नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना संक्रमण के मामले धीरे-धीरे कम हो रहे हैं। हालांकि, सरकार अब भी कोरोना वायरस की तीसरी लहर को लेकर पूरी तरह सतर्क है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि भारत आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए निगेटिव आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट जरूरी होगी। मंत्रालय ने बुधवार को इस संबंध में गाइडलाइन जारी की। इसके मुताबिक, टेस्ट रिपोर्ट यात्रा से 72 घंटे पहले की होनी चाहिए। सभी यात्रियों को रिपोर्ट की पुष्टि करने के लिए घोषणा-पत्र भी देना होगा।
गाइडलाइन के साथ ही सरकार ने उन देशों की की सूची जारी की, जहां से आने वाले यात्रियों को जरुरी नियमों का पालन करना होगा। सूची में ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड और जिम्बाम्बे शामिल हैं। इन देशों को खतरे वाले देशों की सूची में रखा गया है।
Negative RT-PCR test report mandatory for all international passengers coming to India: Ministry of Health pic.twitter.com/8sdfmCpC9K
— ANI (@ANI) October 20, 2021
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दी गई 102.4 करोड़ वैक्सीन
भारत सरकार के माध्यम से और राज्यों द्वारा खरीद श्रेणी के तहत अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 102.4 करोड़ से अधिक कोविड-19 वैक्सीन खुराक प्रदान की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि राज्यों के पास अभी भी 10.78 करोड़ (10,78,72,110) से अधिक वैक्सीन उपलब्ध हैं। केंद्र सरकार टीकाकारण गति को तेज करने और पूरे देश में इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इसमें कहा गया है कि टीकाकरण अभियान को तेज करन के लिए राज्यों को अधिक टीकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई है ताकि वे बेहतर योजना बना सकें और वैक्सीन आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित कर सकें। मंत्रालय ने कहा कि इस बीमारी के खिलाफ राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत केंद्र राज्यों को मुफ्त में टीके उपलब्ध करवा रहा है।




