ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के लिए डीआरडीओ ने बनाई कार्बाइन, एक मिनट में दागेगी 700 गोलियां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के लिए डीआरडीओ ने बनाई कार्बाइन, एक मिनट में दागेगी 700 गोलियां

By @dmin
Published: December 26, 2020
Share
दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के लिए डीआरडीओ ने बनाई कार्बाइन, एक मिनट में दागेगी 700 गोलियां
दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के लिए डीआरडीओ ने बनाई कार्बाइन, एक मिनट में दागेगी 700 गोलियां
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी). दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने अचूक मारक क्षमता वाली कार्बाइन के फाइनल ट्रायल को भी पूरा कर लिया है। डीआरडीओ के अनुसार यह अब सेना के उपयोग के लिए हर तरह से तैयार है।

बता दें कि इस कार्बाइन को DRDO की पुणे लैब और कानपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड ने मिलकर बनाया है।डीआरडीओ  ने कहा कि इस कार्बाइन के निर्माण से सीआरपीएफ और बीएसएफ की तरह राज्य की केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के शस्त्रागार का आधुनिकीकरण करने में भी मदद मिलेगी।

क्या है खासियत
रक्षा मंत्रालय के अनुसार 5.56×30 मिमी प्रोटेक्टिव कार्बाइन का गर्मियों में उच्चतम तापमान और सर्दियों में हाई एल्टीट्यूट वाले क्षेत्रों में परीक्षण की एक श्रृंखला का यह अंतिम चरण था। जॉइन्ट वेंचर प्रोटेक्टिव कार्बाइन ने शानदार मारक क्षमता और सटीक निशाने के कड़े  मानदंडों को पूरा किया है।

एक मिनट में दागेगी 700 गोलियां
जेवीपीसी को कभी-कभी मॉडर्न सब मशीन कार्बाइन (MSMC) भी कहा जाता है जो 700 राउंड प्रति मिनट की दर से फायर कर सकती है। इस हथियार का प्राथमिक उद्देश्य किसी को नुकसान पहुंचाए बिना टारगेट पर हमला करना है।इस कार्बाइन के लिए गोलियां पुणे की एम्यूनेशन फैक्टरी में तैयार होंगी। कार्बाइन एक ऐसा हथियार है, जिसमें राइफल की तुलना में छोटा बैरल होता है। इसे भारतीय सेना के जवानों की आवश्यकताओं  के अनुसार डिजाइन किया गया है जिससे वे दुश्मनों को पटखनी दे सके।

1980 में INSAS का निर्माण शुरू हुआ था
1980 के आखिर में ARDE (Armament Research & Development Establishment) ने 5.56 x 45 mm क्षमता के छोटे हथियारों को बनाना शुरू किया था जिसे बाद में INSAS (Indian Small Arms System) नाम दिया गया। हथियारों के इस श्रेणी में राइफल, लाइट मशीन गन (LMG) के साथ-साथ इनके गोला-बारूद और सामान भी शामिल थे।

INSAS पर कई तरह के टेस्ट
INSAS पर कई तरह के टेस्ट किए गए। कई तरह के वातावरण में इनको इस्तेमाल किया गया और 1994 में लॉन्च किया गया।

प्रतिबंधित कहुआ लकड़ी का अवैध परिवहन, दुर्ग में वन विभाग ने जब्त किए पांच वाहन
सेना प्रमुख नरवणे ने कहा- अनुच्छेद 370 हटाना ऐतिहासिक कदम, यह जम्मू-कश्मीर को मुख्य धारा से जोड़ने में अहम साबित होगा
स्टेशन रोड बनियापारा दुर्ग में स्थित भूखण्ड की खुली नीलामी 8 अप्रैल को
विधायक रिकेश सेन ने कार्यालय में “कंबल बैंक” का किया शुभारंभ, पहली खेप में 5 हजार कंबल वितरण
लॉकडाउन ब्रेकिंग: दुर्ग जिले में फिर से बढ़ा लॉकडाउन…. बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए कलेक्टर ने जारी किया आदेश…. जाने इस बार किसे मिली छूट, क्या रहेंगे बंद… देखें पूरा आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Meeting of Vaishali Nagar Youth Congress: Congratulations वैशाली नगर युवा कांग्रेस की बैठक: दुर्ग संभाग के ट्रेनिंग इंचार्ज बने अमित जैन को मिली बधाई
Next Article The eighth round of talks between the peasant movement today सरकार से बातचीत को तैयार हुए किसान, 29 को मीटिंग का भेजा प्रस्ताव

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?