक कॉन्ट्रैक्ट है, जिसके कई अर्थ हैं, यह हिंदू विवाह की तरह कोई संस्कार नहीं और इसके टूटने से उत्पन्न कुछ अधिकारों एवं दायित्वों से पीछे नहीं हटा जा सकता। यह मामला बेंगलुरु के भुवनेश्वरी नगर में एजाजुर रहमान…
नई पार्टी का एलान कर कैप्टन ने खेला बड़ा दांव: कांग्रेस छोड़ सकते नाराज नेता, ऐसे खड़ी करेंगे सियासी फौज
पंजाब (एजेंसी)। आखिरकार कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में नई सियासी पार्टी बनाने की घोषणा कर दी है। इसी के साथ पंजाब में सियासी समीकरण बदलने लगे हैं। कैप्टन की नजर पंजाब के तमाम सियासी दलों के नाराज नेताओं पर है, जिसको लेकर वह अपनी नई फौज तैयार करेंगे। कांग्रेस…
झटका: आईआरसीटीसी के शेयरों में भारी गिरावट, महज दो दिन में निवेशकों के डूबे 30 हजार करोड़ रुपये
बिजनेस डेस्क/नई दिल्ली (एजेेंसी)। शेयर बाजार में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) में निवेश कर मालामाल होने वालों को बड़ा झटका लगा है। आईआरसीटीसी का स्टॉक प्राइस रिकॉर्ड उच्च स्तर से 50 फीसदी तक टूट चुका है। इसके कारण निवेशकों को महज दो दिन में ही 30 हजार…
बड़ी खबर: गोलगप्पे खाने से 71 बीमार, 47 बच्चे राजनांदगांव के मेडिकल कॉलेज में भर्ती
रायपुर। राजनांदगांव जिले के गातापार कला बाजार में भेल और गोलगप्पे खाने के बाद 71 लोग बीमार हो गए। इनमें 47 बच्चे शामिल हैं। सभी बच्चों की उम्र 6 से 15 साल के बीच बताई जा रही है। फूड प्वॉइजनिंग के पीडि़त सभी बच्चों को पेंड्री स्थित मेडिकल कॉलेज और…
आर्यन की जमानत फिर खारिज: कोर्ट ने आर्यन, अरबाज और मुनमुन को बेल देने से किया इनकार… जमानत के लिए अब हाईकोर्ट का रुख
मुंबई (एजेंसी)। क्रूज ड्रग्स पार्टी केस में आरोपी आर्यन खान की जमानत अर्जी एक बार फिर खारिज हो गई है। आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत अर्जी भी खारिज कर दी गई। 3 अक्टूबर को गिरफ्तार हुए आर्यन 8 अक्टूबर से मुंबई की आर्थर रोड जेल में…
एनआईए ने आतंकवाद पर शुरू किया प्रहार, 11 जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू और कश्मीर में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की हत्या से जुड़े मामलों की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी अपने हाथ में ले सकती है। हालांकि, इसे लकेकर अब तक आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है, मगर अभी से ही कश्मीर में आतंकी साजिश केस में एनआईए का एक्शन…
नए नाम से जाना जाएगा फेसबुक: मार्क जुकरबर्ग जल्द करेंगे एलान
नई दिल्ली (एजेंसी). पिछले 17 सालों से फेसबुक एक ही नाम से जाना जाता रहा है, लेकिन अब इसकी री-ब्रांडिंग की तैयारी चल रही है। खबर है कि फेसबुक का नाम बदलने वाला है और इसका आधिकारिक एलान जल्द ही फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग करने वाले हैं। अगले सप्ताह फेसबुक…
राजधानी काबुल में जोरदार धमाका, तालिबान प्रशासन ने मृतकों की संख्या बताने से किया इनकार
काबुल (एजेंसी)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल स्थित देहमाजांग चौक के पास आज सुबह एक जोरदार धमाका हुआ। इस घटना में कितने लोग हताहत हुए हैं इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। वहीं तालिबान प्रशासन ने भी मृतकों की संख्या बताने से फिलहाल इनकार कर दिया है। समाचार पत्र सिन्हुआ के…
कुशीनगर को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सौगात…. पीएम नरेन्द्र मोदी बोले-उद्यमियों के साथ किसानों को भी होगा फायदा
कुशीनगर (एजेंसी)। कुशीनगर को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सौगात मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन कर दिया है। यह यूपी का तीसरा व सबसे लंबे रनवे वाला एयरपोर्ट है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कुशीनगर एयरपोर्ट बनने से किसानों, दुकानदारों, उद्यमियों को लाभ…
सबसे लंबा रनवे, हर घंटे 8 फ्लाइट…पीएम मोदी ने जिस कुशीनगर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, जानें खासियत
कुशीनगर (एजेंसी)। कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रदेश का सबसे लंबा रनवे वाला (3.2 किमी लंबा व 45 मीटर चौड़ा) एयरपोर्ट है। एप्रन पर चार बड़े हवाई जहाज खड़े हो सकते हैं। इसके रनवे की क्षमता 8 फ्लाइट (4 आगमन व 4 प्रस्थान) प्रति घंटा है। एयरपोर्ट पर दिन ही नहीं रात…
अब FATF में पाक भुगतेगा अंजाम! ‘आतंक के आका’ को कहीं का नहीं छोड़ेगा भारत
नई दिल्ली (एजेंसी)। पाकिस्तान ने कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ और टारगेट किलिंग करवाकर अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मारी है, क्योंकि भारत अब आतंक के आका को बख्शने वाला नहीं है। जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ और लक्षित हत्याओं को लेकर भारत फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) में पाकिस्तान की भूमिका…
त्योहारी सीजन में कोरोना से राहत भरी खबर: अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा रिकवरी रेट… सक्रिय मरीजों की संख्या रह गई इतनी
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश के सबसे बड़े त्योहार दीपावली से पहले कोरोना को लेकर राहत भरी खबर है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों को देखें तो देश में लगातार चौथे दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या 15 हजार से नीचे रही है। यह आंकड़े त्योहारों से पहले शुभ संकेत दे रहे…


