ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रेल का खेल: ट्रेन का नाम बदला… नंबर के आगे जीरो जोड़ा, किराया कर दिया दोगुना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

रेल का खेल: ट्रेन का नाम बदला… नंबर के आगे जीरो जोड़ा, किराया कर दिया दोगुना

By @dmin
Published: October 30, 2021
Share
AC ट्रेन की बोगियों में मिलेगी ऑपरेशन थिएटर जैसी ताजी हवा, राजधानी एक्सप्रेस में किया जा रहा है प्रयोग
AC ट्रेन की बोगियों में मिलेगी ऑपरेशन थिएटर जैसी ताजी हवा, राजधानी एक्सप्रेस में किया जा रहा है प्रयोग
SHARE

आगरा (एजेंसी)। रेलवे ट्रेनों के नाम बदलकर और नंबर के आगे जीरो जोड़कर यात्रियों से दोगुना किराया वसूल कर रहा है। त्योहार स्पेशल ट्रेन के नाम से चलाई जा रहीं ट्रेनों की हर श्रेणी का किराया बढ़ाया गया है, जबकि स्पेशल ट्रेनों में मेल एक्सप्रेस का किराया पहले से लागू है।

अक्तूबर से ही त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। आगरा कैंट स्टेशन से प्रतिदिन 100 ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इनमें से 40 ट्रेनें त्योहार स्पेशल के नाम से संचालित की जा रही हैं। 

आगरा कैंट स्टेशन पर अप व डाउन 100 ट्रेनों का आवागमन हो रहा है। ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। मार्च 2022 से यात्रियों को ट्रेनों के साधारण कोचों में भी मेल एक्सप्रेस का किराया देना पड़ रहा है। अब त्योहार पर घर जाने के लिए भी जेब पर बोझ पडऩा तय है। इन स्पेशल ट्रेनों के आगे त्योहार स्पेशल जोड़कर किराया और बढ़ा दिया गया है। 

15 रुपये रिजर्वेशन चार्ज
रेलवे ने अनारक्षित टिकट काउंटर बंद कर रखे हैं। जनरल टिकट का रिजर्वेशन कराने के लिए यात्रियों को 15 रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ रहे हैं। ऐसे में त्योहार स्पेशल ट्रेनों में सेकंड सीटिंग में 10 से 15 रुपये तक, स्लीपर में 155 से 165 रुपये तक अतिरिक्त देने पड़ रहे हैं। 

आगरा से दिल्ली का किराया
श्रेणी           नियमित      त्योहार स्पेशल
सेकंड सिटिंग     105 रुपये    115 रुपये
स्लीपर          175 रुपये    415 रुपये
3 एसी          555 रुपये    1100 रुपये
2 एसी          760 रुपये    1432 रुपये 

आगरा से प्रयागराज
सेकंड सीटिंग     185 रुपये     195 रुपये  
स्लीपर          310 रुपये     415 रुपये  
3 एसी          800 रुपये     1150 रुपये                
2 एसी          1120 रुपये     1490 रुपये

आगरा से लखनऊ
सेकंड सीटिंग     30 रुपये     145 रुपये
स्लीपर          220 रुपये     385 रुपये
2 एसी          830 रुपये     1440 रुपये
3 एसी          585 रुपये    1050 रुपये

इतना हो रहा है फायदा 
त्योहार स्पेशल ट्रेनों में चार से आठ स्लीपर कोच होते हैं। स्पेशल के स्लीपर में किराया 415 रुपये व साधारण में 175 रुपये है। दैनिक यात्री संघ के अनुसार इस समय आगरा कैंट से स्लीपर कोच में प्रतिदिन लगभग 500 यात्री दिल्ली तक का सफर करते हैं। 

प्रति टिकट 240 रुपये अतिरिक्त देने पर एक दिन में 1.20 लाख रुपये का अतिरिक्त मुनाफा होता है। एक माह में लगभग 36 लाख रुपये का मुनाफा केवल दिल्ली के स्लीपर कोच के यात्रियों से ही हो रहा है। कुल मुनाफे का अधिकारिक आंकड़ा ही नहीं है।

पैसेंजर ट्रेनें गिनी-चुनी, दैनिक यात्री परेशान
पैसेंजर ट्रेनों को मेल एक्सप्रेस के रूप में चलाने से दैनिक यात्रियों पर बोझ पड़ रहा है। आगरा से पलवल का पैसेंजर का किराया कोरोना काल से पहले 35 रुपये था, जोकि अब मेल एक्सप्रेस के रूप में 65 रुपये हो गया है। 

इसी तरह पैसेंजर ट्रेनों में तकरीबन दोगुना किराया दैनिक यात्रियों को देना पड़ रहा है। दैनिक यात्री संघ के अध्यक्ष संजय वर्मा का कहना है कि अब रेलवे को स्पेशल का दर्जा खत्म करना चाहिए। सभी पैसेंजर ट्रेनों को रूट पर संचालित करना चाहिए। 

रेल अफसरों की दलील
आगरा मंडल के रेल अधिकारियों का कहना है कि किराये का निर्धारण करना रेलवे बोर्ड का कार्य है। त्योहार स्पेशल से पहले कोविड काल में क्लोन ट्रेनों का किराया भी सामान्य ट्रेनों से दोगुना था। तब भी यात्रियों ने सफर किया था।

मजबूत इरादों और सरकारी योजनाओं से सपना हुआ साकार, लखपति दीदी बनी चित्ररेखा
राजस्थान: चुरू की युवती से तीन जगहों पर आठ दिन तक कई लोगों ने किया दुष्कर्म, अब गहलोत सरकार सवालों के घेरे में
Breaking News : नहीं रहे पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ, दुबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस
कोचिंग संचालिका की हत्या के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास, 6 साल पुराना मामला… जानिए क्यों हुई थी हत्या
जनधन खातों से कभी भी निकालें पैसा, अकाउंट नहीं होगा ब्लॉक: एसबीआई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम का एलान, विराट की वापसी, इन युवाओं को मिला मौका पाकिस्तान की तीसरी जीत से भारत का रास्ता साफ, अब नहीं होगा रन रेट का फेर
Next Article पेट्रोल-डीजल सहित सब्जियों के दाम ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट, बेमौसम बारिश ने बाजारों की रौनक छीनी पेट्रोल-डीजल सहित सब्जियों के दाम ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट, बेमौसम बारिश ने बाजारों की रौनक छीनी

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?