भीषण हादसा : कार और बोलेरो की भिड़ंत में मां-बेटी समेत चार की मौत
सीतापुर (एजेंसी)। कोतवाली महमूदाबाद इलाके में सोमवार की सुबह बोलेरो और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मां-बेटी और भतीजे शामिल हैं। जबकि चौथा मृतक बोलेरो का चालक है। तीन लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया…
ISRO Launch PSLV-C52-साल के पहले मिशन की लॉन्चिंग सफल, EOS-04 के साथ दो उपग्रह लेकर अंतरिक्ष की ओर भरी उड़ान
बेंगलुरु (एजेंसी)। 25:30 घंटे की उल्टी गिनती के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने इस साल के पहले प्रक्षेपण मिशन को सोमवार को लॉन्च कर दिया। सोमवार तड़के जैसे ही सुबह के 5:59 मिनट हुए, इसरो ने सैटेलाइट ईओएस-04 का प्रक्षेपण किया। यह प्रक्षेपण आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से…
विवाद के बीच कर्नाटक में खुले स्कूल, हाईकोर्ट की रोक के बावजूद हिजाब में दिखीं छात्राएं
बेंगलुरू (एजेंसी)। कर्नाटक में हिजाब विवाद के बीच कक्षा 10वीं तक के लिए हाई स्कूल सोमवार, 14 फरवरी को फिर से खुल गए हैं। सोमवार सुबह कई शहरों में छात्र-छात्राएं यूनिफॉर्म पहनकर स्कूल जाते नजर आए। हालांकि, हाईकोर्ट की रोक के बावजूद उडुपी में कई स्कूल छात्राएं हिजाब और बुर्का…
निवेशकों को तगड़ा झटका, भारी गिरावट के चलते डूबे पांच लाख करोड़, जानें वजह
बिजनेस डेस्क/नई दिल्ली (एजेंसी)। शेयर बाजार के लिए सोमवार का दिन बेहद खराब रहा। लाल निशान पर कारोबार की शुरुआत के बाद एक दम से बाजार के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी धराशायी हो गए। सेंसेक्स खुलने के साथ ही 1400 अंक तक टूट गया और फिसलकर 56 हजार के…
कोरोना का निकलने लगा दम: बीते 24 घंटों में 34 हजार लोग संक्रमित, 346 की मौत, सक्रिय मामले भी पांच लाख से नीचे
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में बीते एक सप्ताह से कोरोना महामारी का प्रकोप कम होता दिख रहा है। संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सोमवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 34,113 मामले सामने आए हैं जो कि शनिवार…
नई शराब नीति के खिलाफ अब भूख हड़ताल नहीं करेंगे अन्ना हजारे, बताई ये वजह
नई दिल्ली (एजेंसी)। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने 14 फरवरी को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को फिलहाल के लिए रोक दिया है। बता दें कि अन्ना हजारो को महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार की नई शराब नीति रास नहीं आई थी और उन्होंने इसके खिलाफ मोर्चा खोलने की घोषणा की थी।…
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कैप्टन पर साधा निशाना, कहा-भाजपा चला रही थी उनकी सरकार
पंजाब (एजेंसी)। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी रविवार को पंजाब के दौरे पर पहुंचीं। सबसे पहले वह कोटकपूरा में नवी सोच नवा पंजाब रैली को संबोधित करने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने आप के दिल्ली मॉडल पर सवाल उठाए और उसकी तुलना भाजपा के गुजरात मॉडल से की। प्रियंका गांधी ने कहा…
बैंकिंग इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला: एबीजी शिपयार्ड ने किया 22842 हजार करोड़ रुपये का फ्रॉड
बिजनेस डेस्क/अहमदाबाद (एजेंसी)। देश में बैंकिंग इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला सामने आया है। यह घोटाला जहाज निर्माण कंपनी ्रक्चत्र शिपयार्ड द्वारा की गई है। सीबीआई ने एसबीआई की शिकायत पर एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड, उसके चेयरमैन व प्रबंध निदेशक ऋषि अग्रवाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।…
सेल्फी ने ले ली जान: फोटो खींचते वक्त ट्रेन की चपेट में आए तीन युवक, दो ने मौके पर ही तोड़ दिया दम
कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में सेल्फी के चक्कर में दो युवकों की जान चली गई। वहीं इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने बताया कि मेदिनीपुर में रेलवे लाइन पर सेल्फी लेने के दौरान यह हादसा हुआ। इसमें 36 वर्षीय मिथुन खान और…
पति के लिए बागी हुईं कांग्रेस सांसद परनीत कौर, भाजपा की बैठक में हुई शामिल
चंडीगढ़ (एजेंसी)। कांग्रेस सांसद परनीत कौर शनिवार को भाजपा की एक बैठक में शामिल हुईं और पंजाब विधानसभा चुनाव में अपने पति कैप्टन अमरिंदर सिंह के लिए वोट मांगा। पिछले साल कांग्रेस आलाकमान द्वारा पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के साथ कड़वे झगड़े के बाद मुख्यमंत्री पद से हटाए…
मंदिर निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा, 40 फिट से गिरकर दो मजदूरों की मौत
चित्तौडग़ढ़ (एजेंसी)। राजस्थान के चित्तौडग़ढ़ जिले में आज सुबह हुए एक हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। हादसा प्रसिद्ध तीर्थस्थल मातृकुंडिया में एक मंदिर के निर्माण कार्य के दौरान हुआ। हादसे में तीन श्रमिक गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। चालीस फिट की ऊंचाई पर थे मजदूरप्राप्त…
हैवानियत की हदें पार: अब 25 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, रस्सी से बांधकर दूसरी मंजिल पर फेंका, बिजली के पोल से लटकी
चुरू (एजेंसी)। राजस्थान के चुरू से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक असम की रहने वाली 25 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म कर उसे दूसरी मंजिल से फेंक दिया गया। गनीमत रही कि वह बिजली के पोल से लटक गई और जान बच गई।…
पीएम मोदी बोले- पहले चरण के मतदान के बाद घोर परिवारवादियों को सपने दिखने बंद, नींद भी उड़ी
कन्नौज (एजेंसी)। विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि पहले चरण के मतदान ने एक और बात साफ की है। दो दिन से घोर परिवारवादियों को सपने दिखना बंद हो गए हैं। उनकी नींद हराम हो गई है। वो लोग सोच रहे थे कि जातिवाद फैलाकर वोट बांट…
IPL Auction इतिहास के दूसरे सबसे महंगे भारतीय क्रिकेटर बने ईशान किशन, जानिए कौन है सबसे महंगा भारतीय खिलाड़ी
स्पोर्ट्स डेस्क/नई दिल्ली (एजेंसी)। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के मेगा ऑक्शन के पहले दिन ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा। इस तरह से वह इस मेगा ऑक्शन के अभी तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। आईपीएल ऑक्शन 2022 में उन्होंने श्रेयस अय्यर को…
सिंगापुर में करतब दिखाएगा भारतीय वायुसेना का तेजस विमान, एयर शो 2022 में लेगा भाग
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय वायुसेना का 44 सदस्यीय दल 'सिंगापुर एयर शो-2022' में भाग लेने के लिए शनिवार को सिंगापुर के चांगी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। मंत्रालय के अनुसार, एयर शो 15 से 18 फरवरी 2022 तक आयोजित किया जाएगा। सिंगापुर एयर शो…


