ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तकरार के बाद उमड़ा प्यार? कांग्रेस से बोली टीएमसी- आपस में क्यों लड़ें, आइए साथ मिलकर बीजेपी को हराएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

तकरार के बाद उमड़ा प्यार? कांग्रेस से बोली टीएमसी- आपस में क्यों लड़ें, आइए साथ मिलकर बीजेपी को हराएं

By @dmin
Published: November 3, 2021
Share
BJP के आक्रमक रुख ने बढ़ाई TMC की परेशानी, नाराजगी भूल ममता बनर्जी ने NEET पर दिया कांग्रेस को समर्थन
BJP के आक्रमक रुख ने बढ़ाई TMC की परेशानी, नाराजगी भूल ममता बनर्जी ने NEET पर दिया कांग्रेस को समर्थन
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद से ही कांग्रेस के प्रति ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के तेवर बदले हुए हैं। कांग्रेस और टीएमसी में जारी जुबानी जंग (वाकयुद्ध) को कम करने की कोशिश में तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता डेरेक ओब्रायन ने फिर से ‘दोस्ती’ का हाथ बढ़ाया है और कांग्रेस से आगामी गोवा विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया है। बता दें कि कुछ समय से दोनों पार्टियां खुलकर एक-दूसरे पर आरोप लगा रही हैं।

कांग्रेस और टीएमसी के बीच तकरार के बीच मीडिया को दिए एक बयान में टीएमसी नेता ओब्रायन ने कहा कि हमें अपनी मानसिकता को बदलना होगा, हम विपक्ष में समान भागीदार हैं। बात करने के बजाय आइए इस पर हम एक साथ काम करें। हमें आपस में लडऩे की कोई जरूरत नहीं है। हमारा एकमात्र लक्ष्य भाजपा को हराना है।

टीएमसी की ओर से यह प्रतिक्रिया ऐसे वक्त में आई है, जब दोनों पार्टियों के बीच लगातार एक-दूसरे खिलाफ जुबानी जंग जारी है। टीएमसी का कहना है कि भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों को एक साथ लाने के लिए टीएमसी अनिश्चित काल तक इंतजार नहीं कर सकती है, वहीं कांग्रेस ने कहा कि चुनाव पर्यटन नहीं हैं जो एक पार्टी चुनाव लड़ती है और फिर गायब हो जाती है।

दरअसल, कांग्रेस ने गोवा विधानसभा चुनाव लडऩे के तृणमूल कांग्रस की मंशा पर ही सवाल उठाया है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि चुनाव पर्यटन नहीं है, लेकिन उन्हें (टीएमसी) खुद से पूछना चाहिए कि आखिर उनका चुनावी उद्देश्य क्या है? वह भाजपा को और मजबूत कर रहे हैं या वे वास्तव में गोवा की राजनीति में अपनी जगह के लिए लड़ रहे हैं। हालांकि, तृणमूल ने आरोपों को खारिज कर दिया और उसके एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ने लोगों का समर्थन खो दिया है।

यह बयान ऐसे वक्त में आया है, जब टीएमसी नेता सुखेंदु शेखर राय ने कहा कि सभी विपक्षी दलों के साथ गठबंधन करने का प्रस्ताव टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने दिया था, जिन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य नेताओं से भी मुलाकात की थी। उन्होंने कहा, ‘हमने छह महीने लंबा इंतजार किया, लेकिन किसी भी तरफ से कोई प्रतिक्रिया या पहल नहीं हुई। इसलिए हम आगे बढ़े हैं और हमने अपने आधार का विस्तार करने का फैसला किया है। शायद कांग्रेस अपने आंतरिक मुद्दों में बहुत व्यस्त है।

दरअसल, दोनों पार्टियों के बीच विवाद सोमवार को उस समय और बढ़ गया जब टीएमसी ने कांग्रेस नेतृत्व को सत्तारूढ़ भाजपा का ‘सबसे बड़ा इंश्योरेंसÓ बताया। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम लिए बगैर टीएमसी ने ट्विटर पर कांग्रेस पर सीधा हमला बोला। बता दें कि अगले साल गोवा में विधानसभा चुनाव है।

टीबी पर जागरूकता के लिए तेजी से हो रहा काम
दुर्ग में कांग्रेस नेता के फार्म हाउस में पकड़ाई 500 पेटी शराब, 6 आरोपी गिरफ्तार… चुनाव में बांटने की थी तैयारी
राजनीतिक संकट के बीच CM गहलोत ने विधायकों और मंत्रियों से की मुलाकात, कई MLAs बोले-सरकार को नहीं कोई खतरा
Breaking News : भिलाई में घायल को अस्पताल पहुंचाया और बिल पे करने के नाम पर की ठगी, पुलिस ने शातिर को भेजा जेल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इमरान खान का जोरदार हमला, बोले- जिया उल हक के जूते पॉलिश कर राजनीति में आए थे नवाज शरीफ गरीबी में आटा गीला: पाकिस्तान को ADB को देना पड़ा अरबों रुपए का जुर्माना, इस वजह से लगी चपत
Next Article गरीब कल्याण रोजगार अभियान का शुभारंभ, प्रवासी मजदूरों को मिला केंद्र सरकार का तोहफा, 50 हजार करोड़ किये जाएंगे खर्च प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वैक्सीन मंत्र: हर-घर टीका, घर-घर टीका पर करें फोकस, लोगों को जागरूक करने के लिए धर्मगुरुओं की लें मदद

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?