चमचमाती कार से उतरा फर्जी एसडीएम, दिवाली पर निकला दुकानदार का दिवाला, जानें पूरा मामला
आजमगढ (एजेंसी)। यूपी के आजमगढ़ जिले में धनतेरस के दिन एक फर्जी एसडीएम ने मिठाई दुकानदार को 14 हजार की चपत लगा दी। खुद को एसडीएम बताने वाले इस शख्स ने दुकान से खरीदारी के बाद दुकानदार को जो चेक थमाया वो फर्जी निकला। इस घटना की जानकारी दुकानदार को…
जहरीली शराब पीने से अब तक 16 की मौत, कई की हालत नाजुक
पटना (एजेंसी)। बिहार में शराबबंदी लागू है लेकिन प्रशासन जहरीली शराब के कारोबारियों पर अंकुश लगाने में काफी हद तक फेल होता नजऱ आ रहा है। दिवाली पर तो जहरीली शराब ने कहर ही बरपा रखा है। कल गोपालगंज में आठ लोगों की मौत के बाद आज बेतिया से भी…
चीन बढ़ा रहा हथियारों का जखीरा, 9 साल में 1000 परमाणु बम का टारगेट
वाशिंगटन (एजेेंसी)। दुनिया को अंधेरे में रखकर चीन अपने परमाणु शक्तियों को लगातार बढ़ा रहा है। पीपुल्स रिपब्लिक चाइना (पीआरसी) 2030 तक 1,000 से अधिक हथियार बनाने के प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। पेंटागन की एक नई रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। संयुक्त राज्य अमेरिका के रक्षा विभाग…
दिवाली पर बढ़े कोरोना के मामले: बीते 24 घंटे में 12885 लोग संक्रमित, 461 लोगों की मौत, 15 हजार लोग हुए स्वस्थ
नई दिल्ली (एजेंसी)। दिवाली के मौके पर आज एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ गए। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 12,885 नए मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 982 अधिक है। वहीं इस दौरान 461…
दीपावली के दिन रात 10 बजे ही बंद हो जाएगी मेट्रो सेवाएं, डीएमआरसी ने दी जानकारी
नई दिल्ली (एजेंसी)। दीपावली के दिन दिल्ली मेट्रो ने अपनी रुटीन में बदलाव करने का एलान किया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने जानकारी दी है कि चार नवंबर यानी गुरुवार को ग्रीन लाइन को छोड़ कर अन्य सभी लाइनों के टर्मिनल पर अंतिम मेट्रो सेवा रात के 10 बजे…
होली तक बढ़ाई गई फ्री राशन योजना, गेहूं-चावल के साथ तेल और दाल भी देगी सरकार
फैजाबाद (एजेंसी)। दीपोत्सव के मौके पर अयोध्या पहुंचे सीएम योगी ने बड़ा ऐलान किया है। कोरोना काल में शुरू हुई फ्री राशन योजना को होली तक बढ़ा दिया गया है। सीएम योगी के इस फैसले से यूपी के 15 करोड़ लोगों को फायदा मिलने वाला है। सीएम योगी ने फ्री…
राजोरी में सैनिकों के साथ दीपावली मनाएंगे पीएम मोदी, भरेंगे जवानों में जोश
जम्मू (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजोरी में एलओसी की अग्रिम चौकियों पर जवानों के बीच दिवाली मनाएंगे। वर्ष 2019 में भी प्रधानमंत्री ने राजोरी में ही अग्रिम इलाके में दिवाली मनाकर जवानों का मनोबल बढ़ाया था। वीरवार को एलओसी के नौशेरा सेक्टर में प्रधानमंत्री का दौरा प्रस्तावित है, इसकी तैयारियां…
बड़ी खबर: भारत की कोवाक्सिन को डब्ल्यूएचओ से मिली आपात इस्तेमाल की मंजूरी… जाने इससे क्या होगा फायदा
नई दिल्ली (एजेंसी)। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भारत में निर्मित कोरोनावायरस वैक्सीन कोवाक्सिन को बुधवार को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी। डब्ल्यूएचओ के अधिकारियों ने 27 अक्तूबर को कोवाक्सिन पर समीक्षा बैठक की थी। हालांकि, तब भारत बायोटेक से भारत में बनी इस वैक्सीन की ज्यादा जानकारी देने…
कोवेक्सीन पर अपडेट: उत्पादन तिथि से एक साल तक इस्तेमाल की जा सकेगी कोवाक्सिन
नई दिल्ली (एजेंसी)। स्वदेशी वैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बॉयोटेक ने बुधवार को कहा कि सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल आर्गनाइजेशन ने उसकी कोविड रोधी वैक्सीन कोवाक्सिन की शेल्फ लाइफ 12 माह तक बढ़ा दी है। यानी कोवाक्सिन अब उत्पादन तिथि से साल भर के अंदर इस्तेमाल की जा सकेगी। भारत बॉयोटेक…
बालाकोट एयरस्ट्राइक के हीरो अभिनंदन का प्रमोशन, बनाए गए ग्रुप कैप्टन
नई दिल्ली (एजेेंसी)। भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान का प्रमोशन हो गया है। उन्हें अब ग्रुप कैप्टन बनाया गया है। पाकिस्तानी फाइटर जेट एफ-16 के साथ डॉग फाइट करने वाले अभिनंदन को शौर्य चक्र से नवाजा जा चुका है। अभिनंदन ने बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की नापाक…
एलओसी के पास बारूदी सुरंग फटने से धमाका, एक जवान घायल
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में एलओसी बंदीचेचियन के पास बुधवार को बारूदी सुरंग में धमाका हुआ। इस धमाके में सेना का एक जवान घायल हो गया है। इससे पहले एलओसी पर नौशेरा सेक्टर के कलाल क्षेत्र में 30 अक्तूबर की शाम बारूदी सुरंग फटने से सेना के एक लेफ्टिनेंट समेत दो जवान…
मचा हड़कंप: एक साथ मिले जीका के 25 मरीज, 36 हुई संक्रमितों की संख्या
कानपुर (एजेंसी)। कानपुर में जीका का हमला तेज हो रहा है। बुधवार को जीका वायरस के 25 मामले सामने आए हैं। सभी संक्रमित चकेरी क्षेत्र के हैं। चकेरी क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इससे पहले चकेरी के पोखरपुर, आदर्शनगर, श्यामनगर, कालीबाड़ी, ओमपुरवा, लालकुर्ती, काजीखेड़ा और पूनम टाकीज क्षेत्र में जीका के…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वैक्सीन मंत्र: हर-घर टीका, घर-घर टीका पर करें फोकस, लोगों को जागरूक करने के लिए धर्मगुरुओं की लें मदद
नई दिल्ली (एजेंसी)। जी 20 शिखर सम्मेलन और कॉप 26 में भाग लेकर देश लौटने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कम टीकाकरण करने वाले जिलों के डीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद पीएम मोदी ने कोरोना वॉरियर्स को संबोधित किया। पीएम…
तकरार के बाद उमड़ा प्यार? कांग्रेस से बोली टीएमसी- आपस में क्यों लड़ें, आइए साथ मिलकर बीजेपी को हराएं
नई दिल्ली (एजेंसी)। बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद से ही कांग्रेस के प्रति ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के तेवर बदले हुए हैं। कांग्रेस और टीएमसी में जारी जुबानी जंग (वाकयुद्ध) को कम करने की कोशिश में तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता डेरेक ओब्रायन ने फिर से 'दोस्ती' का हाथ बढ़ाया…
गरीबी में आटा गीला: पाकिस्तान को ADB को देना पड़ा अरबों रुपए का जुर्माना, इस वजह से लगी चपत
नई दिल्ली (एजेंसी)। अपनी 'खराब शासन व्यवस्था' के कारण पाकिस्तान ने पिछले 15 सालों में लगभग 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर यानी 7.45 अरब रुपए के जुर्माने का भुगतान किया है। असल में एशियन डेवलपमेंट बैंक ने पाकिस्तान को जिन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए फंड दिए थे, उन्हें पूरा…


