पहले बारिश और अब बर्फ ले रही जान, उत्तराखंड में 13 ट्रेकर्स की हुई मौत, कई लोग फंसे
देहरादून (एजेंसी)। उत्तराखंड में हिमालयी पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी के कारण अलग-अलग स्थानों पर 10 ट्रेकर्स सहित कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में उत्तरकाशी जिले में भारत-चीन सीमा पर तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के लिए काम करने वाले तीन कुली भी शामिल हैं।…
ड्रग्स केस: आर्यन की मुश्किलें जारी, अब 30 अक्टूबर तक NDPS कोर्ट ने बढ़ाई हिरासत
मुंबई (एजेंसी)। स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने आर्यन खान और अन्य लोगों की न्यायिक हिरासत को 30 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा लिया है। बुधवार को ही अदालत ने आर्यन खान को जमानत देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद आर्यन खान ने हाई कोर्ट का रुख किया है, जिस…
माफ नहीं कर सकते, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले की भारत के इस मुस्लिम संगठन ने की निंदा
अजमेर (एजेंसी)। राजस्थान में अजमेर स्थित सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के दीवान के उत्तराधिकारी और ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल के चेयरमैन सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने बंगलादेश में दुर्गा पूजा के दौरान हिंदुओं पर हुए हमले को शर्मनाक और गैर इस्लामिक बताते हुए इसकी कड़ी निंदा…
100 करोड़ टीके: शशि थरूर ने मोदी सरकार को दिया क्रेडिट तो बिफरे कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश ने कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग में खास उपलब्धि हासिल कर ली है। भारत में कोविड-19 टीकों की अब तक दी गई खुराकों की संख्या गुरुवार को 100 करोड़ के पार चली गई। दुनियाभर से केंद्र सरकार को मिल रहे बधाई संदेशों के बीच कांग्रेस नेता…
खुलेगा गाजीपुर बॉर्डर? सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद झोपड़ी हटाने लगे राकेश टिकैत, कहा- हमने नहीं लगाया
नई दिल्ली (एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट के सख्त रूख के बाद महीनों से दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर बैठे किसानों ने सर्विस रोड से बनाई अपनी झोपड़ी हटा दी है। कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस इसे हटाने पहुंची थी। इस बीच राकेश टिकैत ने कहा कि रास्ता हमने नहीं…
केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा… 3 प्रतिशत बढ़ा डीए… जाने अब अब कितना मिलेगा
नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) तीन प्रतिशत बढ़ा दिया। यह देश के करीब एक करोड़ कर्मचारियों व पेंशनरों को दिवाली सौगात है। अब उन्हें कुल 31 फीसदी डीए मिलेगा। गुरुवार सुबह हुई…
आपको विरोध का हक, मगर सड़कों को ब्लॉक नहीं कर सकते; एसी की किसानों को फटकार
नई दिल्ली (एजेंसी)। किसान आंदोलन और सड़क से किसानों को हटाने की मांग वाले मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है। किसानों द्वारा हाईवे जाम पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसानों को विरोध करने का अधिकार है लेकिन सड़कों को अनिश्चित काल के लिए अवरुद्ध नहीं किया…
चीन को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी: एलएसी पर दिखा भारतीय सेना का एक अलग ही रूप, वायरल वीडियो में मारो-मारो की आवाज
ईंटानगर (एजेंसी)। अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन को मुहंतोड़ जवाब देने के लिए भारतीय जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। अरुणाचल प्रदेश में पूर्वी क्षेत्र के उबड़-खाबड़ जलवायु परिस्थितियों और इलाकों में भारतीय सेना के जवान आक्रमक ट्रेनिंग और जोरदार अभ्यास करने में जुटे हुए हैं।…
बारामुला में पैसेंजर शेड से आईईडी बरामद, निशाने पर थे सुरक्षाकर्मी
जम्मू (एजेंसी)। आतंकियों द्वारा कश्मीर में सुरक्षाबलों के वाहनों को निशाना बनाने के लिए सड़कों और राजमार्गों पर आईईडी लगाई जा रही है। बारामुला स्थित पैसेंजर शेड में भी आतंकियों द्वारा सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए आईईडी लगाई गई जिसे बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर डिफ्यूज कर…
हरीश रावत का बड़ा बयान: हाईकमान को सिद्धू का इस्तीफा मंजूर कर लेना चाहिए था
चंडीगढ़ (एजेंसी)। पंजाब को लेकर कांग्रेस नेतृत्व की मुश्किलें कम होने की बजाय बढ़ती जा रही हैं। राज्य के नेताओं के बीच घमासान का सिलसिला जारी है। वहीं हरीश रावत ने अब सार्वजनिक तौर पर नेतृत्व से पंजाब प्रभारी का पद छोडऩे की मांग कर दी है। इस दौरान उन्होंने…
यूपी में कांग्रेस का एक और महिला कार्ड, प्रियंका का सरकार बनने पर स्कूटी और स्मार्टफोन देने का ऐलान
लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत दिखाने के पूरा जो लगा रही कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने के ऐलान के बाद गुरुवार को एक और बड़ी घोषणा की। प्रियंका ने कहा कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो…
आर्यन खान ड्रग केस: बॉम्बे हाईकोर्ट में मंगलवार को होगी जमानत पर सुनवाई… 26 अक्टूबर तक जेल में ही रहना होगा
मुंबई (एजेंसी)। ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान की जमानत अर्जी पर 26 अक्तूबर, मंगलवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को मादक पदार्थ रखने, इससे संबंधित साजिश, इसके सेवन, खरीद और तस्करी करने के आरोप में एनसीबी ने तीन अक्टूबर को गिरफ्तार किया…
भिंड के मनकाबाग गांव में एयरफोर्स का विमान मिराज दो टुकड़े होकर गिरा, पायलट सुरक्षित
भोपाल (एजेंसी)। भिंड के पास एयरफोर्स का मिराज विमान गुरुवार को दोपहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसमें चीफ पायलट अभिलाष थे जो विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के पहले ही पैराशूट से सुरक्षित बाहर निकल आए। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मनकाबाग गांव के बीहड़ क्षेत्र में गिरा। इसके…
दुनिया की सबसे बड़ी महामारी से जंग में देश ने बनाया रिकॉर्ड…. वैक्सीन के 100 करोड़ डोज पूरे… पीएम मोदी ने आरएमएल अस्पताल पहुंचे, हेल्थकेयर वर्कर्स से की बात
नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना वैक्सीनेशन के 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर भारत ने आज इतिहास रच दिया है। इस मौके पर कई जगह जश्न मनाने की तैयारी है। इसके तहत देश भर में कार्यक्रम आयोजित कर टीकाकरण में योगदान देने वालों का आभार जताया जाएगा। देश में 100…
सुकमा में 43 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटे, कई इनामी भी शामिल
रायपुर (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पुलिस व फोर्स को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को सुकमा के पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के समक्ष 43 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर करने वालों में कई इनामी नक्सली भी हैं। 8 से 10 गांवों के ग्रामीणों के…


