भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद युवा सांसद तेजस्वी सूर्या ने दिल्ली स्थित भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय में विधिवत पदभार संभाला। इस मौके पर उन्हेें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इसी कड़ी में भिलाई के युवा भाजपा नेता व भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अतुल पर्वत ने तेजस्वी सूर्या से दिल्ली में मुलाकात की। अतुल पर्वत ने नई जिम्मेदारी के लिए सांसद सूर्या को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बता दें कि छत्तीसगढ़ से भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या को बधाई देने वाले अतुल पर्वत पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने दिल्ली पहुंचकर उन्हें बधाई दी। इस मुलाकात के दौरान अतुल पर्वत ने छत्तीसगढ़ में संगठन को लेकर चर्चा की साथ की सामाजिक क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के संबंध में भी जानकारी दी। अतुल पर्वत ने तेजस्वी सूर्या को छत्तीसगढ़ की पावन भूमि पर आने का आग्रह भी किया। इस सकारात्मक मुलाकात के दौरान तेजस्वी सूर्या अतुल पर्वत से काफी प्रभावित हुए और जल्द ही छत्तीसगढ़ आने का आश्वासन दिया।
भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने संभाला पद… भिलाई के युवा नेता अतुल पर्वत ने मिलकर दी बधाई… छत्तीसगढ़ आने का दिया न्योता




