जिस गांव को गोद लिया वहीं टूटी राजीव गांधी की प्रतिमा, कांग्रेस ने की शिकायत
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा को तोडऩे का मामला सामने आया है। गुरुवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने दुगली गांव में बनी प्रतिमा में तोडफ़ोड़ की। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने जब टूटी हुई प्रतिमा देखी, तो पुलिस को मामले की जानकारी दी।…
तंबाकू बनाने वाली फैक्ट्री में हादसा, यूनिट के टैंक को साफ करते समय हुई तीन मजदूरों की मौत
रायपुर (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शुक्रवार को गुड़ाखू निर्माण इकाई में एक टैंक की सफाई के दौरान तीन मजदूरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनकी मौत जहरीली गैस के कारण हुई है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक एक अधिकारी ने…
पेट्रोल-डीजल सहित सब्जियों के दाम ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट, बेमौसम बारिश ने बाजारों की रौनक छीनी
नई दिल्ली (एजेंसी)। त्योहारों के इस सीजन में महंगाई की मार ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है। पेट्रोल-डीजल से लेकर सब्जियों के रेट में तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि, खाद्य तेल की कीमतों में जरूर गिरावट देखने को मिली। अब जब दिवाली और छठ पूजा नजदीक…
रेल का खेल: ट्रेन का नाम बदला… नंबर के आगे जीरो जोड़ा, किराया कर दिया दोगुना
आगरा (एजेंसी)। रेलवे ट्रेनों के नाम बदलकर और नंबर के आगे जीरो जोड़कर यात्रियों से दोगुना किराया वसूल कर रहा है। त्योहार स्पेशल ट्रेन के नाम से चलाई जा रहीं ट्रेनों की हर श्रेणी का किराया बढ़ाया गया है, जबकि स्पेशल ट्रेनों में मेल एक्सप्रेस का किराया पहले से लागू…
पाकिस्तान की तीसरी जीत से भारत का रास्ता साफ, अब नहीं होगा रन रेट का फेर
स्पोर्ट्स डेस्क/दुबई (एजेंसी)। टी-20 वर्ल्डकप 2021 में पाकिस्तान की टीम ने लगातार तीसरा मुकाबला जीत लिया है। पाकिस्तान ने पांच विकेट से अफगानिस्तान को मात दी है। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान का सेमीफाइनल में लगभग पहुंच चुकी है और यह टीम दूसरे ग्रुप में पहले स्थान पर भी…
आर्यन की जेल से रिहाई: 27 दिन बाद जेल से बाहर आए आर्यन…. लेने पहुंचे शाहरुख खान के बॉडीगार्ड
मुंबई (एजेंसी)। क्रूज ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान की 27 दिन बाद आखिरकार जेल से रिहाई हो गई है। वे सुबह 11 बजे आर्थर रोड जेल से बाहर आए। उन्हें लेने के लिए पिता शाहरुख खान खुद आर्थर रोड जेल पहुंचे थे। आर्यन की रिहाई से पहले शाहरुख के…
देश में कोरोना: बीते 24 घंटे में 13 हजार से ज्यादा नए मामले, मृतकों की संख्या में भारी गिरावट
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। किसी दिन मामले बढ़ जा रहे हैं तो किसी दिन केस कम हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़े के मुताबिक, एक दिन में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आई है।…
कोवाक्सिन के साथ कोविशील्ड भी: सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, कहा- लोगों की जिंदगी से नहीं कर सकते खिलवाड़
नई दिल्ली (एजेंसी)। कोवाक्सिन लगवा चुके लोगों को कोविशील्ड का टीका लगाने की इजाजत देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई याचिका को अदालत ने खारिज कर दिया। याचिका पर सुनवाई कर रहे जज जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा कि हम इस तरह का आदेश देकर लोगों…
मंत्रोच्चार और मोदी-मोदी के नारे… इटली की धरती पर हुआ पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत
रोम/नई दिल्ली (एजेंसी)। पीएम नरेंद्र मोदी जी-20 देशों के नेताओं की मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को रोम पहुंच गए। इस दौरान उनका भारतीय समुदाय के लोगों की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। यही नहीं भारतीय समुदायों के लोगों ने शिव तांडव स्तोत्र गाया और ऊं नम:…
Jio phone next: 1999 रुपये देकर खरीद सकेंगे जियो फोन नेक्स्ट, दिवाली से शुरू होगी बिक्री
मुंबई (एजेंसी)। एक लंबे इंतजार के बाद Jio phone next की बिक्री का एलान हो गया है। Jio phone next को दिवाली के दिन से महज 1,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Jio phone next की वास्तविक कीमत 6,499 रुपये है। 1,999 रुपये में फोन लेने के बाद बाकि रकम…
भारत ने किया स्वदेशी लॉन्ग रेंज बम का सफल परीक्षण, अचूक निशाने से तबाह होंगे दुश्मन के ठिकाने
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत ने शुक्रवार को देश में विकसित लॉन्ग रेंज बम का सफल परीक्षण किया। डीआरडीओ द्वारा विकसित इस बम को भारतीय वायुसेना (आईएएफ) की तरफ से एक एरियल प्लेटफॉर्म के जरिए टेस्ट किया गया। जानकारी के मुताबिक, इस बम को एक फाइटर एयरक्राफ्ट से गिराया गया था…
लोगों में केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी, मध्यप्रदेश उपचुनाव में महंगाई मुख्य मुद्दा-दिग्विजय सिंह
धमतरी (एजेंसी)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों और बेरोजगारी को लेकर लोगों में भाजपा के खिलाफ नाराजगी है, जिसका मध्यप्रदेश में 30 अक्तूबर को होने वाले उपचुनाव में उनकी पार्टी को फायदा होगा। मध्यप्रदेश के एक लोकसभा और तीन विधानसभा क्षेत्रों…
आर्यन खान नहीं जा सकते देश से बाहर, हर शुक्रवार को NCB ऑफिस में देनी होगी हाजिरी
मुंबई (एजेंसी)। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस में बॉम्बे हाई कोर्ट से गुरुवार को जमानत मिल गई है, हालांकि अभी वह रिहा नहीं हो पाए हैं। इस बीच कोर्ट का विस्तृत फैसला सामने आया है। कोर्ट ने कई शर्तों पर आर्यन खान को जमानत दी है।…
दोहरे मानदंड अपना रहा मानवाधिकार आयोग व संयुक्त् राष्ट्र, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला एक सोची समझी साजिश-आरएसएस
नई दिल्ली (एजेंसी)। पिछले दिनों बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमले पर आरएसएस का बयान सामने आया है। कर्नाटक के धारवाड़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी समिति की तीन दिवसीय बैठक में हिंदुओं पर हुए हमले को साजिश करार दिया गया। आरएसएस का कहना है कि बांग्लादेश…
दिवाली पर नहीं होगी आतिशबाजी, हाई कोर्ट ने बिक्री और इस्तेमाल पर लगाई रोक
कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल में दिवाली, काली पूजा जैसे त्योहार से लेकर नए नए साल के जश्न तक में आतिशबाजी नहीं होगी। कलकत्ता हाई कोर्ट राज्य में पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगा दी है। यह रोक दिवाली, काली पूजा, छठ पूजा, क्रिसमस और नए साल…


