कैबिनेट मंत्री के दर्जा मिलने पर धोबी समाज ने किया विधायक वोरा का अभिनंदन… विधायक वोरा ने दी समाज के भवन के लिए विधायक निधि से 1 लाख रुपए स्वीकृति
दुर्ग। शहर जिला धोबी समाज ने विधायक अरुण वोरा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने पर सामाजिक सम्मान के साथ अभिनंदन किया। समाज के प्रदेश अध्यक्ष सूरज निर्मलकर के अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में भारी संख्या में महिलाओं और युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और राज्य के…
आयुक्त का फरमान स्वच्छता पहले पायदान पर… सार्वजनिक शौचालय में सुविधाओं का अभाव, ठेकेदार पर जुर्माना… केयर टेकर भी नदारद
रिसाली। श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र नेवईभाठा में संचालित सार्वजनिक सुलभ शौचालय में सुविधाओं का अभाव पाया गया। ठीक से सफाई भी नहीं थी। इस पर स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षक बृजेन्द्र परिहार ने सर्वोदय महिला ग्राम विकास (शौचालय संचालक) पर दो हजार का जुर्माना किया है। उल्लेखनीय है कि निगम आयुक्त प्रकाश…
महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई का प्रदर्शन…. 14 जुलाई को सेक्टर-1 से सेक्टर-9 तक निकलेगी साइकिल रैली
भिलाई। बढ़ती महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू के नेतृत्व में 14 जुलाई को सुबह 8.30 बजे विशाल साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह साइकिल रैली सेक्टर-1 इक्यूपमेंट चौक (मुर्गा चौक) से सेक्टर-9 चौक तक निकाली जाएगी। सायकिल रैली को…
रथयात्रा पर कोरोना का संकट: सेक्टर-4 श्री जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा की रश्म… मंदिर परिसर में ही घूमे भगवान जगन्नाथ
भिलाई। पावन पर्व रथयात्रा पर विगत दो वर्षों से कोरोना का साया है। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी रथयात्रा महोत्सव केवल रश्म अदायगी तक सीमित रही। सेक्टर-4 स्थित इस्पात नगरी के सबसे पुराने जगन्नाथ मंदिर में सोमवार को रथयात्रा का पावन पर्व पूरी सतर्कता के साथ मनाया गया।…
अच्छी खबर: आकार ले रहा सुंदर अत्याधुनिक दुर्ग शहर का सपना, मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर से जल्द ही निखरेगी शहर की तस्वीर
दुर्ग। दुर्ग शहर में नागरिक सुविधाओं के लिए अब तक किये गये सबसे बड़े उपक्रम अब आकार लेने लगे हैं। जल्द ही ये पूरी तरह मूर्त रूप ले लेंगे। करोड़ों रुपए से बन रहे इन अधोसंरचना के कार्यों एवं पानी-बिजली जैसी नागरिक सुविधाओं को उच्चतर स्तर में ले जाने के…
मच्छर उन्मूलन को रोकने निगम क्षेत्र में चलाया जा रहा ‘हर रविवार डेंगू पर वार’ अभियान
भिलाई निगम का अमला घर घर कूलर, पानी टंकी की जांच कर पाम्प्लेट बांटकर कर रहे जागरूक भिलाई। निगम क्षेत्र में मच्छर के लार्वा को समाप्त करने निगम का स्वास्थ्य अमला मैदान स्तर पर कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में पूरे जुलाई माह को डेंगू रोधी माह मनाते हुए…
बिना अनुमति लगा रहा था एयरटेल का टॉवर, निगम की टीम ने की जप्ती की कार्यवाही
भिलाई। भिलाई नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत बिना अनुमति लिए टॉवर लगाने वाले कंपनी के खिलाफ कार्यवाही की गई। भवन अनुज्ञा शाखा और तोडफ़ोड़ दस्ता की टीम ने शानिवार की शाम को जिस स्थान पर टॉवर लगाने को लेकर विरोध के बाद निगम प्रशासन अनुमति को स्थगित कर दिया…
कुपोषण मुक्त ग्राम पंचायत तिरगा…. वजन त्योहार के ग्रोथ चार्ट में सभी बच्चे मिले सामान्य
दुर्ग। ग्राम पंचायत तिरगा के आंगनबाड़ी केंद्रों में वजन त्यौहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत 0 से 5 वर्ष के सभी लक्षित बच्चों का वजन एवं ऊंचाई लिया लिया गया एवम् उपस्थित सभी पालकों को वजन एवं उम्र के अनुसार पोषण स्तर की जानकारी दी गई। ग्रोथ चार्ट…
1.5 करोड़ से संवरेगा दीपक नगर का उत्कृष्ट इंग्लिश विद्यालय: विधायक वोरा बोले- आबादी एवं मांग के अनुरूप खुलेंगे और अंग्रेजी स्कूल
दुर्ग। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के उद्देश्य से लाई गई स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय योजना को बच्चों एवं पालकों द्वारा हाथों हाथ एवं सुनहरे अवसर के रूप में लिया जा रहा है। दुर्ग शहरी क्षेत्र में वर्तमान में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीपक नगर का…
शासन द्वारा चलाए जा रहे वजन त्योहार का विधायक देवेन्द्र यादव ने की प्रशंसा, अधिकारी, कर्मचारी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बधाई के पात्र
भिलाई। एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई के तीनदर्शन परिक्षेत्र के वार्ड -18 प्रेमनगर में विधायक देवेन्द यादव के करकमलो से वजन त्यौहार अन्तर्गत बच्चों के वजन का अवलोकन किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती मुनेश्वरी सिंह द्वारा जानकारी दी गयी कि उनके केन्द्र में 135 बच्चे दर्ज है जिनका वजन एवं…
खेल प्रकोष्ठ भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी की जंबो कार्यकारिणी की घोषणा… 6 उपाध्यक्षों व 22 महासचिव सहित चुने गए 60 से अधिक पदाधिकारी
भिलाई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की जनहित राष्ट्रसेवा की भावना के अनुसरण करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिशानिर्देश पर जिलाध्यक्ष तुलसी साहू व विधायक देवेन्द्र यादव की सहमति व प्रदेश अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ प्रवीण जैन की अनुमति से खेल प्रकोष्ठ भिलाई शहर जिला कांग्रेस…
ऑडिटोरियम निर्माण पूर्ण करने गंभीरता दिखाएं अधिकारी, साइंस कॉलेज परिसर के सभी कार्य तत्काल करें पूर्ण : वोरा
दुर्ग। शासकीय डॉ विश्वनाथ यादव तामस्कर विज्ञान महाविद्यालय परिसर में चल रहे विकास कार्यों के ठप्प पड़ जाने पर वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने नगर निगम प्रशासन और पीडब्लूडी विभाग के अफसरों से नाराजगी व्यक्त करते हुए जमकर क्लास लगाई। उन्होंने कहा कि कार्य के प्रति लापरवाही से साइंस…
कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने किया कोहका स्कूल का दौरा… जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष तुलसी साहू व शाला विकास समिति के अध्यक्ष की मांग पर होगा स्कूल का जिर्णोद्धार
भिलाई। दुर्ग जिला कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने शनिवार को कोहका स्थित शासकीय स्कूल का दौरा किया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष हरिवंश सिंह के आग्रह पर कलेक्टर डॉ भुरे ने स्कूल के रिनोवेशन के लिए अधिकारियों…
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने दिये अधिकारियों को निर्देश…. सड़कों के गड्ढों की अविलंब करें मरम्मत…. जलनिकासी की व्यवस्था हो मुकम्मल
दुर्ग। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे शनिवार को दुर्ग शहर के उन जगहों पर पहुंचे जहां सड़कों, पाइपलाइन और ड्रेनेज संबंधी निर्माण कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनकी वजह से नागरिक सुविधाओं में किसी तरह की बाधा न हो यह सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। जहाँ कहीं भी…
कोपेडीह आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची सेक्रेटरी, खुद लिया बच्चे का वजन… 16 जुलाई तक चलेगा वजन त्योहार
दुर्ग। वजन त्योहार के चौथे दिन आज पाटन ब्लाक के आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंची सेक्रेटरी रीना बाबा साहब कंगाले ने त्योहार के क्रियान्वयन की स्थिति देखी। उन्होंने कोपेडीह में स्वयं एक बच्चे का वजन लिया। इसके बाद इसके डिटेल मैसेज के माध्यम से परिजनों के पास भेजे गये। वजन त्योहार…


