राज्यपाल अनसइया उइके पहुंची भिलाई… जोन-2 दुर्गामंच पर की देवी आराधना… समिति ने किया शॉल व स्मृति चिह्न से सम्मान
भिलाई। श्री सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति जोन- 2 खुर्सीपार द्वारा नवरात्रि में शासन के दिशा निर्देशों के तहत देवी दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की है। समिति के अध्यक्ष दया सिंह के नेतृत्व में प्रति दिन देवी की आराधना की जा रही है। वहीं पंडाल में विशिष्ठ अतिथियों का आगमन भी हो…
संयुक्त सचिव ने की दुर्ग के होम आइसोलेशन मॉडल की तारीफ : कहा- दिल्ली में अपनी रिपोर्ट में बेस्ट प्रैक्टिस के रूप में दर्ज करेंगे
दुर्ग। केंद्रीय संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य विभाग श्रीमती ऋचा शर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम आज दुर्ग पहुंची। इन्होंने कोविड केयर से जुड़े हुए सेंटर का निरीक्षण किया, साथ ही कोविड केयर से जुड़े हुए अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने अब तक कोविड केयर के संबंध में…
महिला आयोग की अध्यक्ष ने की प्रकरणों की सुनवाई….. पक्षकारों से बयान लेकर सुना उनका कथन
दुर्ग। महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने दुर्ग जिले में महिला उत्पीडि़त से प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई की। उन्होंने पक्षकारों से प्रकरण के सम्बंध में उनके कथन को सुना। श्रीमती नायक ने सुनवाई के दौरान आवेदक के साथ अनावेदक से भी सम्बंधित प्रकरण के संबंध में उनका पक्ष…
इस दीवाली गोधन से बनी दीयों से रोशन होंगे घर…. गोबर खरीदी केंद्रों में तैयार किए जा रहे है रंग-बिरंगी आकर्षक दीए
भिलाई। इस दीपावली घर का आंगन गोबर से बने दीयों की रौशनी से रोशन होगा। दीपावली के प्रमुख त्यौहार के आगमन पर घरों में रोशनी के लिए नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांर्गत संचालित गोधन न्याय योजना के खरीदी केन्द्रों में स्व सहायता समूह की महिलाएं गोबर से रंग-बिरंगी दीए तैयार…
महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने लिया फैसला: शहर के विभिन्न स्थानों में लगेंगे जिम के सामान
भिलाई। महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के प्रयासों से अब शहर के विभिन्न स्थानों पर महापौर निधि के 70 लाख की लागत से ओपन जिम स्थापित किया जाएगा। महापौर ने लोगों की स्वास्थ्य गत भावनाओं को ध्यान में रखते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ओपन जिम लगाने…
शहर के एक कारोबारी को दूसरे कारोबारी ने दी जान से मारने की धमकी… बिना हस्ताक्षर वाले पत्र से धमकी…. थाने पहुंची शिकायत
भिलाई। शहर के एक कारोबारी को दूसरे कारोबारी द्वारा जान से मारने की धमकी मिली है। बिना हस्ताक्षर वाले कंप्यूटराइज्ड टाइपिंग किए हुए इस पत्र में कारोबारी को पूर्व की शिकायतें वापस लेने व ऐसा नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी है। यही नहीं पत्र में जान से…
महापौर देवेंद्र यादव के प्रयासों से निगम के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहा है डोम शेड का निर्माण
भिलाई। वार्ड स्तर पर डोम शेड के निर्माण से सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन सुविधाजनक हो गया है। लोग शेड के नीचे आसानी से छोटे-बड़े कार्यक्रम पंडाल के खर्च के बिना संपन्न कर रहे हैं। महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने लोगों की जरूरतों को ध्यान में…
कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान…. गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू बोले केन्द्र का काला कानून नहीं सहेगा छत्तीसगढ़
मैत्री गार्डन चौक मरोदा में वृहद आयोजन, सैकड़ों की संख्या में जुटे लोग भिलाई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 6 व झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस मौके पर विशेष…
भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने संभाला पद… भिलाई के युवा नेता अतुल पर्वत ने मिलकर दी बधाई… छत्तीसगढ़ आने का दिया न्योता
भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद युवा सांसद तेजस्वी सूर्या ने दिल्ली स्थित भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय में विधिवत पदभार संभाला। इस मौके पर उन्हेें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इसी कड़ी में भिलाई के युवा भाजपा नेता व भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय…
बड़ी खबर: दुकानों के बंद होने संबंधित आदेश बदला…. देर रात तक खुलेंगी दुकानें
भिलाई। जिले में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को लेकर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार अब दुकानें देर रात तक खुली रहेंगी। पहले 8 बजे त की पाबंदी थी।देखें आदेश
चालानी कार्यवाही को देख बताया बहाना.. निगम अधिकारियों ने वसूला जुर्माना…. दुर्गा पंडालों की भी जांच
रिसाली। कोरोना को लेकर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आम लोगों को मास्क लगाकर ही घरों से बाहर निकलने का सख्त फरमान जारी किया हैं। बढ़ते संक्रमितों की संख्या को देख नागरिक जानलेवा कोरोना वायरस से किसी तरह का सबक नहीं ले रहे हैं। इसे देखते हुए अपर कलेक्टर…
जिला पंचायत अधिकारियों की अहम बैठक ली कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कहा- अमेजन में भी उपलब्ध कराएं स्वसहायता समूहों के यूनिक प्रोडक्ट
दुर्ग। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज जिला पंचायत अधिकारियों की अहम बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि बीते दिनों उन्होंने स्वसहायता समूहों के उत्पाद देखें हैं। यह उत्पाद काफी आकर्षक हैं और इस नाते कुछ समूहों ने विदेशों में भी उत्पाद भेजे हैं। यह बहुत अच्छा…
नन्हीं दुर्गा ने ली कोरोना जागरुकता की जि़म्मेदारी…. कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे ने किया जागरुकता अभियान की शुभंकर ‘नन्हीं दुर्गा’ का कट आउट लांच
दुर्ग। जिले में अब नन्हीं दुर्गा ने कोविड-19 जागरूकता अभियान की कमान संभाली है। नन्हीं दुर्गा कोरोना जागरूकता अभियान की आधिकारिक शुभंकर होगी। आज कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे द्वारा आधिकारिक रूप से 'नन्हीं दुर्गा' के कटआउट का विमोचन किया गया। नवरात्र के अवसर एक तरफ नवरात्र के अवसर पर दुर्गा…
प्रदेश कांग्रेस महासचिव अरुण सिंह सिसोदिया को मरवाही उपचुनाव में मिली बड़ी जिम्मेदारी…. लोहारी सेक्टर का अतिरिक्त प्रभार
भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मरवाही विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस महासचिव अरुण सिंह सिसोदिया को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें दक्षिण मरवाही क्षेत्र के लोहारी सेक्टर के लिए अतरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मरवाही विधानसभा उपचुनाव में सेक्टर प्रभारी बनाये जाने पर अरुण सिंह सिसोदिया ने…
भिलाई निगम में ठेकेदारों का हड़ताल: आयुक्त को गुलाब भेंंटकर याद दिलाना चाह रहे थे वादा… सुरक्षा कर्मियों ने गेट पर रोका
भिलाई। 25 करोड़ रुपए का भुगतान न होने से परेशान भिलाई निगम के ठेकेदारों ने आज मुख्यालय गेट के सामने गुलाब फूल लेकर प्रदर्शन किया। दरअसल निगम हड़ताली ठेकेदार आयुक्त को गुलाब भेंटकर उनके द्वारा किए गए वादे को याद दिलाना चाह रहे थे लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने ठेकेदारों को…


