ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नई शराब नीति के खिलाफ अब भूख हड़ताल नहीं करेंगे अन्ना हजारे, बताई ये वजह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

नई शराब नीति के खिलाफ अब भूख हड़ताल नहीं करेंगे अन्ना हजारे, बताई ये वजह

By @dmin
Published: February 13, 2022
Share
नई शराब नीति के खिलाफ अब भूख हड़ताल नहीं करेंगे अन्ना हजारे, बताई ये वजह
नई शराब नीति के खिलाफ अब भूख हड़ताल नहीं करेंगे अन्ना हजारे, बताई ये वजह
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने 14 फरवरी को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को फिलहाल के लिए रोक दिया है। बता दें कि अन्ना हजारो को महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार की नई शराब नीति रास नहीं आई थी और उन्होंने इसके खिलाफ मोर्चा खोलने की घोषणा की थी। अन्ना ने कहा ऐलान किया था कि वह सुपरमार्केट और वॉक-इन स्टोर के जरिए शराब बेचने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले के खिलाफ 14 फरवरी से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे। राज्य सरकार ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह निर्णय पर आगे बढऩे से पहले नागरिकों के विचारों पर विचार करेगी।

हजारे ने राज्य के अहमदनगर जिले में अपने पैतृक गांव रालेगण सिद्धि में एक ‘ग्राम सभा’ के बाद कहा कि मैंने ग्रामीणों को सूचित किया कि सरकार ने कैबिनेट के फैसले को नागरिकों के सामने उनके सुझावों और आपत्तियों के लिए रखने का फैसला किया है और उनकी मंजूरी के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इसलिए, मैंने कल की भूख हड़ताल स्थगित करने का फैसला किया है। बातचीत के दौरान हजारे ने यह भी टिप्पणी की कि ‘शराब हमारे राज्य की संस्कृति नहीं है।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में सुपरमार्केट और आस-पड़ोस की दुकानों में शराब की बिक्री की अनुमति दी गई है। इसके लिए राज्य मंत्रिमंडल ने प्रस्ताव पास किया। ठाकरे सरकार के इस फैसले को लेकर महाराष्ट्र की सियासत में जमकर घमासान मचा हुआ है। बीजेपी ने भी इस फैसले की आलोचना की थी। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने इस फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार ने शराबबंदी वापस ले ली है। उन्होंने महाराष्ट्र को ‘मद्य-राष्ट्रÓÓ बनाने का भी आरोप लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि महा विकास आघाड़ी सरकार ने महामारी के दो साल के दौरान लोगों की मदद नहीं की, लेकिन इसकी प्राथमिकता शराब की बिक्री को बढ़ावा देना है।

क्या है नई शराब नीति
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि सुपरमार्केट और आस-पड़ोस की दुकानों में शराब की बिक्री के लिए अलग से स्टॉल लगाए जाएंगे। नए नियम के मुताबिक, जगह का क्षेत्रफल 100 वर्ग मीटर या उससे अधिक हो। इसके साथ ही उसका महाराष्ट्र की दुकान और प्रतिष्ठान कानून के तहत रजिस्ट्रेशन जरूरी है। हालांकि, पूजा स्थलों और शैक्षणिक संस्थानों के निकट सुपरमार्केट में शराब की बिक्री की इजाजत नहीं दी गई है। इसके अलावा जिन जिलों में शराबबंदी लागू है वहां भी शराब की बिक्री की अनुमति नहीं होगी। शराब बेचने के लिए सुपरमार्केट को 5,000 रुपये का शुल्क देना होगा।

कपिल सिब्बल का राहुल गांधी पर निशाना, करीबी भी साथ छोड़ गए, कांग्रेस में अध्यक्ष तक नहीं
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू 8 नवम्बर को विजयनगर में विभिन्न निर्माण कार्योंं करेंगे लोकार्पण व भूमिपूजन
बीजेपी में शामिल होने के बाद बोलीं अपर्णा नेताजी और बड़ों का आशीर्वाद लेकर आई हूं
Manipur Violence : उपद्रवियों ने केन्द्रीय मंत्री के घर को बनाया निशाना, लगा दी आग… केन्द्रीय मंत्री बोले- अमानवीय
सामंथा रुथ प्रभु वापस लौटी काम पर, अफवाहों को किया खारिज…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गृहमंत्री ने किया शिकसा के महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर आधारित कलैन्डर का विमोचन गृहमंत्री ने किया शिकसा के महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर आधारित कलैन्डर का विमोचन
Next Article गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया दुर्ग ग्रामीण क्षेत्रों का जनसंपर्क दौरा, लोगों से पूछी समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया दुर्ग ग्रामीण क्षेत्रों का जनसंपर्क दौरा, लोगों से पूछी समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?