चित्रदुर्ग में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत, 6 घायल
बेंगलुरु (एजेंसी)। कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है। साथ ही छह लोग घायल हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि चित्रदुर्ग जिले के बीजी हल्ली के पास कल रात एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों…
रिसाली निगम का पहला स्थापना दिवस…. सद्भावना दौड़ में युवाओं ने दिखाया जोश…. गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दिखाई हरी झंडी
भिलाई। नगर निगम रिसाली की स्थापना के एक वर्ष पूरे होने पर रविवार को इसका प्रथम स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए विविध आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार की सुबह दशहरा मैदान रिसाली में सद्भावना दौड़ का आयोजन किया…
कोरोना के दैनिक मामलों में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट… पिछले 24 घंटे में मिले 18732 नए मरीज
नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में हाल के कुछ महीनों में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे में 18,732 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, इस दौरान 279 मरीजों ने जान गंवाई है, इस तरह मृतकों की संख्या भी तीन सौ से…
अरुणाचल की आंच से बिहार में भी गरमाई सियासत, भाजपा नेता ने की नीतीश से गृह विभाग छोडऩे की मांग
पटना (एजेंसी)। अरुणाचल प्रदेश में भाजपा द्वारा जदयू के सात में से छह विधायकों को अपने पाले में करने के बाद उसकी आंच से बिहार की सियासत गरमाने लगी है। बिहार में गठबंधन सरकार चला रहेेे भाजपा-जदयू के रिश्तों में खटास पडऩे की आशंका के बीच भाजपा एमएलसी और पूर्व केंद्रीय…
डब्ल्यूएचओ प्रमुख की चेतावनी: अंतिम महामारी नहीं होगी कोरोना वायरस…. दुनिया को रहना होगा तैयार
जिनेवा (एजेंसी)। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस संकट अंतिम महामारी नहीं होगा और मानव स्वास्थ्य में सुधार के प्रयास, जलवायु परिवर्तन और पशु कल्याण की चुनौतियों से निपटेेे बगैर सारे प्रयास बेकार हैं। घेब्रेसियस ने रविवार को पहले अंतरराष्ट्रीय महामारी…
कासाराम आईईडी ब्लास्ट की घटना में शामिल 5 नक्सली गिरफ्तार… आईईडी बनाने का सामान जब्त
सुकमा। सुकमा के किस्टाराम इलाके से पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी 13 दिसंबर को कासाराम के पास आईईडी ब्लास्ट की घटना में शामिल थे। आईईडी धमाके में कोबरा 208 बटालियन के डिप्टी कमांडेंट विकास शहीद हो गए थे। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से आईईडी बनाने का सामान…
अभ्यास के दौरान कटी जवान की अंगुली, सेना ने महज नौ मिनट में ऐसे पहुंचाया अस्पताल
जोधपुर (एजेंसी)। भारतीय सेना के कारनामे हर किसी की रगों में जोश भर देते हैं। इस बार भी इंडियन आर्मी ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिससे हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, राजस्थान के जैसलमेर में अभ्यास के दौरान एक जवान की अंगुली कट गई। इसके बाद पीडि़त जवान…
गुजरात में भिलाई के युवा नेता शाहिद का धुआंधार जनसभा व बैठकों का दौर …. अब तक 12 से अधिक जिलों का दौरा
भिलाई। गुजरात में भिलाई के युवा नेता शाहिद का धुआंधार जनसभा व बैठकों का दौर जारी है। हाल ही में युवा कांग्रेस के राष्ट्रिय नेतृत्व ने भिलाई से राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद को गुजरात प्रदेश युवा कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपी थी इसके बाद मो शाहिद पिछले 10 दिनों से गुजरात…
नवीन राजिम मेला स्थल देखने पहुंचे धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, कहा- मेला स्थल को स्थायी रूप से विकसित किया जाएगा… फोरलेन बनेंगी सड़कें
गरियाबंद। प्रदेश के लोक निर्माण, गृह, धर्मस्व एवं जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू शनिवार को राजिम मेला के लिए चयनित नये स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने स्थल पर चल रहे कार्यो का जायजा लेते हुए शीघ्रता से नवीन स्थल को राजिम मेला के लिए स्थायी रूप से विकसित करने…
किसानों के मुद्दे पर आरएलपी ने छोड़ा एनडीए का साथ, हनुमान बेनीवाल ने की घोषणा
नई दिल्ली (एजेंसी)। किसानों के मुद्दे पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को एक और तगड़ा झटका लगा है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने एनडीए का साथ छोड़ दिया है। पार्टी के संयोजक और नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने इसकी घोषणा की है। बता दें कि पिछले दिनों बेनीवाल ने किसान आंदोलन के…
सरकार से बातचीत को तैयार हुए किसान, 29 को मीटिंग का भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली (एजेंसी)। नए कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन पर बैठे किसानों ने सरकार से फिर से बातचीत शुरू करने का फैसला किया है। शनिवार को किसान नेताओं की बैठक के बाद भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष राकेश टिकैत ने कहा कि किसान नेताओं ने सरकार के साथ बातचीत फिर…
दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के लिए डीआरडीओ ने बनाई कार्बाइन, एक मिनट में दागेगी 700 गोलियां
नई दिल्ली (एजेंसी). दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने अचूक मारक क्षमता वाली कार्बाइन के फाइनल ट्रायल को भी पूरा कर लिया है। डीआरडीओ के अनुसार यह अब सेना के उपयोग के लिए हर तरह से तैयार है। बता दें कि इस कार्बाइन को…
वैशाली नगर युवा कांग्रेस की बैठक: दुर्ग संभाग के ट्रेनिंग इंचार्ज बने अमित जैन को मिली बधाई
भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा युवा कांग्रेस की बैठक सुपेला कॉफ़ी हाउस में सम्पन्न हुई जिसमें मुख्य रूप से युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव छत्तीसगढ़ सह प्रभारी एकता ठाकुर, दुर्ग संभाग प्रभारी रेणु मिश्रा, दुर्ग जिला प्रभारी अशरफ हुसैन व दुर्ग जिला सह प्रभारी सुनील आहूजा शामिल हुए। सुश्री एकता ठाकुर…
टिम पेन के रनआउट पर छिड़ा विवाद, अंपायर के फैसले पर उठे सवाल, वॉर्न ने कहा- मैं आउट देता
मेलबर्न (स्पोट्र्स डेस्क)। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन के रनआउट को लेकर बड़ा विवाद छिड़ गया है। थर्ड अंपायर के फैसले से कई दिग्गज हैरान हैं और ट्विटर पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उनका मानना है कि टिम पेन आउट थे। ऐसे में आइए जानते हैं किसने क्या कहा?…
नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी में बिखराव रोकने को बेचैन है चीन, शी जिनपिंग ने भेजी टीम
नई दिल्ली (एजेंसी)। चीन हर हाल में नेपाल में कम्युनिस्ट पार्टी का शासन चाहता है ताकि भारत के इस पड़ोसी देश में वह साजिशों को अंजाम दे सके। इसलिए चीन कम्युनिस्ट पार्टी के बिखराव को देखकर वह बेचैन हो उठा है। ड्रैगन इस कदर परेशान हो उठा है कि राष्ट्रपति…


