ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भीषण हादसा : कार और बोलेरो की भिड़ंत में मां-बेटी समेत चार की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भीषण हादसा : कार और बोलेरो की भिड़ंत में मां-बेटी समेत चार की मौत

By @dmin
Published: February 14, 2022
Share
हादसा: पेड़ से टकराकर दो टुकड़े हुई कार, तीन की मौत दो घायल
हादसा: राजधानी में डिवाइडर पर सो रहे लोगों को ट्रक ने कुचला, चार की मौत
SHARE

सीतापुर (एजेंसी)। कोतवाली महमूदाबाद इलाके में सोमवार की सुबह बोलेरो और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मां-बेटी और भतीजे शामिल हैं। जबकि चौथा मृतक बोलेरो का चालक है। तीन लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया है। एक की अस्पताल ले जाते समय जान गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।

कोतवाली महमूदाबाद इलाके के रजुआपुर मोड़ के पास सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे सिधौली की ओर से आ रही बोलेरो व महमूदाबाद की ओर से जा रही कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायलावस्था में सभी को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, सभी मृतकों की शिनाख्त हो गई है, जिसमें बोलेरो चालक महमूदाबाद के भेथरा निवासी सुजीत कुमार (24), कार चालक की शिनाख्त कमलापुर के हमीरपुर निवासी अजीत कुमार सिंह (35), उसकी चाची सीमा सिंह (50), चाची की बेटी रजनी (20) के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि अजीत गोंडा से आ रहा था। वह सीतापुर स्थित विकास भवन में कर्मचारी भी होना बताया जा रहा है। महमूदाबाद इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। सभी की शिनाख्त हो गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

युवाओं को परंपरागत पद्धति और नई तकनीक के मध्य सामंजस्य स्थापित करते हुए आगे बढऩा होगा: राज्यपाल सुश्री उइके
Bhilai Breaking : सुपेला में नाबालिग किशोरी की हत्या, जोत जंवारा विसर्जन के दौरान बदमाश में किया चाकू से वार
डेंगू मरीज से मिलने पहुंचे निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी, डेंगू रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों की ली जानकारी
दुर्ग जिले में अब तक का रिकार्ड टूटा: एक दिन में सामने आए 1838 नए कोरोना केस…. 10 मरीजों की हुई मौत
बेटी को जिंदा नहर में फेंकते हुए नहीं कांपे मां-बाप के हाथ, 6 साल के बेटे ने खोला हत्या का राज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ISRO Success: Nine Customer Satellites and EOS-01 Satellite Launch ISRO Launch PSLV-C52-साल के पहले मिशन की लॉन्चिंग सफल, EOS-04 के साथ दो उपग्रह लेकर अंतरिक्ष की ओर भरी उड़ान
Next Article Prime Minister Modi said at the school education conference किसके वोट इकट्ठा करना चाहते हो? TMC के ‘हिंदू वोट बंटवारे’ पर कानपुर में बरसे पीएम मोदी

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?