ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी में बिखराव रोकने को बेचैन है चीन, शी जिनपिंग ने भेजी टीम
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedPoliticsWorld

नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी में बिखराव रोकने को बेचैन है चीन, शी जिनपिंग ने भेजी टीम

By @dmin Published December 26, 2020
Share
नेपाल में राजनीतिक हलचल, सत्ताधारी पार्टी के नेताओं ने पीएम ओली से मांगा इस्तीफा
नेपाल में राजनीतिक हलचल, सत्ताधारी पार्टी के नेताओं ने पीएम ओली से मांगा इस्तीफा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। चीन हर हाल में नेपाल में कम्युनिस्ट पार्टी का शासन चाहता है ताकि भारत के इस पड़ोसी देश में वह साजिशों को अंजाम दे सके। इसलिए चीन कम्युनिस्ट पार्टी के बिखराव को देखकर वह बेचैन हो उठा है। ड्रैगन इस कदर परेशान हो उठा है कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपनी पार्टी से एक हाई लेवल टीम को काठमांडू जाकर नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी में टूट को रोकने को कहा है। चीनी राष्ट्रपति का यह फैसला नेपाल में राजदूत हाउ यांकी को मिली असफलता के बाद आया है।

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की सेंट्रल कमिटी के अंतरराष्ट्रीय विभाग के उपमंत्री गियो येछाउ के नेतृत्व टीम रविवार को काठमांडू पहुंचेगी और अगले चार दिनों तक यहां रहेगी। काठमांडू में मौजूद सूत्रों के मुताबिक, राजदूत हाउ ने पहले सत्ताधारी पार्टी के बड़े नेताओं से उनकी मुलाकात तय कर दी है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, जिन्होंने पहले राजदूत हाउ से मुलाकात से इनकार कर दिया था, प्रतिनिधिमंडल से मिलेंगे या नहीं।
इस बात की संभावनाएं कम हैं कि ओली चीनी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेंगे। उन्होंने पहले ही राजदूत हाउ को कह दिया है कि चीन को नेपाल के अंदरुनी मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए क्योंकि संसद को भंग करना का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। नेपाल पर नजर रखने वाले एक एक्सपर्ट ने बताया कि राजदूत पीएम ओली कैंप के साथ संपर्क में हैं, लेकिन वह पीएम से संपर्क नहीं बना पा रही हैं। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के दूसरे खेमे के प्रमुख पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड के साथ उनकी एक से अधिक बार मुलाकात हो चुकी है। आखिरी मुलाकात पिछले गुरुवार को हुई थी।
पिछले रविवार को पीएम ओली ने अपनी पार्टी और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी में मौजूद अपने विरोधियों को उस समय हैरान कर दिया, जब उन्होंने संसद को भंग कर दिया। प्रचंड के साथ वह लंबे समय से सत्ता संघर्ष में थे। 30 अप्रैल और 10 मई को दो चरणों में चुनाव के साथ संसद भंग करने के उनके प्रस्ताव को राष्ट्रफति बिद्या देवी भंडारी ने मंजूर कर लिया। इसके बाद ओली ने टीवी पर देश को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी में मौजूद उनके विरोधी उन्हें काम नहीं करने दे रहे थे और अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में थे।
पुष्प कमल दहल और पीएल ओली 2018 में अस्तित्व में आई नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष थे। ओली की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूएमएल) और प्रचंड की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (माओ) का विलय हो गया था। भारत ने पड़ोस के घटनाक्रमों से खूद को यह कहते हुए अलग रखा है कि यह उनका आंतरिक मामला है जिसे देश की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को ध्यान में रखते हुए नियंत्रित किया जाना चाहिए। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘एक पड़ोसी और शुभचिंतक के रूप में भारत नेपाल और इसके लोगों को शांति, समृद्धि और विकास के रास्ते पर आगे बढऩे को समर्थन देता रहेगा।

You Might Also Like

​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल

धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू

मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

@dmin December 26, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पाकिस्तान ने गुजरात और राजस्थान को बनाया भारत में आतंकवादी भेजने का नया रास्ता, कश्मीर में सिर्फ एक घुसपैठ पाकिस्तान ने गुजरात और राजस्थान को बनाया भारत में आतंकवादी भेजने का नया रास्ता, कश्मीर में सिर्फ एक घुसपैठ
Next Article टिम पेन के रनआउट पर छिड़ा विवाद, अंपायर के फैसले पर उठे सवाल, वॉर्न ने कहा- मैं आउट देता टिम पेन के रनआउट पर छिड़ा विवाद, अंपायर के फैसले पर उठे सवाल, वॉर्न ने कहा- मैं आउट देता

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?