ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लोगों में केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी, मध्यप्रदेश उपचुनाव में महंगाई मुख्य मुद्दा-दिग्विजय सिंह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalPoliticsRaipur

लोगों में केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी, मध्यप्रदेश उपचुनाव में महंगाई मुख्य मुद्दा-दिग्विजय सिंह

By @dmin
Published: October 29, 2021
Share
मोदी पर हमला करते-करते अपनी ही पार्टी को घेर बैठे दिग्विजय सिंह, कहा- एमपी के कांग्रेसी सो रहे हैं
मोदी पर हमला करते-करते अपनी ही पार्टी को घेर बैठे दिग्विजय सिंह, कहा- एमपी के कांग्रेसी सो रहे हैं
SHARE

धमतरी (एजेंसी)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों और बेरोजगारी को लेकर लोगों में भाजपा के खिलाफ नाराजगी है, जिसका मध्यप्रदेश में 30 अक्तूबर को होने वाले उपचुनाव में उनकी पार्टी को फायदा होगा। मध्यप्रदेश के एक लोकसभा और तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए 30 अक्टूबर को मतदान होगा और दो नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

कांग्रेस नेता और राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल के पिता की मृत्यु के बाद बृहस्पतिवार को शोक व्यक्त करने और उनके परिवार से मिलने धमतरी जिला मुख्यालय पहुंचे दिग्विजय सिंह ने नए संसद भवन सहित अन्य निर्माण कार्यों पर पैसा खर्च करने के लिए केंद्र की आलोचना की।

संवाददाताओं से चर्चा के दौरान मध्यप्रदेश में उपचुनाव से संबंधित सवाल पर सिंह ने कहा, ‘देश में मंहगाई बढ़ती जा रही है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें दोगुनी हो रही हैं। केंद्रीय सीमाशुल्क कर हर रोज बढ़ रहा है। लोगों को खाद नहीं मिल रहा है। खाद के भाव बढ़ते जा रहे हैं। केंद्र सरकार राज्यों को खाद पर्याप्त मात्रा में नहीं दे रही है। समय पर खाद का आयात नहीं किया गया इसे कृषि मंत्री भी स्वीकार कर चुके हैं।

उन्होंने कहा, ‘वहीं नोट बंदी और जीएसटी लागू होने के बाद छोटे उद्योग बंद हो गए। करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए। किसान परेशान हैं। पूरे तरीके से जनता में नाराजगी है। उसका फायदा उपचुनाव में कांग्रेस को मिलेगा।

सिंह ने इस दौरान केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार फिजूलखर्ची पर अंकुश नहीं लगा रही है और कहा जा रहा है कि पैसा नहीं है। सेंट्रल विस्टा को लेकर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री जी का महल बन रहा है। उपराष्ट्रपति जी का महल बन रहा है। नई इमारतें बन रही हैं। नया संसद भवन बन रहा है। जबकि विश्व की सबसे पुरानी लोकतंत्र व्यवस्था ब्रिटेन की है। वहां आज भी दो सौ साल से ज्यादा पुराना संसद भवन है। वह आज भी वहीं बैठते हैं। इन्हें फिजूलखर्ची रोकनी होगी।

बीजापुर में बनेगा मुकेश के नाम पर पत्रकार भवन, सीएम साय का ऐलान… 10 लाख मुआवजा भी देंगे
नगरीय निकाय के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए शासन ने जारी किया दो माह का वेतन
आधे हों पेट्रोल-डीजल के रेट: किसानों ने कीमतों में वृद्धि का किया विरोध, वाहनों से जाम किए हाईवे
दूसरे छोर पर खड़े क्रिकेटर की पिच पर ही मौत, कैमरे में कैद हुई दर्दनाक घटना
हर हर शंभू गाने वाली फरमानी नाज के चचेरे भाई की चाकू से गोदकर हत्या, अज्ञात बदमाशों ने उतारा मौत के घाट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article समीक्षा बैठक में कलेक्टर भुरे ने दिए अधिकारियों को निर्देश समीक्षा बैठक में कलेक्टर भुरे ने दिए अधिकारियों को निर्देश…. दीपावली के बाद पाटन में शुरू होंगी नीट की कक्षाएं
Next Article जीवनदीप समिति की बैठक: विभिन्न कार्ययोजना पर समिति की सहमति जीवनदीप समिति की बैठक: विभिन्न कार्ययोजना पर समिति की सहमति… कलेक्टर ने कहा- उपचार और सुविधा के नाम पर कोई भी शिकायत नहीं मिले

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?