ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोपेडीह आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची सेक्रेटरी, खुद लिया बच्चे का वजन… 16 जुलाई तक चलेगा वजन त्योहार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कोपेडीह आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची सेक्रेटरी, खुद लिया बच्चे का वजन… 16 जुलाई तक चलेगा वजन त्योहार

By @dmin
Published: July 10, 2021
Share
The secretary reached Kopedih Anganwadi center, took the weight of the child herself
The secretary reached Kopedih Anganwadi center, took the weight of the child herself
SHARE

दुर्ग। वजन त्योहार के चौथे दिन आज पाटन ब्लाक के आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंची सेक्रेटरी रीना बाबा साहब कंगाले ने त्योहार के क्रियान्वयन की स्थिति देखी। उन्होंने कोपेडीह में स्वयं एक बच्चे का वजन लिया। इसके बाद इसके डिटेल मैसेज के माध्यम से परिजनों के पास भेजे गये। वजन त्योहार में बच्चों का वजन एवं लंबाई तथा किशोरी बालिकाओं का बीएमआई तथा हीमोग्लोबीन की जाँच की जा रही है। इन आँकड़ों से ग्रोथ की सही तस्वीर पता चलेगी और इसके मुताबिक रणनीति तैयार की जा सकेगी। आज सेक्रेटरी ने पाटन में 4 केंद्रों का तथा जामगांव में 4 केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे से पाटन में वजन त्योहार पर विस्तृत चर्चा भी की। संचालक श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने भी आंगनबाड़ी केंद्रों का दौरा किया। वे नंदौरी, चरौदा, शिवाजी नगर, रसमड़ा गईं।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 7 से 16 जुलाई तक धूमधाम से वजन त्यौहार का आयोजन जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में किया जा रहा है। तिथि वार अलग-अलग ग्रामों में आयोजन किया जाकर लोगों को पूर्व से आमंत्रण दिया गया है। आयोजन के चौथे दिवस महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती रीना बाबा साहब कंगाले पाटन विकासखंड के दौरे पर पहुंची उन्होंने आज ग्राम कोपेडीह, उफरा, चंगोरी एवं बोरीद के आंगनबाड़ी केंद्रों में वजन त्यौहार आयोजन का निरीक्षण किया, ग्राम कोपेडीह में उन्होंने स्वयं बच्चे का वजन लिया वृद्धि चार्ट कार्यकर्ताओं से पूछते हुए बच्चे की माता से पोषण पर चर्चा की, ग्राम उफरा में ऊँचाई / वजन मापने के तरीके पर चर्चा की। बच्चे की वृद्धि निगरानी पर उनकी माताओं से चर्चा कर उचित खान-पान का परामर्श दिया।

ग्राम चंगोरी और बोरीद में वजन के साथ ही उन्होंने किशोरी बालिकाओं के हीमोग्लोबिन जांच का भी निरीक्षण किया। इसके उद्देश्य पर उपस्थित किशोरी बालिकाओं से चर्चा की, हरी सब्जियों आयरन युक्त पदार्थ साथ ही आयरन टेबलेट सेवन का परामर्श दिया।
उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ ही विकासखण्ड की पोषण स्थिति तथा मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के क्रियान्वयन बिंदुओं पर परियोजना अधिकारी जामगांव एम श्रीमती सुनीता सिंह एवं श्री सुमीत गंडेचा पाटन से चर्चा की तथा पर्यवेक्षक स्वीटी सोनवानी एवं श्री समता सिंह से आयोजन की व्यवस्था, सामग्री आमंत्रण प्रशिक्षण के संदर्भ में जानकारी ली। पर्यवेक्षक एवं कार्यकर्ताओं के उत्कृष्ट कार्य पर उनका उत्साह वर्धन भी किया।

दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे से विभागीय विषयों पर संक्षिप्त चर्चा की। कलेक्टर ने उन्हें अवगत कराया कि जिले में वजन त्यौहार आयोजन की समस्त तैयारियां समय पर कर ली गई थी, सभी सामग्रियों को केंद्रों तक पहुँचा दिया गया था एवं प्रत्येक क्लस्टर में एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति भी की गई है। सचिव महोदया ने भ्रमण के अनुसार विभाग की गतिविधियों पर संतोष व्यक्त किया।

उत्तराखंड में भाजपा को झटका: मंत्री ने विधायक बेटे संग थामा कांग्रेस का हाथ
मुख्यमंत्री साय की ऐतिहासिक पहल, जशपुर जिले के 48 मंदिरों के जीर्णाेद्धार के लिए 2.03 करोड़ रुपए स्वीकृत
CG Elections 2023 : राजनांदगांव व कबीरधाम में गरजे राहुल गांधी, पीएम मोदी को घेरा… धान के समर्थन मूल्य पर कही यह बात
स्कूली बच्चों को मिलेगी नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें
फैंस के लिए खुशखबरी, 15 दिन बाद होश में आए कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जीका वायरस: केरल के मामलों ने बढ़ाई कर्नाटक की चिंता, विशेषज्ञ बोले- डरें नहीं, सावधानी बरतें जीका वायरस: केरल के मामलों ने बढ़ाई कर्नाटक की चिंता, विशेषज्ञ बोले- डरें नहीं, सावधानी बरतें
Next Article बडगाम मुठभेड़ में जैश कमांडर समेत दो आतंकी ढेर, इलाका सील जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?