मध्यप्रदेश में धूमधाम से मनाई गई छत्रपति शाहूजी महाराज की 152वीं जयंती, सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का लिया संकल्प
भोपाल। आरक्षण के जनक एवं महान समाज सुधारक राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज की 152वीं जयंती मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में अपना दल (एस) द्वारा उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सामाजिक न्याय, व्यवस्था परिवर्तन और संगठन विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। कटनी, इंदौर, भोपाल, मऊगंज, सिंगरौली…
बस्तर जिले में पूर्व में एसपी रहे बीएन मीणा बनाए गए बस्तर रेंज के आईजी, सुंदरराज पी. संभालेंगे एनआईए की जिम्मेदारी
जगदलपुर। बस्तर संभाग के 7 जिलों में नक्सली हिंसा व निर्दोष ग्रामीणों की हो रही हत्या व नक्सलियों के बढ़ते आतंक को रोकने के लिए 7 वर्ष पहले सुंदरराज पी को बस्तर संभाग में आईजी के पद पर पदस्थ किया गया। जहां इस लंबे कार्यकाल के दौरान बहुत महत्वपूर्ण सफलताओं…
कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम ढहा, पांच लोगों की मौत… मलबे में दबे कई लोग
कोलकाता। पश्चिम कोलकाता के तारातला क्षेत्र में बुधवार दोपहर को ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर एक तीन मंजिला निर्माणाधीन गोदाम अचानक गिर गया। इस हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोगों के दबे होने की बात कही जा रही है। हादसे के बाद पुलिस…
पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, छत्तीसगढ़ के 24 लाख से अधिक किसानों को मिली राशि
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कुनकुरी से वर्चुअल कार्यक्रम में हुए शामिल रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं किस्त जारी करते हुए देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक…
महंगे क्रूड ऑइल के कारण सरकार का बड़ा फैसला; E22 से E30 इथेनॉल मिश्रण वाले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी नहीं लगेगी
नई दिल्ली/ पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ग्लोबल क्रूड ऑयल की अस्थिर कीमतों के बीच, केंद्र सरकार ने भारतीय अर्थव्यवस्था और आम आदमी के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। वित्त मंत्रालय ने एक नई अधिसूचना जारी कर उच्च इथेनॉल मिश्रण (22% से 30%) वाले पेट्रोल पर उत्पाद…
टेस्ट मैचों में भारतीय टीम ने दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत; अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से हराया
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में भारत ने अफगानिस्तान के बीच खेले गए एकमात्र टेस्ट में भरतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम ने अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। टेस्ट मैच में भारत ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से हराया। इस मैच…
गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड : मुख्य आरोपी असद का एनकाउंटर, एक सिपाही घायल
गाजियाबाद। यूपी के खोड़ा कॉलोनी में 11वीं के छात्र सूर्या की हत्या का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया है। गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी असद को पकड़ लिया था लेकिन मुठभेड़ के दौरान लगी गोली के कारण अस्पताल में इलाज के दौरान असद की…
आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, आईएसआई और अंडरवर्ल्ड से जुड़े नौ आतंकी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद
नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है।…
ऑपरेशन सिंदूर 2.0: आर्मी चीफ का बड़ा बयान, तीनों सेनाएं युद्ध के लिए पूरी तरह से तैयार!
पुणे (एजेंसी)। भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है और भारतीय सशस्त्र बलों की तीनों सेनाएं किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो तीनों सेनाएं 'ऑपरेशन सिंदूर 2.0Ó करने…
पीएम आवास योजना-ग्रामीण को मिली रफ्तार: छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों को 10 हजार करोड़ से ज्यादा की मंजूरी
रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को 10 हजार 21 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी की गई है। इस फैसले को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार का स्वागत करते हुए इसे गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत बताया है। मुख्यमंत्री ने…
सुरक्षित फैसलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, देश के सभी हाईकोर्ट को तीन महीने में निर्णय सुनाने का निर्देश
नई दिल्ली (एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षित मामलों में फैसले सुनाने में होने वाली देरी पर कड़ा रुख अपनाते हुए देश के सभी हाईकोर्टों के लिए विस्तृत और बाध्यकारी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया है कि जिन मामलों में फैसला सुरक्षित रख लिया जाता है, उनमें…
देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन पटरियों पर दौड़ने को तैयार, भारतीय रेलवे ने 10 डिब्बों वाली ट्रेन को दी मंजूरी
नईदिल्ली। हरित और टिकाऊ परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भारतीय रेलवे ने उत्तरी रेलवे के जिंद-सोनीपत खंड पर हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित 10 डिब्बों वाली एक रेलगाड़ी चलाने की मंजूरी दे दी है। यह रेलगाड़ी जल्द ही शुरू होने वाली है और 1200 किलोवाट हाइड्रोजन फ्यूल…
कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया ने दिया इस्तीफा, डीके शिवकुमार का मुख्यमंत्री बनना तय
बेंगलुरु। कर्नाटक की राजनीति में गुरूवार को अहम मोड़ आया। प्रदेश के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने लोक भवन जाकर सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। सिद्धारमैया ने राज्यपाल कार्यालय को अपना इस्तीफा सौंपा। उन्होंने बताया कि राज्यपाल थावरचंद गहलोत के सचिव को इस्तीफा सौंपा है। गहलोत फिलहाल पारिवारिक कारणों से…
मतदाता सूची पुनरीक्षण की वैधता पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, कहा-एसआईआर कराना चुनाव आयोग का अधिकार
नई दिल्ली (एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अहम फैसला सुनाते हुए कहा कि एसआईआर कराना चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र में आता है। सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा कि मुक्त और निष्पक्ष चुनाव के लिए एसआईआर जरूरी…
केन्द्र सरकार ने किया जनसांख्यिकीय बदलावों पर उच्च स्तरीय कमेटी का गठन, जस्टिस नावलेकर होंगे अध्यक्ष
नईदिल्ली। केन्द्र सरकार ने जनसांख्यिकीय बदलावों पर एक उच्च-स्तरीय समिति का गठन किया है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश प्रकाश प्रभाकर नाओलेकर इस कमेटी के अध्यक्ष होंगे। इस कमेटी के माध्यम से अवैध प्रवासन और अन्य अप्राकृतिक कारणों…

