ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Board Result: अगले महीने जारी होंगे छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं-12वीं का रिजल्ट, तैयारी हुई पूरी
Share
Notification Show More
Latest News
नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट
October 19, 2026
कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन
October 19, 2026
अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस
October 19, 2026
भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात
October 19, 2026
राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत
October 19, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

CG Board Result: अगले महीने जारी होंगे छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं-12वीं का रिजल्ट, तैयारी हुई पूरी

By Om Prakash Verma Published April 23, 2024
Share
Cg Board 10th 12th result: कल जारी होंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे
Cg Board 10th 12th result: कल जारी होंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल यानी सीजी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परिणाम मई के पहले सप्ताह में जारी होंगे। माशिमं ने बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। वर्तमान में रिजल्ट प्रोसेस चल रहा है। 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 7 मई तक जारी हो सकते हैं। कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य 16 अप्रैल को पूरा हो चुका है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड अध्यक्ष की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया जायेगा। इसके बाद लिंक ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर डाल दिया जायेगा। जहां छात्र रोल नंबर से अपने रिजल्ट चेक कर सके।

हालांकि बोर्ड की ओर से परीक्षा के परिणाम की तारीखों के बारे में कोई भी अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन अमर उजाला से खास बातचीत में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य हो जाने से 10 दिन के अंदर रिजल्ट तैयार हो सकता है। ऐसे में एक या सात मई तक परीक्षा परिणाम जारी किये जा सकते हैं। पिछले साल की तरह इस साल भी अलग-अलग एक्टिविटिज में भाग लेने वाले छात्रों को बोनस अंक दिये जाएंगे। इस साल 22-39 छात्रों को बोनस अंक दिये जायेंगे।

लोकसभा चुनाव होने से जल्द हो गई बोर्ड परीक्षाएं
बोर्ड परीक्षाएं एक मार्च से 23 मार्च तक हुई थी। जहां 10वीं की परीक्षा 2 मार्च शुरू होकर 21 मार्च को खत्म हुई। वहीं 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से 23 मार्च तक चली। इस बार लोकसभा चुनाव होने की वजह से जल्द ही बोर्ड परीक्षाएं खत्म हो गईं। बोर्ड परीक्षा जल्द खत्म होने से मूल्यांकन भी 16 अप्रैल तक पूरा हो चुका है। 10वीं में इस बार 3 लाख 45 हजार छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इसी तरह 12वीं में 2 लाख 55 हजार छात्रों ने पंजीयन कराया है।

सीजी बोर्ड रिजल्ट 2024 का डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर एक्टिव रहेगा। रिजल्ट जारी होते ही स्टूडेंट्स वेबसाइट पर अपने परिणाम देख सकते हैं। 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र-छात्राओं को रोल नंबर दर्ज करना होगा।

इस प्रोसेस से चेक करें अपना रिजल्ट

रिजल्ट देखने के लिए छत्तीसगढ़ माशिमं की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जायें
जिस क्लास का रिजल्ट चेक करना है उस पर क्लिक करें।
मांगी गई डिटेल यानी रोल नंबर और दिया गया कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें।
आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। यहां से आप रिजल्ट डाउनलोड कर कॉपी सुरक्षित रख लें।

पिछले साल का प्रदर्शन
माशिमं ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं क्रमश: 2 से 21 मार्च और 1 से 23 मार्च के बीच आयोजित की थी। पिछले साल कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2 से 24 मार्च तक और कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 से 31 मार्च तक आयोजित की गई थी । बोर्ड का रिजल्ट 10 मई को जारी किए गए थे। पिछले साल कक्षा 10वीं में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 75.05 प्रतिशत था। पंजीकृत छात्रों की कुल संख्या 3,37,569 थी, जिनमें से 3,30,681 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। कुल 2,47,721 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले कुल छात्रों में से 1,09,903 छात्रों ने प्रथम श्रेणी, 1,19,901 छात्रों ने द्वितीय श्रेणी और 17,914 छात्रों ने तृतीय श्रेणी हासिल की थी। पिछले साल कक्षा 12वीं में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 79.96 फीसदी दर्ज किया गया था। परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले 3,28,121 छात्रों में से 3,23,625 छात्र उपस्थित हुए और 2,58,500 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी।

You Might Also Like

नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट

कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन

अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस

भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात

राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत

Om Prakash Verma April 23, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG News : मुठभेड़ में मारे गए 29 नक्सलियों पर था 1 करोड़ 78 लाख इनाम, सभी की हुई शिनाख्त
Next Article PM मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तस्वीरों से छेड़छाड़, भाजयुमो की शिकायत पर बिलासपुर में केस दर्ज

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?